मोदी, ओडिशा के सामुद्रिक सामर्थ्य को बढ़ाने के लिए भी काम कर रहा है: बेरहामपुर में पीएम मोदी
ओडिशा में सागरमाला योजना के तहत करोड़ों का काम हुआ है: बेरहामपुर में पीएम मोदी
केन्द्र प्रायोजित योजनाओं पर अपने फोटो चस्पा कर रही है बीजेडी सरकार: बेरहामपुर में पीएम मोदी
ओडिशा में बीजेडी के छोटे-छोटे नेता भी बड़े-बड़े बंगलों के मालिक हो गए हैं: बेरहामपुर में पीएम मोदी
बीजेडी 25 साल में आपकी मुश्किलें कम नहीं कर पाई, इस बार भाजपा को अवसर दें: नबरंगपुर में पीएम मोदी
ओडिशा भाजपा के संकल्प-पत्र में घोषित ‘सुभद्रा योजना’, यहां की महिलाओं का जीवन बदल देगी: नबरंगपुर में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को ओडिशा में 2 रैलियों को संबोधित किया। उनकी पहली रैली बेरहामपुर और दूसरी रैली नबरंगपुर में हुई। बेरहामपुर में उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा ने ओडिशा की आकांक्षाओं, यहां के युवा सपनों और यहां की बहनों-बेटियों के सामर्थ्य को ध्यान में रखते हुए, बहुत ही विजनरी संकल्प पत्र जारी किया है। इसमें युवाओं-महिलाओं के लिए रोजगार भी है, बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य भी है, ओडिशा की संस्कृति और पर्यटन के विकास के लिए अहम घोषणाएं भी हैं। उन्होंने कहा, ‘धान किसानों के लिए, ‘केंदु पत्र’ के लिए भी बीजेपी के संकल्प पत्र में बड़ी घोषणाएं की गई हैं। बीजेपी जो कहती है...वो करके दिखाती है। इसलिए यहां सरकार बनने के बाद हम पूरी शक्ति से इन घोषणाओं पर अमल करेंगे। और ये मोदी की गारंटी है’।

चुनावों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ओडिशा में BJD अस्त है और कांग्रेस पस्त है। यहां सिर्फ भाजपा उम्मीदों का नया सूरज बनकर उभरी है। ओडिशा में पहले करीब 50 साल कांग्रेस और फिर 25 साल से BJD सरकार रही है। लेकिन लोगों के लिए कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा, ‘ओडिशा के पास पानी, उपजाऊ जमीन, जमीन के नीचे खनिज का खजाना, इतना लंबा समुद्र तट और बेरहामपुर जैसा ट्रेड सेंटर भी है। ये तो सिल्क सिटी भी है और खाद्य राजधानी भी है। यहां इतिहास भी है, संस्कृति की धरोहर भी है। मैं हर बार कहता हूं...फिर ऐसा क्या हुआ कि इतने अमीर ओडिशा की जनता गरीब रह गई। इसका जवाब है, पहले कांग्रेस और फिर BJD के नेताओं की लूट।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ओडिशा को नारीशक्ति की परवाह नहीं है। केंद्र सरकार हर गर्भवती महिला को 6 हजार रुपए की आर्थिक मदद देती है। मकसद ये कि महिला और शिशु को जरूरी पोषण मिल जाए। आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे कि ओडिशा सरकार ने यहां ये योजना लागू ही नहीं होने दी है। वहीं भाजपा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। ओडिशा बीजेपी की ‘सुभद्रा जोजना’ यहां महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करेगी। ओडिशा बीजेपी ने यहां स्वयं सहायता समूहों की 25 लाख बहनों-बेटियों को लखपति दीदी बनाने का भी संकल्प लिया है। जो बुजुर्ग महिलाएं हैं, बेसहारा हैं उन्हें भी अलग से आर्थिक मदद दी जाएगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा की पहचान सुशासन से है। इसलिए भाजपा को जहां भी सेवा का मौका मिलता है, उस राज्य का विकास नई गति पकड़ लेता है। उन्होंने इसके लिए त्रिपुरा और यूपी में हुए विकास का उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा, ‘बरसों तक सपा-बसपा की सरकारों ने यूपी में कानून व्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्चर को बर्बाद करके रखा था। भाजपा सरकार में अब यूपी की चर्चा रिकॉर्ड निवेश के लिए होती है, विकास कार्यों के लिए होती है। असम में भी बरसों के कांग्रेस शासन को देखने के बाद लोगों ने भाजपा को चुना। अब असम हिंसा का दौर पीछे छोड़कर आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ में भी आज भाजपा सरकार की वापसी के बाद विकास कार्यों ने फिर से तेजी पकड़ी है। ऐसे ही ओडिशा में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद, यहां बहुत तेजी से विकास होगा और ये भी मोदी की गारंटी है’।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी, ओडिशा के सामुद्रिक सामर्थ्य को भी बढ़ाने के लिए काम कर रहा है। हमारा फोकस ओडिशा की कोस्टल इकॉनॉमी पर है। हर क्षेत्र में हम बहुत निवेश कर रहे हैं। हमने पहली बार मछली पालन का अलग मंत्रालय बनाया। मछुआरा भाई-बहनों की सुविधा और समृद्धि हमारे लिए सर्वोपरि है।

