वाईएसआर कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में आंध्र प्रदेश को विकास के मामले में बहुत पीछे कर दिया है: राजमंड्री में पीएम मोदी
ऐसा क्यों है कि जिनके पास भी नोटों के पहाड़ मिलते हैं, वो कांग्रेस की फर्स्ट फैमिली के करीबी होते हैं: राजमंड्री में पीएम मोदी
वाईएसआर कांग्रेस सरकार में विकास कार्यों पर ब्रेक लेकिन भ्रष्टाचार फुल स्पीड में जारी: राजमंड्री में पीएम मोदी
ये पहला चुनाव है, जो विकसित आंध्र प्रदेश, विकसित भारत के विश्वास पर लड़ा जा रहा है: अनकापल्ली में पीएम मोदी
बीजेपी का एकमेव मंत्र विकास है और वाईएसआर कांग्रेस का एकमात्र मकसद भ्रष्टाचार है: अनकापल्ली में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी और अनकापल्ली में दो चुनावी सभाओं को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने कहा कि कांग्रेस हो या YSR कांग्रेस, लूट और बेलगाम भ्रष्टाचार ही दोनों की पहचान रही है। बीजेपी का मंत्र डेवलपमेंट है, जबकि YSR कांग्रेस का करप्शन। प्रदेश में विकास का काम तो जीरो है लेकिन करप्शन सौ प्रतिशत है। आंध्र प्रदेश में YSR कांग्रेस को पूरे पांच साल मिला। लेकिन इन्होंने ये समय बर्बाद करके राज्य को विकास में पीछे धकेल दिया है। आज के समय में देश हो या प्रदेश, विकास की एक ही गारंटी है- एनडीए। इसलिए इस समय देश में जितनी भी विधानसभाओं के चुनाव चल रहे हैं, सबमें एनडीए की सरकार बनने वाली है। आज आंध्र प्रदेश में सैंड माफिया, लैंड माफिया और शराब माफिया का राज चल रहा है। इस लूट से आंध्र प्रदेश को मुक्त करने के लिए आपको NDA की सरकार चुननी है।

प्रधानमंत्री ने राजमुंदरी में कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस हो या YSR कांग्रेस। दोनों के ही नेता नतीजों से पहले ही हार मान चुके हैं। प्रदेश की जनता ने YSR कांग्रेस को भी पूरी तरह रिजेक्ट कर दिया है। जब यहां पर चंद्रबाबू की सरकार थी, तब राज्य विकास के टॉप पर था। लेकिन YSR कांग्रेस सरकार ने यहां विकास की गाड़ी को पटरी से उतार दिया। इतना ही नहीं आंध्र प्रदेश को भारी कर्ज में भी डूबो दिया है। उन्होंने कहा कि YSR कांग्रेस के साथ-साथ आपको कांग्रेस से बहुत सावधान रहना है। आप याद करिए, 10 साल पहले कांग्रेस ने देश को कहां पहुंचा दिया था। जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तब भारत की चर्चा स्कैम्स के लिए होती थी।

कांग्रेस के भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि ये कांग्रेस और इंडी-अलायंस वाले आए दिन ED-ED चिल्लाते रहते हैं। ये ऐसा क्यों करते हैं, इसका जवाब आज पूरा देश टीवी पर देख रहा है। झारखंड में फिर ED को नोटों का पहाड़ मिला है। कांग्रेस के मंत्री के निजी सचिव के नौकर के घर को इन्होंने काली कमाई का गोदाम बना रखा था। यह पहला मौका नहीं है। इससे पहले भी कांग्रेस के ही एक सांसद के पास से इतने नोट मिले थे कि मशीनें भी गिनते-गिनते थक गईं थीं। उन्होंने कहा कि देश कांग्रेस के शहजादे से यह जरूर जानना चाहता है कि आखिर ऐसा क्यों है कि जिनके पास से भी नोटों के पहाड़ मिल रहे हैं, वो कांग्रेस की फर्स्ट फैमिली के करीबी होते हैं। कहीं ऐसा तो नहीं कि कांग्रेस की फर्स्ट फैमिली ने देशभर में ऐसे ही काली कमाई के कई गोदाम बना रखे हैं।

