बीजेडी और कांग्रेस ने कंधमाल को पिछड़ा जिला घोषित कर दिया था, मोदी ने उसे देश के आकांक्षी जिले में बदला: कंधमाल में पीएम मोदी
जो सीएम अपने राज्य के जिलों के नाम बिना कागज देखे नहीं बोल सकता, वह जनता के दुख-दर्द को कैसे जानेगा: कंधमाल में पीएम मोदी
आज ओडिशा की बेटी देश की तीनों सेनाओं को कमांड करती है: बलांगीर में पीएम मोदी
आपकी जिंदगी में बदलाव लाने की गारंटी मोदी देता है: बलांगीर में पीएम मोदी
बीजेडी सरकार बीते 25 सालों में ओडिशा को गरीबी से बाहर नहीं निकाल पाई: बरगढ़ में पीएम मोदी
यहां किसानों की उपज के समर्थन मूल्य का एक हिस्सा बीजेडी के बिचौलियों की जेब में चला जाता है: बरगढ़ में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा के कंधमाल, बलांगीर और बरगढ़ में तीन रैलियों को संबोधित किया। कंधमाल की जनसभा में उन्होंने मातृशक्ति का जिक्र करते हुए कहा, ‘आज मुझे मातृशक्ति के साक्षात दर्शन हुए। माताओं से एक बेटे की तरह मिले आशीर्वाद से मुझे महसूस हो रहा है कि पूरा ओडिशा मेरे साथ है’। पीएम ने कहा कि आज मेरा सौभाग्य है कि कंधमाल आते ही मुझे ऐसे आशीर्वाद मिले हैं, जिन्हें मैं जीवन भर भूल नहीं सकता।

जनसभा में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि एक वो दिन था, जब भारत ने दुनिया को अपना सामर्थ्य दिखा दिया था और दूसरी तरफ कांग्रेस की सोच है। कांग्रेस बार-बार, अपने ही देश को डराने की कोशिश करती है कि पाकिस्तान के पास एटम बम है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के इसी कमजोर रवैये के कारण जम्मू-कश्मीर के लोगों ने 60 साल तक आतंक भुगता है और देश ने अनगिनत आतंकी हमले झेले हैं। उन्होंने कहा कि देश भूल नहीं सकता कि आतंकियों को सबक सिखाने के बजाय, ये लोग आतंकी संगठनों के साथ बैठकें करते थे। उन्होंने कहा, ‘26-11 के मुंबई हमले के बाद इन लोगों की हिम्मत नहीं पड़ी, कि आतंक के सरपरस्तों पर कार्रवाई करें। क्योंकि कांग्रेस को, इंडी गठबंधन को लगता था कि अगर हम कार्रवाई करेंगे तो हमारा वोटबैंक नाराज हो जाएगा’।

श्री जगन्नाथ मंदिर के प्रबंधन से जुड़े एक हैरान करने वाले मामले का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मंदिर को लेकर एक नियम था कि वहां के सोने-चांदी, कीमती पत्थर, चल-अचल संपत्ति का रिकॉर्ड मेनटेन किया जाएगा। इसके बाद श्री रत्न भंडार में रखे कीमती सामानों की एक सूची तैयार की गई थी। इस रत्न भंडार का आखिरी बार मूल्यांकन करीब 45 साल पहले किया था।उस समय आभूषण और रत्न इतने ज्यादा थे कि मूल्यांकन करने वालों ने इस खजाने को अमूल्य बताकर अपने हाथ खड़े कर दिए थे। आधिकारिक रूप से श्रीरत्न भंडार पिछले करीब 40 साल से खुला नहीं है। लेकिन श्री जगन्नाथ मंदिर के श्री रत्न भंडार के गर्भगृह के आंतरिक कक्ष की चाभियां पिछले 6 साल से लापता हैं। क्या आपको ये जानने का अधिकार नहीं है कि ये चाभियां कहां गई?