नबरंगपुर की दूसरी रैली में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘ओडिशा के लोगों में दम और जज्बा है। लेकिन मुझे ये देखकर दुख होता है कि BJD सरकार ने आपको सही अवसर नहीं दिए। मोदी जो योजनाएं बनाता है...उनको BJD सरकार ने लागू नहीं होने दिया। जो लागू हुईं, उनमें BJD ने अपने भ्रष्टाचार का ठप्पा लगा दिया’।

पीएम ने कहा, ‘मेरे लिए तो आप ही मोदी हैं। इसलिए, आप गांव में जाकर गारंटी देना...ओडिशा में अब BJD की गड़बड़ियां नहीं चलेंगी। यहां भाजपा सरकार बनेगी...और उन्हें मोदी की हर योजना का पूरा लाभ मिलेगा’।

पीएम मोदी ने कहा कि यहां इतना विशाल इंद्रावती बांध है। लेकिन नबरंगपुर और कोरापुट के परिवारों को इसका बहुत लाभ नहीं मिल पाता। किसानों को पानी भी पर्याप्त नहीं मिलता। जबकि पड़ोस में छत्तीसगढ़ में किसान साल में 3-3 फसलें तक लेते हैं। यानी खेती चौपट...रोजगार चौपट...यहां के नौजवानों को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में जाना पड़ता है। यहां कपास किसान परेशान हैं...यहां गन्ना किसान परेशान हैं...यहां मक्का उगाने वाले छोटे किसान परेशान हैं...और BJD 25 साल में आपकी मुश्किलें कम नहीं कर पाई है। तो एक बार भाजपा को मौका देकर देखिए। भाजपा आपकी हर समस्या का समाधान करेगी। भाजपा के लिए आपका कल्याण की सर्वोपरि है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आपने मोदी के 10 साल का सेवाकाल देखा है। आपने प्रचंड बहुमत से मोदी को अवसर दिया तो, मोदी ने जनधन खातों, आधार और मोबाइल की ऐसी त्रिशक्ति बनाई कि गरीबों का पैसा लुटना बंद हो गया। उन्होंने कहा, ‘अब घर बनाने का पैसा...सीधा आपके खाते में। गैस का पैसा...सीधा आपके खाते में। मनरेगा का पैसा...सीधा आपके खाते में। किसान सम्मान निधि का पैसा...सीधे आपके खाते में। यानि सबको लाभ, सीधा लाभ, कोई भेदभाव नहीं और ये मोदी की गारंटी है’।

बेरहामपुर का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

नबरंगपुर का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
How India, Australia clinched Uranium deal

Media Coverage

How India, Australia clinched Uranium deal
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister expresses grief over loss of lives due to boat capsizing in South 24 Parganas district of West Bengal
July 13, 2026
Prime Minister announces ex-gratia

The Prime Minister, Shri Narendra Modi has expressed deep grief over the loss of lives due to the capsizing of a boat in the South 24 Parganas district of West Bengal.

The Prime Minister conveyed his thoughts to the bereaved families in this hour of grief and prayed for the speedy recovery of the injured.

The Prime Minister announced that an ex-gratia of Rs. 2 lakh from the Prime Minister’s National Relief Fund (PMNRF) would be given to the next of kin of each deceased. The injured would be given Rs. 50,000.

The Prime Minister’s Office posted on X;

“The loss of lives due to the capsizing of a boat in the South 24 Parganas district of West Bengal is deeply painful. My thoughts are with the bereaved families in this hour of grief. May the injured recover at the earliest.

An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each deceased. The injured would be given Rs. 50,000: PM @narendramodi”