देश को विकास की तेज रफ्तार सिर्फ बीजेपी की दमदार सरकार ही दे सकती है: बाराबंकी, यूपी में पीएम मोदी
सपा-कांग्रेस वाले सरकार में आए तो रामलला को फिर से टेंट में भेज देंगे और मंदिर पर बुलडोजर चलवा देंगे: बाराबंकी, यूपी में पीएम मोदी
विपक्षी गठबंधन में 4 जून की हार का ठीकरा फोड़ने के लिए प्लानिंग हो रही है: फतेहपुर, यूपी में पीएम मोदी
आज भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश को विकास में टॉप पर ले आई है: फतेहपुर, यूपी में पीएम मोदी
सपा-कांग्रेस वोट आपसे ले लेते हैं, लेकिन सरकार में आने के बाद, सौगात वोट-जिहाद करने वालों को बांटते हैं: हमीरपुर, यूपी में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में तीन जगहों बाराबंकी, फतेहपुर और हमीरपुर में जनसभाओं को संबोधित किया। बाराबंकी में अपनी पहली जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा है इंडी गठबंधन ताश के पत्तों की तरह बिखरना शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री पद को लेकर भी सब के सब मुंगेरीलाल के हसीन सपनों को भी पीछे छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक नेता ने तो यहां तक कह दिया है कि रायबरेली के लोग ही प्रधानमंत्री चुनेंगे। ये सुनते ही समाजवादी पार्टी के शहजादे का दिल ही टूट गया। आंसू भले ही नहीं निकले, लेकिन दिल के सारे अरमा बह गए। 4 जून बहुत दूर नहीं है। आज पूरा देश और पूरी दुनिया जानती है कि मोदी सरकार की हैट्रिक बनने जा रही है।

पीएम मोदी ने कहा, “ यहां जो बबुआ जी हैं, बबुआ जी मतलब हमारे समाजवादी शहजादे उन्होंने अब एक नई बुआ की शरण ली है। ये बुआ है बंगाल में, बंगाल वाली बुआ ने इंडी गठबंधन को कह दिया है कि मैं आपको बाहर से समर्थन करूंगी। इंडी गठबंधन की एक और पार्टी ने दूसरी पार्टी को कह दिया है कि खबरदार अगर आपने हमारे खिलाफ पंजाब में बोला। ”

जनता से मजबूत सरकार चुनने की बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 100 CC के इंजन से आप 1,000 CC की रफ्तार ले सकते हैं क्या? आपको विकास की तेज रफ्तार चाहिए तो वो सिर्फ दमदार सरकार ही दे सकती है, भाजपा सरकार ही दे सकती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहली बार वोट करने वाले युवाओं को तो पता भी नहीं होगा कि 500 साल के इंतजार के बाद अयोध्या के भव्य राम मंदिर में रामलला विराजमान हुए हैं। ऐसा सिर्फ आपके एक वोट के कारण हुआ है। उन्होंने कहा कि यहां सपा के एक बड़े नेता ने रामनवमी के दिन कहा कि राम मंदिर तो बेकार है। वहीं, कांग्रेस तो राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटने की तैयारी कर रही है। इनके लिए सिर्फ अपना परिवार और पावर ही मायने रखते हैं। उन्होंने कहा, "सपा-कांग्रेस वाले अगर सरकार में आए, तो रामलला को फिर से टेंट में भेजेंगे और मंदिर पर बुलडोजर चलवा देंगे।"

कांग्रेस-सपा के तुष्टिकरण पर प्रधानमंत्री ने कहा, "सपा-कांग्रेस के लिए अपने वोटबैंक से बड़ा कुछ नहीं है। लेकिन, जब मैं इनकी पोल खोलता हूं, तो ये बैचेन हो जाते हैं, इनकी नींद हराम हो जाती है। ये कुछ भी बोलना शुरू कर देते हैं, गालियां देना शुरू कर देते हैं। संविधान बनाते समय संविधान सभा ने निर्णय किया था कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा। लेकिन, 10 साल पहले इन लोगों ने धर्म के आधार पर आरक्षण देने की कोशिश की थीं। कर्नाटक में तो इन्होंने ये कर भी दिया है। वहां इन्होंने सब मुसलमानों को रातों-रात OBC बना दिया। OBC को मिले आरक्षण में से बहुत बड़ा हिस्सा इन्होंने वहां लूट लिया।"

फतेहपुर में आयोजित दूसरी जनसभा में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के सपने टूटने की चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “पंजे और साइकिल के सपने टूट गए - खटाखट...खटाखट। कांग्रेस-सपा अब 4 जून के बाद की प्‍लान‍िंग कर रही है कि आखिर हार का ठीकरा किस पर फोड़ा जाए - खटाखट...खटाखट। मुझे तो कोई बता रहा था कि विदेश यात्रा का टिकट भी बुक हो चुका है - खटाखट...खटाखट।” उन्होंने कहा कि जनता-जनार्दन ने इन 4 चरणों में ही इंडी गठबंधन को चारों खाने चित कर दिया है। भानुमति का कुनबा बिखरने लगा है, उसकी सभी पार्टियों हथियार डाल दिए हैं। बचे हुए चुनाव में कोई मेहनत भी नहीं करना चाहता। इंडी गठबंधन के कार्यकर्ता पहले से ही निराश थे, अब उन्होंने घर से निकलना भी छोड़ दिया है।