पीएम ने कहा राज्य सरकार कहती है कि रत्न भंडार की डुप्लीकेट चाभियां मिली हैं। लेकिन सवाल उठता है कि डुप्लीकेट चाभियां क्यों बनाई गई। चाभी खो जाना गंभीर है, लेकिन डुप्लीकेट चाभियों वाला मामला उससे भी गंभीर है। उन्होंने कहा, ‘मैं आज ओडिशा के लोगों को एक वायदा कर रहा हूं। राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद श्रीरत्न भंडार की पारदर्शिता और प्रतिष्ठा को फिर से स्थापित किया जाएगा। ये मोदी की गारंटी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी उनको पूजता है, जिनको किसी ने नहीं पूछा। उन्होंने कहा कि दोकरा और बांस की कलाकारी से जुड़े साथियों के लिए ही पीएम विश्वकर्मा जैसी योजना बनाई गई है।

ओडिशा के बलांगीर में विशाल संख्या में उमड़े परिवारजनों से पीएम मोदी ने कहा, ‘आपका ये बेटा, ओडिशा की गौरवमयी धरोहर को मां भारती का आभूषण मानता है। इस वर्ष 4 ओडिया कलाकारों को पद्म पुरस्कार दिया गया है। क्योंकि इन्होंने ओडिया कला-संस्कृति की सेवा की है। ओडिशा के महापुरुषों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इन्होंने ओडिशा के सिद्धांतों और इसकी अस्मिता से समझौता नहीं किया। इसलिए बीजेपी ने ठान लिया है कि वो ओडिशा को संकटों से निकालकर रहेगी। 10 जून को ओडिशा की मिट्टी में जन्मा, पला-बड़ा बेटा-बेटी ही मुख्यमंत्री बनेगा।

बरगढ़ की अपनी तीसरी जनसभा में पीएम मोदी ने ओडिशा के किसानों का जिक्र करते हुए कहा कि बीते 10 सालों में उनकी सरकार ने किसानों की बेहतरी के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा, ‘मोदी ने दुनिया की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना शुरु की है। ताकि छोटे किसानों को अपना धान रखने के लिए गोदाम मिले’।

ओडिशा के बुनकर भाई-बहनों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वे Made in India के भी शिल्पकार हैं। इसलिए केंद्र सरकार हथकरघा के साथ ही textile सेक्टर पर विशेष बल दे रहे हैं। ओडिशा भाजपा ने 3 इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने की घोषणा की है। इसके साथ ही बुनकरों और हथकरघा श्रमिकों को सम्मान निधि देने की भी घोषणा की गई है।

पीएम ने कहा कि उड़ीसा बर्बाद हो रहा है। इतना महान राज्य कितनी महान संस्कृति इतनी महान परंपरा वाले राज्य के 25 साल बर्बाद हो गए। आज सरकार चलाने के काम को आउटसोर्स कर दिया गया है। लेकिन जून बीजेडी सरकार की एक्सपायरी डेट है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी के अपमान पर भी प्रधानमंत्री ने कांग्रेस को जमकर घेरा और कहा कि ओडिशा की आदिवासी बेटी आज राष्ट्रपति पद की शोभा बढ़ा रही है। लेकिन कांग्रेस उनके अपमान से भी नहीं हिचकती। उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी अयोध्या में प्रभु राम लाल के दर्शन करने गई। तो उसके अगले दिन कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता ने घोषणा की राम मंदिर को गंगाजल से धो कर उसका शुद्धिकरण करेंगे’। पीएम मोदी ने कहा कि यह देश, आदिवासी समाज और हमारी माताओं-बहनों का अपमान है। इतना बड़ा पाप करने वाली कांग्रेस को चाहे असेंबली की सीट हो या लोकसभा की, उनकी जमानत जाब्त होनी चाहिए।

कंधमाल का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

बलांगीर का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

बरगढ़ का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

26 साल पहले आज के दिन ही अटल जी की सरकार ने पोखरण में परमाणु परीक्षण किया था।

हमने ये दिखा दिया था कि देशभक्ति से ओत-प्रोत सरकार कैसे काम करती है: PM @narendramodi pic.twitter.com/jj9DJCwBuc

