लोकतंत्र की मजबूती के लिए हमें हर हाल में वोट देने का अपना कर्तव्य निभाना चाहिए: पीएम मोदी
देश के लोगों से छीनना और खुद की तिजोरी भरना ही इंडी गठबंधन का मकसद: पीएम मोदी
कांग्रेस के मंसूबों की पोल खोलने पर उसका इकोसिस्टम बौखला उठा है: अररिया में पीएम मोदी
जेडीयू और भाजपा की एनडीए सरकार ने बिहार को जंगलराज से बाहर निकाला: मुंगेर में पीएम मोदी
बिहार में एनडीए के 'संतुष्टिकरण' और इंडी गठबंधन के 'तुष्टिकरण' मॉडल के बीच मुकाबला: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के अररिया और मुंगेर में दो चुनावी सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आरजेडी-कांग्रेस और इंडी गठबंधन को देश के संविधान और लोकतंत्र की कोई परवाह नहीं है। बिहार के लोग साक्षी हैं कि कैसे RJD-कांग्रेस के शासन में चुनावों में बैलेट पेपर लूटे जाते थे। अब जब देश के मतदाता को EVM की ताकत मिली है, तो इन लोगों से बर्दाश्त नहीं हो रहा है। ये चाहते हैं कि कैसे भी करके इसे हटना चाहिए। EVM पर संदेह करने वाले कांग्रेस-आरजेडी और इंडी गठबंधन को सुप्रीम कोर्ट ने आईना दिखा दिया है। कोर्ट ने साफ-साफ कहा है कि बैलेट पेपर वाला पुराना दौर वापस नहीं आएगा। इससे इनके सारे सपने चूर-चूर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में राजनीति की दो मुख्य धाराएं बन गई हैं। एक ओर भाजपा-एनडीए देशवासियों को हर तरह से सशक्त बना रहा है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस-आरजेडी और इंडी गठबंधन लोगों से सब कुछ छीनकर अपनी तिजोरी भरने में जुटा है। इन पार्टियों ने बिहार के लोगों को दाने-दाने का मोहताज कर दिया था। भाजपा-एनडीए ने मिलकर बड़ी मेहनत से बिहार को उस जंगलराज से बाहर निकाला है।

प्रधानमंत्री ने EVM पर आए सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का जिक्र करते हुए कहा कि आज का दिन लोकतंत्र के लिए बहुत ही शुभ है। यह लोकतंत्र की विजय का दिन है। उन्होंने कहा कि एक ओर भारत के चुनावों में टेक्नोलॉजी के उपयोग की दुनिया सराहना करती है, दूसरी ओर ये लोग निजी स्वार्थ के कारण EVM को बदनाम करने में लगे हैं। इन्होंने लोकतंत्र के साथ लगातार विश्वासघात करने की कोशिश की है। लेकिन आज देश की सर्वोच्च अदालत ने इन्हें करारा तमाचा मारा है। इंडी गठबंधन के सभी नेताओं को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 2024 का ये चुनाव भारत को आर्थिक और सामरिक रूप से शक्तिशाली बनाने के लिए है। आज जब भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है, तो बिहार की भी इसमें बहुत बड़ी भूमिका है।

केंद्र की एनडीए सरकार के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि हमारा प्रयास है कि हम हर लाभार्थी के दरवाजे तक पहुंचे और उन्हें अपनी योजनाओं से जोड़ें। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में बिहार के लोगों को 50 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा DBT के जरिए सीधे उनके बैंक खाते में भेजे गए हैं। अररिया और सुपौल के किसानों के बैंक खाते में पीएम किसान सम्मान निधि के 1600 करोड़ रुपये जमा हुए हैं। हमारी बहनों-बेटियों के जीवन को आसान बनाना NDA सरकार की प्राथमिकता है। उनकी सुविधा के लिए नल से जल, शौचालय, उज्ज्वला गैस सिलैंडर, मुफ्त इलाज और बिजली कनेक्शन मिले हैं। उन्होंने कहा कि मैं सामान्य परिवार से दुख-दर्द जीकर आया हूं। इसलिए मुझे पता है कि माताएं कितना कुछ सहन करती हैं। लेकिन अब माताओं और बुजुर्गों के दर्द और उनके स्वास्थ्य की चिंता दिल्ली में बैठा उनका बेटा करेगा।

