देश को विकास की तेज रफ्तार सिर्फ बीजेपी की दमदार सरकार ही दे सकती है: बाराबंकी, यूपी में पीएम मोदी
सपा-कांग्रेस वाले सरकार में आए तो रामलला को फिर से टेंट में भेज देंगे और मंदिर पर बुलडोजर चलवा देंगे: बाराबंकी, यूपी में पीएम मोदी
विपक्षी गठबंधन में 4 जून की हार का ठीकरा फोड़ने के लिए प्लानिंग हो रही है: फतेहपुर, यूपी में पीएम मोदी
आज भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश को विकास में टॉप पर ले आई है: फतेहपुर, यूपी में पीएम मोदी
सपा-कांग्रेस वोट आपसे ले लेते हैं, लेकिन सरकार में आने के बाद, सौगात वोट-जिहाद करने वालों को बांटते हैं: हमीरपुर, यूपी में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में तीन जगहों बाराबंकी, फतेहपुर और हमीरपुर में जनसभाओं को संबोधित किया। बाराबंकी में अपनी पहली जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा है इंडी गठबंधन ताश के पत्तों की तरह बिखरना शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री पद को लेकर भी सब के सब मुंगेरीलाल के हसीन सपनों को भी पीछे छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक नेता ने तो यहां तक कह दिया है कि रायबरेली के लोग ही प्रधानमंत्री चुनेंगे। ये सुनते ही समाजवादी पार्टी के शहजादे का दिल ही टूट गया। आंसू भले ही नहीं निकले, लेकिन दिल के सारे अरमा बह गए। 4 जून बहुत दूर नहीं है। आज पूरा देश और पूरी दुनिया जानती है कि मोदी सरकार की हैट्रिक बनने जा रही है।

पीएम मोदी ने कहा, “ यहां जो बबुआ जी हैं, बबुआ जी मतलब हमारे समाजवादी शहजादे उन्होंने अब एक नई बुआ की शरण ली है। ये बुआ है बंगाल में, बंगाल वाली बुआ ने इंडी गठबंधन को कह दिया है कि मैं आपको बाहर से समर्थन करूंगी। इंडी गठबंधन की एक और पार्टी ने दूसरी पार्टी को कह दिया है कि खबरदार अगर आपने हमारे खिलाफ पंजाब में बोला। ”

जनता से मजबूत सरकार चुनने की बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 100 CC के इंजन से आप 1,000 CC की रफ्तार ले सकते हैं क्या? आपको विकास की तेज रफ्तार चाहिए तो वो सिर्फ दमदार सरकार ही दे सकती है, भाजपा सरकार ही दे सकती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहली बार वोट करने वाले युवाओं को तो पता भी नहीं होगा कि 500 साल के इंतजार के बाद अयोध्या के भव्य राम मंदिर में रामलला विराजमान हुए हैं। ऐसा सिर्फ आपके एक वोट के कारण हुआ है। उन्होंने कहा कि यहां सपा के एक बड़े नेता ने रामनवमी के दिन कहा कि राम मंदिर तो बेकार है। वहीं, कांग्रेस तो राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटने की तैयारी कर रही है। इनके लिए सिर्फ अपना परिवार और पावर ही मायने रखते हैं। उन्होंने कहा, "सपा-कांग्रेस वाले अगर सरकार में आए, तो रामलला को फिर से टेंट में भेजेंगे और मंदिर पर बुलडोजर चलवा देंगे।"

कांग्रेस-सपा के तुष्टिकरण पर प्रधानमंत्री ने कहा, "सपा-कांग्रेस के लिए अपने वोटबैंक से बड़ा कुछ नहीं है। लेकिन, जब मैं इनकी पोल खोलता हूं, तो ये बैचेन हो जाते हैं, इनकी नींद हराम हो जाती है। ये कुछ भी बोलना शुरू कर देते हैं, गालियां देना शुरू कर देते हैं। संविधान बनाते समय संविधान सभा ने निर्णय किया था कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा। लेकिन, 10 साल पहले इन लोगों ने धर्म के आधार पर आरक्षण देने की कोशिश की थीं। कर्नाटक में तो इन्होंने ये कर भी दिया है। वहां इन्होंने सब मुसलमानों को रातों-रात OBC बना दिया। OBC को मिले आरक्षण में से बहुत बड़ा हिस्सा इन्होंने वहां लूट लिया।"

