ढेर सारे वादे करके सत्ता में आई कांग्रेस; बीआरएस की फोटोकॉपी बन गई है: महबूबनगर में पीएम मोदी
कांग्रेस और उसके जैसे दलों ने दशकों तक जनता को सिर्फ झूठे वादे किए: महबूबनगर में पीएम मोदी
यहां की सिंचाई परियोजनाओं को राज्य सरकार आगे नहीं बढ़ने दे रही: महबूबनगर में पीएम मोदी
4 जून को देश और 140 करोड़ भारतीयों का संकल्प जीतेगा: हैदराबाद में पीएम मोदी
केंद्र सरकार ने तय किया है कि हर साल 17 सितंबर को हैदराबाद मुक्ति दिवस मनाया जाएगा: हैदराबाद में पीएम मोदी
तुष्टिकरण के लिए कांग्रेस कुछ भी कर सकती है। यहां हैदराबाद में भी AIMIM को इसीलिए छूट दी गई है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को तेलंगाना के हैदराबाद और महबूबनगर में दो चुनावी सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण के लिए कांग्रेस और उसकी जैसी सोच रखने वाली पार्टियां किसी भी हद तक जा सकती हैं। वोट बैंक ना नाराज हो जाए, इस डर से कांग्रेस हो या BRS कोई भी हैदराबाद मुक्ति दिवस नही मनाना चाहती है। लेकिन अब बीजेपी ने हैदराबाद और तेलंगाना को इन पार्टियों के खौफ से मुक्ति दिलाने की ठान ली है। केंद्र सरकार ने तय किया है कि हर साल 17 सितंबर को हैदराबाद मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 3 चरण के मतदान से ही 4 जून के नतीजे बिल्कुल स्पष्ट हो चुके हैं। 4 जून को देश और 140 करोड़ भारतीयों का संकल्प जीतेगा। इसके साथ ही CAA कानून, यूनिफॉर्म सिविल कोड और भारत का विरोध करने वाले हारेंगे। भारत डिजिटल पावर, फिनटेक पावर, स्टार्ट-अप पावर, स्पेस पावर के साथ ही दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी इकोनॉमी है। ये मोदी का ट्रैक रिकॉर्ड है। दूसरी ओर कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड लूट, Appeasement, Dynasty First और आतंकवादियों पर नरमी का रहा है।

कांग्रेस के मेनिफेस्टो का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि इस बार भी कांग्रेस के घोषणा-पत्र में मिडिल क्लास के लिए जरा-सा भी विचार नहीं किया गया है। लेकिन ये लोग मिडिल क्लास की कमाई का एक्स-रे करके, उसे अपने वोटबैंक में बांटने की घोषणा डंके की चोट पर जरूर कर रहे हैं। दरअसल, कांग्रेस हमेशा से एंटी मिडिल क्लास पार्टी रही है। जब ये सरकार में थे, तो इनके एक नेता कहते थे कि मिडिल क्लास केयरलेस है। वो कहते थे कि जो आइसक्रीम पर पैसा खर्च करते हैं, वो महंगाई की शिकायत क्यों करते हैं? उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नस-नस में रेसिज्म का जहर भरा है। शहजादे के उस्ताद अपने ही देश के लोगों को चीन और अफ्रीका के बता रहे हैं। कांग्रेस देश को टुकड़ों में तोड़ने वाली मानसिकता के साथ बोल रही है। इसलिए आपको कांग्रेस और इंडी अलायंस से बहुत ही सतर्क रहना है।

भारत की हजारों वर्ष पुरानी संस्कृति का महत्ता बताते हुए पीएम ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे को ट्यूशन पढ़ाने वाले इसको नहीं मानते। वो कहते हैं कि राम मंदिर और राम नवमी मनाना गलत है। वो कहते हैं कि भगवान राम की पूजा Idea of India के खिलाफ है। भारत को हमेशा विदेशी चश्मे से देखने वाली कांग्रेस को Idea of India का अंदाजा ही नहीं है। दरअसल, Idea of India तो सत्यमेव जयते, अहिंसा परमो धर्मः, वसुधैव कुटुम्बकम्, सर्वपंथ समभाव, बुद्धम् शरणम् गच्छामि, जन सेवा ही प्रभु सेवा, नारी तू नारायणी, मिच्छामी दुक्कड़म का प्रतिबिंब है। ये केवल मान्यताओं तक सीमित नहीं है, बल्कि ये भारत की पहचान और बुलंद आवाज है।