समाजवादी पार्टी की कार्यशैली पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जब यह सरकार में आती है तो आतंकवादियों को खुली छूट मिल जाती है। उन्होंने कहा, “सपा का तो बच्चा बच्चा को पता है वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया। ये हर जिले को एक माफिया को ठेके पर दे देते हैं। आप सबने वो दिन देखे हैं, लेकिन जब से हमारे योगी जी, केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा की सरकार आई है, तबसे ये माफिया माफी मांगते घूम रहे हैं, लेकिन सपा का माफिया मोह अभी खत्म नहीं हुआ है। इनके मुखिया माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ते फिर रहे हैं। तुष्टिकरण के लिए ये लोग किसी भी हद को पार कर सकते हैं।”

प्रदेश के हमीरपुर में आयोजित तीसरी जनसभा में बुंदेलखंड के विकास की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "पिछली सरकारें कहती थीं- बुंदेलखंड तो बीहड़ है। वहां कौन जाएगा? मैं कहता हूं, बुंदेलखंड वीरता और विकास की धरती है। यहां कौन नहीं आएगा। एक जमाना था, जब सूखा बुंदेलखंड की पहचान बन गया था। बूंद-बूंद पानी को हमारा बुंदेलखंड तरसता था! सपा-कांग्रेस की सरकारें क्या करती थीं? योजनाएं निकालती थीं...फिर उसका पैसा खा जाती थीं। पानी की समस्या दूर करने के लिए हमारी सरकार केन-बेतवा लिंक परियोजना पर 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च कर रही है। जब ये योजना पूरी होगी, तो बुंदेलखंड के इतिहास में एक नया अध्याय शुरू होगा। यहां के विकास को नए पंख लग जाएंगे। ये योजना सिर्फ और सिर्फ भाजपा ही पूरा कर सकती है।”

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के अंत में कहा, "भाजपा सरकार देश में दो डिफेंस कॉरिडोर बना रही है। मोदी ने तय किया है कि एक डिफेंस कॉरिडोर वीरों की धरती बुंदेलखंड में बनेगा। हमारा प्रयास है कि युवाओं को बुंदेलखंड छोड़कर ना जाना पड़े। हमारा संकल्प है कि बुंदेलखंड उद्योग और रोजगार का केंद्र बने।"

 

फतेहपुर का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

हमीरपुर का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

बाराबंकी का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
New Smart Drug RK-251 Developed as Replacement for Chemotherapy

Media Coverage

New Smart Drug RK-251 Developed as Replacement for Chemotherapy
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने स्पेस स्टार्टअप्स के CEO और फाउंडर्स से बातचीत की
August 21, 2026
मुख्‍य कार्यकारी अधिकारियों ने भारत के अंतरिक्ष उद्योग द्वारा विकसित प्रौद्योगिकी अपनाने में दुनिया में बढ़ती रुचि की जानकारी दी
मुख्‍य कार्यकारी अधिकारियों ने अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी क्षेत्र के लिए खोलने की सराहना की, कहा इससे कई नए अवसर उत्‍पन्‍न हुए हैं
प्रधानमंत्री ने लोगों के जीवन सुगमता के लिए अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के व्यापक अनुप्रयोगों का आह्वान किया
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र में वैश्विक प्रतिभा, कंपनियों और निवेश आकर्षित करने की क्षमता
प्रधानमंत्री ने अंतरिक्ष उद्योग और अन्य सामाजिक विकास क्षेत्रों के बीच सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया
प्रधानमंत्री ने युवाओं में अंतरिक्ष क्षेत्र के प्रति जिज्ञासा और रुचि पोषित करने के लिए अटल टिंकरिंग लैब्स के साथ सहयोग बढ़ाने का सुझाव दिया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज सुबह सेवा तीर्थ में 20 अंतरिक्ष स्टार्टअप के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारियों-सीईओ और संस्थापकों के साथ विमर्श किया।

