पिछले 10 साल विकास के 'ट्रेलर' के रहे, आगे हमें देश को नई ऊंचाई पर ले जाना है: मेरठ में पीएम मोदी
भारत की विश्वसनीयता नई ऊंचाई पर है, पूरी दुनिया भारत की ओर विश्वास से देख रही है: मेरठ में पीएम मोदी
मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई कर रहा हूं, इसलिए कुछ लोग आपा खो रहे हैं: मेरठ में पीएम मोदी
हम अपने अगले कार्यकाल के पहले 100 दिनों में लिए जाने वाले बड़े फैसलों पर काम कर रहे हैं: मेरठ में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को मेरठ में एनडीए की रैली के दौरान सबसे पहले यहां के क्रांतिवीरों की नमन किया और भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि 2024 का चुनाव सिर्फ एक सरकार बनाने का चुनाव नहीं है। यह विकसित भारत बनाने का चुनाव है। 2024 का जनादेश भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनाएगा।

पीएम मोदी ने कहा कि जब भारत दुनिया में नंबर-3 पर पहुंचेगा, तो देश में गरीबी दूर होगी और सामर्थ्यवान सशक्त मध्यम वर्ग देश को नई ऊर्जा दे रहा होगा। इसलिए आज पूरा देश कह रहा है- 4 जून...400 पार !

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार तीसरे कार्यकाल की तैयारी में अभी से जुट गई है और आने वाले 5 साल का रोडमैप बनाया जा रहा है। नई सरकार बनने के बाद पहले 100 दिनों में हमें कौन-कौन से बड़े फैसले लेने हैं, इस पर तेजी से काम चल रहा है। पिछले 10 वर्षों में विकास का जो मोमेंटम बना, वो अब और तेजी से आगे बढ़ेगा।

पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें आने वाली पीढ़ियों की भी चिंता है और देश की आने वाली पीढ़ियों को पुरानी चुनौतियों में अपनी ऊर्जा ना खपानी पड़े, वे इसके लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘NDA सरकार के 10 साल का रिपोर्ट कार्ड आपके सामने है। इन 10 सालों में ऐसे अनेक काम हुए हैं, जिनको पहले असंभव मान लिया गया था’।

पीएम ने कहा कि वे हर गरीब का दुख, उसकी तकलीफ भली-भांति समझते हैं। इसलिए हमने गरीब की हर चिंता को दूर करने के लिए योजनाएं बनाईं। प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते 10 वर्ष, देश में माताओं-बहनों-बेटियों के लिए सुविधा, सुरक्षा और सम्मान के रहे हैं। आने वाले 5 साल, नारीशक्ति की समृद्धि के होने वाले हैं। उन्होंने नारीशक्ति का गौरव बढ़ाने के साथ ही उनकी कमाई बढ़ाने वाली कई योजनाओं का भी जिक्र किया।

पीएम ने भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए कहा कि बीते 10 वर्षों में देश ने देखा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कितनी बड़ी लड़ाई शुरू की गई है। इसके साथ ही सुनिश्चित किया गया है कि गरीब का पैसा, बीच में कोई और नहीं हड़प पाए। उन्होंने कहा, ‘मैं भ्रष्टाचार पर कार्रवाई कर रहा हूं, इससे कुछ लोग बौखला गए हैं। वो अपना आपा खो बैठे हैं। मोदी का मंत्र है भ्रष्टाचार हटाओ, वो कहते हैं भ्रष्टाचारी बचाओ। ये चुनाव दो खेमों की लड़ाई है एक खेमा एनडीए का जो भ्रष्टाचार हटाने के लिए मैदान में है, दूसरा वो खेमा जो भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए मैदान में है। फैसला आपको करना है’।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वे पूरी ताकत से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे है। इसलिए इन लोगों ने मिलकर एक इंडी गठबंधन भी बना लिया है। उन्होंने कहा, ‘मैं अपने देश को भ्रष्टाचारियों से बचाने के लिए हर कदम उठा रहा हूं, इसलिए बड़े-बड़े भ्रष्टाचारी आज सलाखों के पीछे हैं। सुप्रीम कोर्ट तक से जमानत नहीं मिल रही है। इसलिए कई बड़े-बड़े भ्रष्टाचारियों को कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इसलिए पूरे देश में कहीं बिस्तर के नीचे से, कहीं दीवारों से, कहीं वॉशिंग मशीन से नोट ही नोट निकल रहे हैं’।

पीएम ने कहा कि कांग्रेस और इंडी अलायंस देश की अखंडता और एकता को तोड़ते रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस सरकार द्वारा तमिलनाडु में भारत के समुद्री तट से कुछ किलोमीटर दूर स्थित कच्चाथीवू द्वीप को लेकर भी कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मां भारती के इस अंग को काट कर भारत से अलग कर दिया गया था और कांग्रेस के पाप का परिणाम आज भी हमारे मछुआरों को भुगतना पड़ रहा है।

इंडी गठबंधन पर जोरदार हमला करते हुए उन्होंने कहा कि वे ना देश के जवानों का हित सोच सकते हैं और ना ही देश के किसानों का हित सोच सकते हैं। किसानों से नफरत करने वाले इंडी गठबंधन ने चौधरी चरण सिंह जी को भी उचित सम्मान नहीं दिया। कांग्रेस और सपा को देश के किसान और यहां के लोग कभी माफ नहीं कर सकते।

 

पीएम मोदी ने कहा कि वे गन्ने की खेती को चीनी और गुड़ तक सीमित नहीं रखना चाहते। वे देश की हर गन्ना बेल्ट को देश की ऊर्जा बेल्ट भी बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘गन्ने से बनने वाले इथेनॉल से गाड़ियां चलें, इसके लिए आज देश भर में काम हो रहा है। हमारा निरंतर प्रयास है कि किसान की लागत कम और लाभ अधिक हो’।

प्रधानमंत्री ने कहा कि लोगों के पैसे बचें इसके लिए NDA सरकार लगातार काम कर रही है। कम बिजली से ज्यादा रोशनी देने वाले LED बल्ब की योजना बनाई गई है। पीएम सूर्यघर- मुफ्त बिजली योजना से भी 300 यूनिट तक फ्री बिजली हर परिवार को मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार इस पूरे क्षेत्र में विकास को नई ऊंचाई पर ले जा रही है। जिस प्रकार का इंफ्रास्ट्रक्चर मेरठ में बन रहा है, उससे यहां हर प्रकार के छोटे-बड़े उद्योगों का विस्तार होगा, नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर बनेंगे।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM Modi Leads International Yoga Day Event In Kolkata, Says It Has Become 'World's Biggest Festival'

Media Coverage

PM Modi Leads International Yoga Day Event In Kolkata, Says It Has Become 'World's Biggest Festival'
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister expresses grief over loss of lives in mishap in Tiruvallur district of Tamil Nadu
June 21, 2026

The Prime Minister, Shri Narendra Modi has expressed deep grief over the loss of lives due to a mishap in Tiruvallur district of Tamil Nadu.

The Prime Minister conveyed his condolences to those who have lost their loved ones.

Shri Modi also prayed for the speedy recovery of the injured.

The Prime Minister’s Office posted on X;

“Deeply pained to hear about the loss of lives due to a mishap in Tiruvallur district of Tamil Nadu. My condolences to those who have lost their loved ones. Praying for the speedy recovery of the injured: PM @narendramodi”