आंध्र प्रदेश के युवाओं के टैलेंट का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि टेक्नोलॉजी में आपकी काबिलियत का लोहा पूरी दुनिया मानती है। इसलिए, आज जब देश तेजी से आगे बढ़ रहा है, तो आंध्र प्रदेश का भी तेजी से आगे बढ़ना उतना ही जरूरी है। लेकिन लूट और करप्शन के चलते यहां की राज्य सरकार से ये उम्मीद बेकार है। यहां केंद्र सरकार के प्रोजेक्ट्स को जान-बूझ कर डिले किया जाता है। उन्होंने कहा कि आज का भारत Reform, Perform और Transform के मंत्र पर चलते हुए तेज गति से विकास कर रहा है। आपके एक सही वोट ने समस्याओं को संभावनाओं में बदल दिया है। आज पूरी दुनिया भारत को लेकर Positive है। ऐसे में आंध्र प्रदेश के लोगों को भी कांग्रेस और YSR कांग्रेस की Negativity से दूर रहना है।

उन्होंने कहा कि आपको याद होगा, YSR कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश में तीन-तीन राजधानी बनाने की बात कही थी। लेकिन, इतने वर्षों में ये एक राजधानी नहीं दे पाए। इन्होंने वित्तीय कुप्रंधन से सरकार का खजाना खाली कर दिया है। ये लोग सिर्फ करप्शन मैनेज कर सकते है, Financial Management YSR कांग्रेस के वश की बात नहीं है। पीएम मोदी ने कहा कि आंध्र प्रदेश विकास और विरासत की धरती है। यहां की पहचान NTR गारू से होती है। NTR गारू ने भगवान राम का चरित्र जन-जन तक पहुंचाया था। अब बीजेपी ने भव्य राम मंदिर का 500 साल पुराना सपना पूरा किया है। लेकिन तुष्टिकरण में डूबी कांग्रेस ने अयोध्या में राममंदिर का बायकॉट कर दिया है। कांग्रेस के कोई नेता यदि भक्तिभाव से राम मंदिर चले भी जाते हैं तो उन्हें तुरंत ही पार्टी से निकाल दिया जाता है।

इसके बाद अनकापल्ली की जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये पहला चुनाव है, जो विकसित आंध्र प्रदेश-विकसित भारत के विश्वास पर लड़ा जा रहा है। आज भारत चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बना है। पूरी दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। ये गौरव हर भारतवासी का सीना गर्व से चौड़ा कर रहा है। उन्होंने कहा कि पहले नेता वोट मांगने जाते थे, तो जनता काम का हिसाब पूछती थी। लेकिन अब मोदी हिसाब देता है और जनता मुहर लगाती है। यहां अनकापल्ली से आनंदपुरम तक 6 लेन का हाईवे बना है। रायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेसवे का निर्माण हो रहा है। 2014 तक आंध्रप्रदेश में चार हजार किलोमीटर नेशनल हाईवे थे। आज करीब-करीब 90 हजार किलोमीटर हाइवेज आंध्र प्रदेश में हैं। केंद्र की NDA सरकार आंध्र प्रदेश के युवाओं के लिए काम कर रही है। यहां ट्रिपल IT कुरनूल, IIT तिरुपति, आईसर तिरुपति जैसे संस्थान बनाए गए हैं I विशाखापट्टनम में IIM की स्थापना हुई है। युवाओं के लिए पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी खोली गई है। पुदीमडाका में ग्रीन एनर्जी पार्क को भी मंजूरी दी गई है। नक्कापल्ली में बल्क ड्रग पार्क शुरू करने के लिए एक हजार करोड़ रुपये की मदद दी है। इससे यहां निवेश बढ़ेगा और फार्मा सेक्टर में रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन के अंत में किसानों और मछुआरों का जिक्र करते हुए कहा कि आंध्र प्रदेश गन्ना किसानों का बड़ा केंद्र रहा है। लेकिन प्रदेश सरकार की नीतियों से किसान परेशान हैं। इस इलाके में अधिकांश चीनी मिलें बंद हो गईं हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार यहां के गन्ना किसानों के जीवन में मिठास वापस लाएगी। आज पेट्रोल में इथेनॉल ब्लेंडिंग से करीब 80 हजार करोड़ रुपये देशभर के गन्ना किसानों को मिले हैं। उन्होंने कहा कि NDA सरकार ने ही पहली बार हमारे फिशरमैन की भी चिंता की है। इनको किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा दी है। बीजेपी ने अपने संकल्प-पत्र में गारंटी दी है कि फिशरीज सेक्टर से जुड़े भाई-बहनों के लिए बीमा कवरेज बढ़ाने के साथ ही इससे जुड़े प्रोडक्शन और प्रोसेसिंग क्लस्टर भी बनाए जाएंगे।

 

राजमंड्री का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

अनकापल्ली का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Jumbo Indian contingent comprising 768 athletes, support staff and officials for Asian Games

Media Coverage

Jumbo Indian contingent comprising 768 athletes, support staff and officials for Asian Games
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 4 सितंबर 2026
September 04, 2026

Make in India, Power India, Play for India: Multi-Sector Momentum Under PM Modi’s Leadership