आने वाले पांच साल स्वर्णिम भारत के निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाएंगे: मथुरापुर, प. बंगाल में पीएम मोदी
2024 का चुनाव खुद आगे बढ़कर देश की जनता लड़ रही है: मथुरापुर, प. बंगाल में पीएम मोदी
भाजपा के लिए बंगाल के लोगों का प्यार टीएमसी को बर्दाश्त नहीं हो रहा है: मथुरापुर, में पीएम मोदी
टीएमसी बंगाल की पहचान को खत्म करने में लगी है: मथुरापुर की रैली में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के मथुरापुर में जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने पवित्र गंगासागर को प्रणाम करते हुए कहा कि यहां के लोगों विशेषकर माताओं बहनों का अनंत आशीर्वाद बता रहा है कि बीजेपी की विजय कितनी प्रचंड होने जा रही है। उन्होंने कहा, ‘चौबीस के इस चुनाव में बंगाल में ये मेरी आखिरी सभा है। 2024 का ये लोकसभा चुनाव कई मायनों में अलग है, अद्भुत है। ये चुनाव खुद आगे बढ़कर देश की जनता लड़ रही है। क्योंकि, उसी जनता ने 10 साल की विकास यात्रा भी देखी है और 60 वर्षों की दुर्गति भी देखी है’।

पीएम मोदी ने कहा कि परिवारवाद की राजनीति ने करोड़ों युवाओं के सपने मार दिये। पांच-पांच पीढ़ियों को आजाद हिंदुस्तान में तबाह कर दिया गया। उनके सपनों को रौंद दिया गया। उनकी आशा आकांक्षाओं को मिट्टी में मिला दिया गया। लेकिन आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। आज भारत विकसित भारत बनने की राह पर चल पड़ा है और आने वाले 5 साल स्वर्णिम भारत के निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि ये एक बहुत बड़ा टर्निंग पॉइंट है और इसकी शुरुआत 4 जून को होने जा रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के लिए विकसित बंगाल का निर्माण जरूरी है। ये तभी होगा जब लोग ऐसे एमपी चुनें जो इस विजन को लेकर चलें। इसलिए मुझे बंगाल से ज्यादा से ज्यादा एमपी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘मैं आपको ये भरोसा देता हूं, मैं विकसित बंगाल बनाने के लिए पूरी ताकत लगा दूंगा’। पीएम ने कहा कि TMC और इंडी जमात वाले बंगाल को विपरीत दिशा में लेकर जा रहे हैं। BJP पर बंगाल के लोगों का प्यार उन्हें बर्दाश्त नहीं हो रहा है, इसलिए TMC बुरी तरह बौखलाई हुई है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि TMC की जिद का बहुत बड़ा नुकसान इस क्षेत्र में लाखों फिशरमेन को हो रहा है। केंद्र सरकार मछुआरे भाई-बहनों के लिए इतनी योजनाएं चला रही है। हमने मत्स्यपालकों को किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा दी। यहां रायदिगी में फिश कल्चर सेंटर बनाया गया है, पीएम मत्स्य सम्पदा योजना शुरू की है, लेकिन TMC बंगाल में फिशिंग से जुड़े केंद्रीय कानून लागू नहीं होने दे रही। इससे फिशरमेन को insurance क्लेम लेने में दिक्कत आ रही है। लेकिन, TMC वालों को आपकी चिंता नहीं है। इनको तो अपने तोलाबाजों और कटमनी सिस्टम से मतलब है।

पीएम ने कहा कि TMC बंगाल के लोगों से इतनी चिढ़ी हुई है कि बंगाल की पहचान को खत्म करने में लगी है। ये बंगाल के मठों और साधु संतों तक को नहीं छोड़ रहे। इस्कॉन, रामकृष्ण मठ और भारत सेवाश्रम जैसी संस्थाओं को गालियां दी जा रही हैं। TMC के गुंडे मठों पर हमला कर रहे हैं। इतना ही नहीं करोड़ों देशवासियों की आस्था के केंद्र राममंदिर को अपवित्र बताया जा रहा है। ऐसी TMC कभी बंगाल की संस्कृति की रक्षा नहीं कर सकती।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अब तो TMC सरकार तुष्टीकरण के लिए देश के संविधान पर भी खुलकर हमला करने लगी है। हमारे संविधान ने आरक्षण दलितों और पिछड़ों को दिया है, लेकिन, बंगाल में उस आरक्षण की खुली लूट हो रही है। मुस्लिमों के फर्जी OBC सर्टिफिकेट बनाए जा रहे हैं। OBC समाज का हक छीनकर मुसलमानों को दिया जा रहा है। कोलकाता हाइकोर्ट ने ये फर्जी सर्टिफिकेट रद्द किए हैं। अब TMC हाइकोर्ट का आदेश टाल नहीं सकती, लेकिन मुसलमानों में झूठ बोल कर भ्रम फैला रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि 1 जून को जनता-जनार्दन का एक वोट TMC के खतरनाक इरादों को रोकेगा और इसके बाद सुरक्षित और विकसित बंगाल की नई यात्रा शुरू होगी। अवैध घुसपैठियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘आज बंगाल के युवाओं को मिलने वाले अवसर घुसपैठिए छीन रहे हैं। आपकी जमीन जायदाद पर भी वो लोग कब्जा कर रहे हैं। पूरा देश चिंतित है, बंगाल के सीमावर्ती इलाकों में डेमोग्राफी बदल गई है। इन लोगों ने CAA का इतना विरोध क्यों किया? CAA को लेकर ये लोग झूठ क्यों फैला रहे हैं? क्योंकि, बंगाल में इन्हें अवैध घुसपैठियों को बसाना है। जो हिन्दू शरणार्थी हैं, जो मतुआ समाज के लोग हैं, TMC उन्हें यहां नहीं रहने देना चाहती है। लेकिन, 4 जून के बाद TMC के इन सारे हथकंडों की हवा निकलने जा रही है। ये मोदी की गारंटी है’।