संवाद कार्यक्रम में अंतरिक्ष क्षेत्र में रॉकेट और पुन: उपयोग योग्य अर्ध-क्रायोजेनिक प्रक्षेपण यान निर्माण, एवियोनिक्स, उपग्रह, उन्नत प्रणोदन प्रणाली, अंतरिक्ष और रक्षा खुफिया प्रणाली, अंतरिक्ष मलबे हटाने, कृत्रिम बुद्धिमत्‍ता-संचालित अति-स्थानीय मौसम और क्लाइमेट इंटेलिजेंस (जलवायु विज्ञान, डेटा एनालिटिक्स और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग द्वारा पर्यावरण और जलवायु आंकड़ों के एकत्रिकरण और उनका विश्लेषण तथा साक्ष्य-आधारित निर्णय लेने) आदि विविध क्षेत्रों में कार्यरत अग्रणी कंपनियों के सीईओ ने भाग लिया। उन्होंने भारत के निजी अंतरिक्ष उद्योग की तेजी से हो रही प्रगति की चर्चा की और इस क्षेत्र के उन्‍नत भविष्य पर अपना दृष्टिकोण साझा किया। कंपनियों के सीईओ ने प्रधानमंत्री से मिले समर्थन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने देश में स्वदेशी क्षमताओं और आवश्यक प्रौद्योगिकियों के निर्माण में समय और प्रयास लगाया है। कंपनियों के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारियों ने सरकार के प्रबल समर्थन और इस क्षेत्र में उद्योगों में परस्‍पर सहयोग का भी उल्‍लेख किया। उन्‍होंने कहा कि उनकी टीमें अत्यधिक प्रेरित भाव से अंतरिक्ष क्षेत्र में महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को प्राप्त करने में दृढ़ संकल्पता के साथ जुटी हैं।

उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी भागीदारी के लिए खोलने से इस क्षेत्र से जुड़े उद्योग काफी उत्साहित हैं और उनके लिए नए अवसर सृजित हुए हैं। उन्होंने कहा कि कई कंपनियों ने भारत के उभरते निजी अंतरिक्ष उद्योग द्वारा विकसित प्रौद्योगिकी अपनाने और उनके लाभ में रुचि दिखाई है।

प्रधानमंत्री ने अंतरिक्ष क्षेत्र से जुड़े औद्योगिक नेताओं को नए क्षेत्र में साहस और नेतृत्व के साथ आगे बढ़ने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि उद्योगों द्वारा दिखाए विश्वास ने उस विकासदृष्टि को और सुदृढ़ किया है जिसके तहत अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी भागीदारी के लिए खोला गया था। उन्होंने कहा कि कई देश अंतरिक्ष क्षेत्र में निवेश नहीं कर सकते या निवेश करना नहीं चाहते। ऐसे में भारत के लिए वैश्विक अंतरिक्ष क्षेत्र में अपनी स्थिति तेजी से सुदृढ़ बनाने का बड़ा अवसर है।

प्रधानमंत्री ने अंतरिक्ष कंपनियों को उनकी प्रौद्योगिकियों के नए अनुप्रयोगों का पता लगाने और लोगों के जीवन में सुगमता लाने पर ध्यान केंद्रित करने को कहा।

प्रधानमंत्री ने अंतरिक्ष क्षेत्र की कंपनियों और अन्य क्षेत्रों में काम करने वाली कंपनियों के बीच अधिक सहयोगात्‍मक तालमेल का सुझाव दिया। उन्‍होंने कहा कि अंतरिक्ष मलबे पर काम करने वाली कंपनियां पर्यावरण संगठनों के साथ मिलकर अपनी तकनीक विस्तारित कर सकती हैं। श्री मोदी ने कहा कि कृषि क्षेत्र के साथ काम करने वाली अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी कंपनियां कृषि विश्वविद्यालयों और विभागों के साथ सहयोग कर सकती हैं ताकि किसानों को बेहतर जानकारी के आधार पर निर्णय लेने और अपनी पैदावार बढ़ाने में मदद मिल सके।

प्रधानमंत्री ने एक ऐसा पारितंत्र और व्‍यावसायिक माहौल निर्मित करने का आह्वान किया कि विश्‍व में अंतरिक्ष के बारे में सोचने पर सबका ध्‍यान भारत की तरफ जाए। उन्होंने कहा कि भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र वैश्विक प्रतिभाओं, कंपनियों और निवेश देश की ओर आकर्षित करने में चुंबक की तरह काम कर सकता है।

प्रधानमंत्री ने युवाओं में अंतरिक्ष क्षेत्र के प्रति जिज्ञासा और रुचि पोषित करने के लिए अटल टिंकरिंग लैब्स के साथ सहयोग बढ़ाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इससे कम उम्र से ही बच्चों में अंतरिक्ष क्षेत्र के प्रति जिज्ञासा और रुचि उत्‍पन्‍न हो सकती है।

संवाद कार्यक्रम में स्काईरूट एयरोस्पेस, अग्निकुल कॉसमॉस, पिक्सल, ध्रुवा स्पेस, गैलेक्सीआई, पियरसाइट, बेलाट्रिक्स एयरोस्पेस, दिगांतारा, सैटश्योर, सुहोरा टेक्नोलॉजीज, मनस्तु स्पेस, एस्ट्रोबेस, टेकमी2स्पेस, व्योमआईसी, कॉस्मोसर्व स्पेस, ऑर्बिट एड एयरोस्पेस, स्काईसर्व (हाइस्पेस), सेरेन्डिपिटी स्पेस, वासर लैब्स और मिस्टईओ सहित अंतरिक्ष क्षेत्र में कार्यरत 20 स्टार्टअप के संस्थापकों और मुख्‍य कार्यकारी अधिकारियों ने भाग लिया।