— narendramodi_in (@narendramodi_in) May 11, 2024

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
From discovery of India to trust in Bharat

Media Coverage

From discovery of India to trust in Bharat
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को भारत का सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर दुनिया भर के नेताओं ने बधाई दी
June 09, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को सबसे लंबे समय तक भारत का निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर दुनिया भर के नेताओं ने गर्मजोशी भरी बधाई दी है। विश्‍व भर के नेताओं ने प्रधानमंत्री के बदलाव लाने वाले शासन, 'ग्लोबल साउथ' की वकालत और एक समावेशी व आर्थिक रूप से गतिशील भारत की उनकी कल्‍पना की सराहना की।

श्रीलंका के राष्ट्रपति महामहिम अनुरा कुमारा दिसानायके ने 8 जून 2026 को प्रधानमंत्री को लिखे एक पत्र में श्रीलंका की सरकार और वहां के लोगों की ओर से उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा: "यह उपलब्धि न केवल आपके कार्यकाल की अवधि को दर्शाती है, बल्कि उस भरोसे और विश्वास का भी प्रमाण है जो दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जनता ने बार-बार आपके नेतृत्व में जताया है।" राष्ट्रपति ने भारत के उल्लेखनीय आर्थिक और सामाजिक बदलाव का भी ज़िक्र किया और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विज़न ने भारत की सीमाओं से परे, श्रीलंका सहित कई देशों के लोगों को प्रेरित किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने 4-6 अप्रैल 2025 के दौरान श्रीलंका का दौरा किया था। यह इस द्वीप देश की उनकी चौथी यात्रा थी, जिसके दौरान उन्हें 'मित्र विभूषण' से सम्मानित किया गया - यह श्रीलंका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है जो किसी विदेशी गणमान्य व्यक्ति को दिया जाता है। इस यात्रा ने भारत की 'नेबरहुड फर्स्ट' (पड़ोसी पहले) नीति को और मज़बूत किया; श्रीलंका भारत की अटूट साझेदारी से सबसे ज़्यादा लाभ उठाने वाले देशों में से एक है, जिसमें 2022 में श्रीलंका की आर्थिक मुश्किलों के दौरान भारत का अहम सहयोग भी शामिल है।

पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने एक व्‍यक्तिगत वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री मोदी को "एक रोल मॉडल और लीडरशिप की मिसाल" बताया। उन्होंने कहा - "आज 20 करोड़ से ज़्यादा लोगों को गरीबी से निकालकर बेहतर ज़िंदगी देना एक अद्भुत उपलब्धि है।" प्रधानमंत्री मारापे ने पापुआ न्यू गिनी की स्‍नेहपूर्ण दोस्ती और दोनों देशों के बीच संबंधों को और मज़बूत करने की इच्छा ज़ाहिर की। मई 2023 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पापुआ न्यू गिनी की ऐतिहासिक यात्रा भारत–प्रशांत द्वीपीय देशों के संबंधों में एक महत्वपूर्ण क्षण था। किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इस देश की यह पहली यात्रा थी। यह यात्रा भारत–प्रशांत द्वीप सहयोग मंच (एफआईपीआईसी) के तीसरे शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए की गई थी। इस यात्रा ने 'ग्लोबल साउथ' के एक प्रतिबद्ध साथी के तौर पर भारत की भूमिका पर जोर दिया।

त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर ने इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी और कहा कि "प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्‍व में भारत वैश्विक मामलों में एक प्रमुख आवाज़ बनकर उभरा है।" उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की साधारण शुरुआत से लेकर तीन कार्यकाल तक 1.4 अरब लोगों वाले देश का नेतृत्व करने तक के सफ़र पर प्रकाश डाला और विदेश नीति, आर्थिक विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर और सामाजिक-आर्थिक विकास में भारत की अहम उपलब्धियों पर बल दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने 3-4 जुलाई 2025 को त्रिनिदाद और टोबैगो की एक ऐतिहासिक यात्रा की - जो 26 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा थी - और यह यात्रा त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय प्रवासियों के आगमन की 180वीं वर्षगांठ के मौके पर हुई।