कांग्रेस पर प्रहार करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इसकी तो केवल एक ही रणनीति रही है- हिंदुओं को बांटो और अपने वोट बैंक को खुश करो। शहजादे के करीबी और चारा घोटाले के दोषी नेता ने साफ कहा है कि मुसलमानों को रिजर्वेशन देना चाहिए। ये लोग BC कोटा के रिजर्वेशन पर डाका डालना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि तेलंगाना में जब से कांग्रेस सरकार बनी है, तबसे RR टैक्स की भी बहुत चर्चा है। एक R तेलंगाना और एक R दिल्ली का, इन्होंने मिलकर तेलंगाना को ATM बना दिया है। मैंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन RR टैक्स पर यहां के मुख्यमंत्री खुद सफाई दे रहे हैं। यहां हैदराबाद में तो आपको ट्रिपल R टैक्स का बोझ उठाना पड़ता है। यहां एक R, रजाकार का भी है। ये ओल्ड हैदराबाद में नजर आता है।

तेलंगाना के तेज विकास की प्रतिबद्धता का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि तेलंगाना को पहला एम्स, 4 वंदेभारत ट्रेन, सेंट्रल ट्राइबल यूनिवर्सिटी, NTPC का बड़ा बिजली कारखाना बीजेपी की ही देन है। टर्मरिक बोर्ड बनाना हो या तेलंगाना में बंद पड़ी फर्टिलाइजर की फैक्ट्री को चालू करना, ये सारे काम बीजेपी की सरकार ने किए हैं। हमारी सरकार तेलंगाना को Global Capabilities के बड़े सेंटर के रूप में भी विकसित कर रही है। यहां Aviation Hub भी बन रहा है। आत्मनिर्भर भारत अभियान का लाभ भी तेलंगाना को मिलने जा रहा है। डिफेंस से लेकर बायो-टेक्नोलॉजी, ग्रीन एनर्जी, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और AI तक, मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर में तेलंगाना के लिए आने वाले 5 साल तेज विकास के होंगे।

बीजेपी सरकार के सबका साथ-सबका विकास के मंत्र का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि ये हमारी सरकार है जिसने ट्रिपल तलाक के बहाने मुस्लिम बेटियों पर हो रहे अत्याचार को रोका है। इससे मुस्लिम समाज की बेटियों को बहुत लाभ हुआ है। उन्होंने कहा कि 10 साल में बहनों को पहली बार टॉयलेट, गैस, पानी जैसी सुविधाएं मिली हैं। ये बीजेपी की सरकार है जिसने स्कूलों में बेटियों के लिए अलग से लाखों शौचालय बनवाए। पहली बार उनको भी पक्का घर, मुफ्त राशन मुफ्त इलाज की सुविधा मिली है। इसलिए वो भी आज कह रही हैं- फिर एक बार...मोदी सरकार!

इससे पहले महबूबनगर की जनसभा में पीएम मोदी ने कहा कि ये चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है। कांग्रेस और उसके जैसे दलों ने दशकों तक जनता से सिर्फ झूठे वादे किए। लेकिन अब देश मोदी की गारंटी देख रहा है। मोदी की गारंटी मतलब- विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा, विश्व में भारत का सम्मान, नारी सशक्तिकरण, 3 करोड़ नए घर और 70 वर्ष से अधिक आयु के हर बुजुर्ग को मुफ्त इलाज की गारंटी। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में हमने तेलंगाना के लिए लाखों करोड़ रुपये भेजे हैं। इस पैसे पर करप्शन का ATM लगाकर पहले BRS ने अपनी जेब भरी और अब कांग्रेस तेलंगाना को लूट रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन के अंत में कहा कि कांग्रेस के शहजादे चुनाव से पहले ‘मोहब्बत की दुकान’ लेकर निकले थे। लेकिन, चुनाव आते ही ‘मोहब्बत की दुकान’ का बोर्ड उतर गया है। अब ये समाज में जहर घोलने में जुट गए हैं। टुकड़े-टुकड़े गैंग को कंधा देने वाले देश के टुकड़े करने की बात कर रहे हैं। कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने में जुटी है। कांग्रेस मुस्लिमों को आरक्षण देने से पीछे नहीं हट रही है। क्योंकि, यही कांग्रेस का असली एजेंडा है। कांग्रेस को न हिंदुओं की परवाह है, न हमारे देश की परवाह है। कांग्रेस पार्टी मानसिकता से ही हिन्दू विरोधी है। जब BC कम्युनिटी के आरक्षण की बात आई तो कांग्रेस ने उसका पूरा विरोध किया था और अब कांग्रेस SC, ST, BC के रिजर्वेशन को रिलीजन के आधार पर मुस्लिमों को देने में जुटी है। इसलिए आपको मेरी एक बात याद रखनी है कि वंचित का जो अधिकार है, मोदी उसका चौकीदार है।