फतेहपुर में आयोजित दूसरी जनसभा में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के सपने टूटने की चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “पंजे और साइकिल के सपने टूट गए - खटाखट...खटाखट। कांग्रेस-सपा अब 4 जून के बाद की प्‍लान‍िंग कर रही है कि आखिर हार का ठीकरा किस पर फोड़ा जाए - खटाखट...खटाखट। मुझे तो कोई बता रहा था कि विदेश यात्रा का टिकट भी बुक हो चुका है - खटाखट...खटाखट।” उन्होंने कहा कि जनता-जनार्दन ने इन 4 चरणों में ही इंडी गठबंधन को चारों खाने चित कर दिया है। भानुमति का कुनबा बिखरने लगा है, उसकी सभी पार्टियों हथियार डाल दिए हैं। बचे हुए चुनाव में कोई मेहनत भी नहीं करना चाहता। इंडी गठबंधन के कार्यकर्ता पहले से ही निराश थे, अब उन्होंने घर से निकलना भी छोड़ दिया है।

समाजवादी पार्टी की कार्यशैली पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जब यह सरकार में आती है तो आतंकवादियों को खुली छूट मिल जाती है। उन्होंने कहा, “सपा का तो बच्चा बच्चा को पता है वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया। ये हर जिले को एक माफिया को ठेके पर दे देते हैं। आप सबने वो दिन देखे हैं, लेकिन जब से हमारे योगी जी, केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा की सरकार आई है, तबसे ये माफिया माफी मांगते घूम रहे हैं, लेकिन सपा का माफिया मोह अभी खत्म नहीं हुआ है। इनके मुखिया माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ते फिर रहे हैं। तुष्टिकरण के लिए ये लोग किसी भी हद को पार कर सकते हैं।”

प्रदेश के हमीरपुर में आयोजित तीसरी जनसभा में बुंदेलखंड के विकास की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "पिछली सरकारें कहती थीं- बुंदेलखंड तो बीहड़ है। वहां कौन जाएगा? मैं कहता हूं, बुंदेलखंड वीरता और विकास की धरती है। यहां कौन नहीं आएगा। एक जमाना था, जब सूखा बुंदेलखंड की पहचान बन गया था। बूंद-बूंद पानी को हमारा बुंदेलखंड तरसता था! सपा-कांग्रेस की सरकारें क्या करती थीं? योजनाएं निकालती थीं...फिर उसका पैसा खा जाती थीं। पानी की समस्या दूर करने के लिए हमारी सरकार केन-बेतवा लिंक परियोजना पर 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च कर रही है। जब ये योजना पूरी होगी, तो बुंदेलखंड के इतिहास में एक नया अध्याय शुरू होगा। यहां के विकास को नए पंख लग जाएंगे। ये योजना सिर्फ और सिर्फ भाजपा ही पूरा कर सकती है।”

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के अंत में कहा, "भाजपा सरकार देश में दो डिफेंस कॉरिडोर बना रही है। मोदी ने तय किया है कि एक डिफेंस कॉरिडोर वीरों की धरती बुंदेलखंड में बनेगा। हमारा प्रयास है कि युवाओं को बुंदेलखंड छोड़कर ना जाना पड़े। हमारा संकल्प है कि बुंदेलखंड उद्योग और रोजगार का केंद्र बने।"

 

फतेहपुर का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

हमीरपुर का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

बाराबंकी का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Bank of Baroda raises India's FY27 GDP growth forecast to 6.6-6.8%

Media Coverage

Bank of Baroda raises India's FY27 GDP growth forecast to 6.6-6.8%
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister expresses grief over loss of lives due to boat capsizing in South 24 Parganas district of West Bengal
July 13, 2026
Prime Minister announces ex-gratia

The Prime Minister, Shri Narendra Modi has expressed deep grief over the loss of lives due to the capsizing of a boat in the South 24 Parganas district of West Bengal.

The Prime Minister conveyed his thoughts to the bereaved families in this hour of grief and prayed for the speedy recovery of the injured.

The Prime Minister announced that an ex-gratia of Rs. 2 lakh from the Prime Minister’s National Relief Fund (PMNRF) would be given to the next of kin of each deceased. The injured would be given Rs. 50,000.

The Prime Minister’s Office posted on X;

“The loss of lives due to the capsizing of a boat in the South 24 Parganas district of West Bengal is deeply painful. My thoughts are with the bereaved families in this hour of grief. May the injured recover at the earliest.

An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each deceased. The injured would be given Rs. 50,000: PM @narendramodi”