प्रधानमंत्री ने कहा कि TMC ने बंगाल और इस क्षेत्र को विकास से वंचित रखा है। लेकिन अब लोग भी समझ चुके हैं कि ईमानदारी से विकास केवल बीजेपी कर सकती है। उन्होंने कहा, ‘आप बीजेपी को बंगाल में मजबूत करिए, आपकी हर अपेक्षा बीजेपी ही पूरा करेगी’। पीएम ने कहा कि इस बार लोगों का जनादेश देश की राजनैतिक दिशा भी बदलने का काम करेगा। 4 जून के बाद, अगले 6 महीनों में देश में बहुत बड़ा राजनीतिक भूचाल आने वाला है। ये परिवारवादी पार्टियां अपने आप बिखरने लगेंगी। इनके कार्यकर्ता भी अब थक चुके हैं। वो भी देख रहे हैं कि देश किधर जा रहा है और ये पार्टियां किधर जा रही हैं।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Khichdi To Moringa Paratha: 7 Traditional Foods PM Modi Loves

Media Coverage

Khichdi To Moringa Paratha: 7 Traditional Foods PM Modi Loves
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री 27 अगस्त को 'खेलो इंडिया डायलॉग' में युवाओं को संबोधित करेंगे
August 26, 2026
'खेलो इंडिया डायलॉग' एक ऐसा साझा मंच होगा, जहां खेल, युवा नेतृत्व, नागरिक कर्तव्य, स्वयंसेवा, फिटनेस और राष्ट्र निर्माण का एक साथ संगम देखने को मिलेगा 
खेलो इंडिया डायलॉग के तहत 'युवा संवाद' में पांच मुख्य थीमों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा: खेल, ओलंपिक आकांक्षाएं, युवा नेतृत्व, विकसित भारत और नशामुक्त युवा

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 27 अगस्त को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'खेलो इंडिया डायलॉग' को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को भारत की खेल यात्रा से जोड़ना, उनकी आकांक्षाओं को साझा करना और युवा-नेतृत्व वाले विकसित भारत के निर्माण के लिए उनके विचारों का योगदान प्राप्त करना है।

राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के उत्सव के एक हिस्से के रूप में 'मेरा युवा भारत' (MY भारत) द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम देश भर के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रत्येक जिले से दो-दो कॉलेजों के युवाओं की भागीदारी के साथ आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री के उस दृष्टिकोण के अनुरूप आयोजित किया जा रहा है, जिसमें युवाओं की आकांक्षाओं को राष्ट्रीय विकास के एजेंडे के केंद्र में रखते हुए एक फिट, अनुशासित और खेल-समर्पित राष्ट्र का निर्माण करना शामिल है।

राष्ट्रव्यापी 'खेलो इंडिया डायलॉग' खेल, युवा नेतृत्व, नागरिक जिम्मेदारी, स्वयंसेवा, फिटनेस और राष्ट्र निर्माण को एक साझा मंच पर एक साथ लाएगा। यह युवाओं को देश की खेल संबंधी आकांक्षाओं से सीधे जुड़ने का अवसर प्रदान करेगा, साथ ही यह सुनिश्चित करेगा कि उनके विचार और दृष्टिकोण भारत के युवा व खेल इकोसिस्टम पर चल रही निरंतर चर्चा का हिस्सा बनें।

राष्ट्रीय कार्यक्रम के बाद स्थानीय स्तर पर संवाद आयोजित किए जाएंगे, जिनमें युवा प्रतिभागी, MY भारत के स्वयंसेवक, स्थानीय खिलाड़ी और जन प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस पहल की एक प्रमुख विशेषता खेल में रुचि रखने वाले युवाओं और भारत के अग्रणी एथलीटों व पदक विजेताओं के बीच सीधा संवाद होगी। इस कार्यक्रम का मुख्य केंद्र 'युवा संवाद' होगा, जहां युवा प्रतिभागियों को अपने विचारों, दृष्टिकोणों और आकांक्षाओं को व्यक्त करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। यह संवाद पांच थीम पर आधारित होगा:

  • बेहतर सुविधाओं, कोचिंग, खेल विज्ञान और समावेशी भागीदारी के माध्यम से भारत के खेल इकोसिस्टम में सुधार करना;
  • वैज्ञानिक तरीकों से प्रतिभा की पहचान, पारदर्शी चयन प्रक्रिया और एथलीटों के लंबे समय तक विकास के जरिए 2036 ओलंपिक के लिए नए खिलाड़ियों को तैयार करना;
  • गवर्नेंस प्लेटफ़ॉर्म और 'मेरा युवा भारत' (MY भारत) के वॉलंटियरिंग अभियानों के ज़रिए नए युवा लीडर्स तैयार करना;
  • नागरिक कर्तव्य भाव, भविष्य के लिए उपयोगी कौशल और व्यवस्थित स्वयंसेवा के माध्यम से विकसित भारत के लिए युवाओं को सशक्त बनाना;
  • 'नशा मुक्त युवा' अभियान को बढ़ावा देने के लिए खेल और साथियों के नेटवर्क का उपयोग किया जा रहा है, ताकि मादक पदार्थों के व्यसन के खिलाफ एक मजबूत लड़ाई लड़ी जा सके। इस पहल को 2 अगस्त 2026 को शुरू किए गए प्रधानमंत्री के 100-सप्ताह के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत आयोजित साप्ताहिक 'जन भागीदारी' कार्यक्रमों से और अधिक बल मिल रहा है।