महबूबनगरपूरा का भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

हैदराबाद का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
First multilingual Indian speech recognition model trained on 65 languages and dialects released

Media Coverage

First multilingual Indian speech recognition model trained on 65 languages and dialects released
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रधानमंत्री ने विभाजन पीड़ितों के साहस को किया याद
August 14, 2026
प्रधानमंत्री ने परिश्रम और पुरुषार्थ के महत्व को दर्शाने वाला संस्कृत सुभाषितम् साझा किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर हम विभाजन से प्रभावित सभी लोगों के साहस को याद करते हैं। उन्होंने कहा कि इतिहास का वह एक ऐसा क्षण था जिसने कई जिंदगियां तबाह कर दीं, लोगों के परिवार उजड़ गए, कई लोगों को अपनों को खोना पड़ा और लोगों ने अत्यधिक पीड़ा झेली।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसी स्थिति में भी लोगों ने शून्य से शुरू कर अपना जीवन पुनर्स्थापित किया, विपरीत परिस्थितियों को उपलब्धियों में बदला और राष्ट्र की प्रगति में योगदान दिया। उन्होंने कहा कि इन लोगों का जीवन सभी को मानवीय जिजीविषा की शक्ति की याद दिलाता है। श्री मोदी ने उम्मीद जताई कि यह दिन हमारे देश में सद्भाव और भाईचारा बनाए रखने तथा विकसित भारत के निर्माण की दिशा में सामूहिक रूप से काम करने के हमारे संकल्प को और मजबूत करे।

प्रधानमंत्री ने उस भयावह दौर से उबरकर देश की प्रगति में अमूल्य योगदान देने वाले सभी देशवासियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि अपने साहस और क्षमता से उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी संकल्पों को साकार करने का उदाहरण प्रस्तुत किया। श्री मोदी ने सभी से सद्भावना और एकजुटता की राष्ट्रीय भावना को और सशक्त करने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने एक सुभाषितम् साझा करते हुए इस बात पर बल दिया कि परिश्रम, उद्यम और समर्पित प्रयासों से ही विविध कलाएं, विज्ञान, तकनीकी कौशल, शिल्प तथा नवाचार विकसित होते हैं और सफलता का मार्ग प्रशस्त करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इसलिए, किसी को भाग्य के भरोसे नहीं बैठना चाहिए बल्कि साहस, कर्मठता और निरंतर प्रयास के साथ अपने लक्ष्यों की ओर दृढ़ता से अग्रसर रहना चाहिए क्योंकि पुरुषार्थ ही भाग्य का निर्माता है।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर श्रृंखलाबद्ध पोस्ट में लिखा:

आज हम #PartitionHorrorsRemembranceDay मना रहे हैं। विभाजन से प्रभावित सभी लोगों के साहस को हम याद करते हैं। इतिहास का वह क्षण कई जिंदगियों को तहस-नहस कर देने वाला था…परिवार उजड़ गए, लोगों ने अपनों को खोया और असहनीय पीड़ा सहनी पड़ी।
इन सब पर विजय प्राप्त करते हुए, लोगों ने शून्य से अपना जीवन पुनर्स्थापित किया, विपत्ति को सफलता में परिवर्तित किया और राष्ट्र की प्रगति में अमूल्य योगदान दिया। उनकी जीवन यात्राएं हमें मानवीय जिजीविषा की शक्ति की याद दिलाती हैं। आशा है कि यह दिन हमारे देश में सद्भाव और भाईचारे को बनाए रखने के हमारे संकल्प को और मजबूत करेगा और हम सब मिलकर एक विकसित भारत के निर्माण की दिशा में काम करेंगे।

"विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर उन सभी देशवासियों का हृदय से नमन, जिन्होंने उस वीभत्स दौर से निकलकर देश की प्रगति में अमूल्य योगदान दिया। उन्होंने अपने साहस और सामर्थ्य से दिखाया कि कैसे विपरीत परिस्थितियों में भी संकल्पों को सिद्ध किया जाता है। आइए, सद्भावना और एकजुटता की राष्ट्रीय भावना को और सशक्त करें।

उद्यमस्य प्रसादेन दृश्यन्ते विविधाः कलाः।
कातरा एव जल्पन्ति यद् भाव्यं तद् भविष्यति॥”

It is through hard work, enterprise and dedicated effort that diverse arts, science, technological skills, craftsmanship and innovations flourish, paving the way for success. Therefore, one should not remain dependent on fate; rather, one should move steadily towards one's goals with courage, diligence and persistent effort, for it is human endeavor that shapes destiny.