दलितों-पिछड़ों-आदिवासियों के आरक्षण का हक छीनने की कोशिश पर पीएम ने कहा कि अब तो पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का एक पुराना वीडियो भी सामने आ गया है, जिसमें वो फिर कह रहे हैं कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है। कांग्रेस की यह बहुत गहरी और पुरानी साजिश है। बाबासाहेब अंबेडकर ने संविधान में  साफ-साफ कहा है कि भारत में धर्म आधारित आरक्षण नहीं हो सकता। लेकिन कांग्रेस चाहती है उसका कर्नाटक का रिजर्वेशन मॉडल पूरे देश में लागू हो। कांग्रेस ने कर्नाटक में जितने मुस्लिम हैं, उन्हें रातों-रात ओबीसी बना दिया। इससे ओबीसी आरक्षण का बहुत बड़ा हिस्सा उनके खाते में चला गया। इन्होंने OBC के हक पर डाका डाला है। आरजेडी ने कांग्रेस के इस पाप के खिलाफ एक शब्द भी न बोलकर जता दिया है कि उसका भी समर्थन है। यानि बिहार की यादव, मंडल, कुर्मी, कुशवाहा, निषाद जैसी OBC जातियों का आरक्षण छीनकर कांग्रेस अपने चहेते वोटबैंक को देना चाहती है। आज इनकी नजर OBC के हक पर है, कल को कांग्रेस-आरजेडी SC-ST का भी हक छीनने का पाप करेगी। मैं साफ कर देना चाहता हूं कि इस देश के जो भी संसाधन है, उन पर पहला हक है तो मेरे देश के गरीबों, मजदूरों, किसानों और माताओं-बहनों का है।

कांग्रेस की कार्यशैली पर चोट करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जब मैं कांग्रेस और इंडी गठबंधन द्वारा सिर्फ मुसलमानों को प्राथमिकता दिए जाने की बात करता हूं, तो इनका पूरा इकोसिस्टम आग-बगूला हो जाता है। तब ये लोग गालियां देने पर उतर आते हैं। उन्होंने कहा कि 25 साल से मुझे डराने के बहुत प्रयास हुए हैं। लेकिन मोदी देशहित के लिए किसी से डरने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि इंडी-गठबंधन की इस सोच को NDA को दिया आपका वोट रोक सकता है। इस क्षेत्र में नए हाईवे हो, नई रेल लाइनें हों, नई ट्रेने हों, ऐसे काम हो रहे हैं। पुर्णिया में लगे इथेनॉल प्लांट से किसानों का कितना अधिक फायदा हो रहा है।

मुंगेर की दूसरी जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज बिहार में लड़ाई NDA के संतुष्टिकरण मॉडल और इंडी गठबंधन के तुष्टिकरण मॉडल के बीच है। आज हम देश में वंदे भारत, अमृत भारत और बुलेट ट्रेन जैसी नई ट्रेनें चला रहे हैं। दूसरी ओर कांग्रेस और इंडी गठबंधन को सिर्फ परिवारवादी राजनीति और अपने खास वोट बैंक की ही फिक्र है। इंडी-गठबंधन अपनी पूरी ताकत तुष्टिकरण में लगा रहा है। उन्होने कहा कि आज हम पटरी से लेकर, ट्रेन के इंजन और डिब्बे तक भारत में ही बना रहे हैं और विदेशों को भी बेच रहे हैं। इससे बिहार के रेल कारखानों को भी बहुत लाभ होने वाला है। हम भारत को दलहन और तिलहन में भी आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लेकर चले हैं। इसके लिए आने वाले 5 साल में मिशन मोड पर काम होगा।

अपने संबोधन के अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे का कहना है कि वो देशभर में हर परिवार की कमाई का, प्रॉपर्टी का सर्वे कराएंगे। हमारी बहनों के पास कुछ जेवर-गहने होते हैं। कांग्रेस की गलत नजर अब इनकी इस संपत्ति पर भी पड़ गई है। कांग्रेस कहती है कि वो किसानों के घर और जमीन का सर्वे कराएगी और आप लोगों पर विरासत टैक्स लगाएगी। यानि आप अपनी पूरी संपत्ति, अपने बच्चों को ही नहीं दे पाएंगे। उसमें से आधा कांग्रेस छीन लेगी। इसलिए एक नया नारा आजकल चर्चित है- कांग्रेस की लूट: जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी। कांग्रेस की इस योजना में आरजेडी उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। इसलिए आपको इन कांग्रेस और उसके इंडी गठबंधन से सतर्क रहना है।

अररिया का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

मुंगेर का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
From 'chalta hai' to 'badal sakta hai': Decoding PM Modi's Punctuality narrative

Media Coverage

From 'chalta hai' to 'badal sakta hai': Decoding PM Modi's Punctuality narrative
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
दुनिया अब भारत के स्टार्टअप्स को खोजती होगी: स्पेस स्टार्टअप के CEO के साथ बातचीत के दौरान पीएम मोदी
August 23, 2026
Prime Minister highlights policy consistency, global opportunities and India’s growing strengths in the space sector
We should create an aura that makes people across the world look to India to build their future: PM
We can establish ourselves very fast as we are highly competitive in terms of cost; our talent and the risk-taking capacity of our people is also very high: PM

प्रधानमंत्री - आपने एक नए क्षेत्र में साहस दिखाया है, सबसे बड़ी बात है कि आपने सरकार की बात पर भरोसा किया। मेरा एक मत रहा कि जो भी हम निर्णय करें, हम उसमें कंसिस्टेंट रहें, हम बार-बार उसमें बदलाव ना करें, ताकि कोई भी रिस्क लेना चाहता है, तो उसको भरोसा रहे कि भाई ठीक है मेरी गलती के कारण कुछ गड़बड़ होगा तो ठीक है, लेकिन कोई मेरा हाथ नहीं छोड़ देगा। और ये विश्वास पैदा करने का हमारा प्रयास था।

CEO –We are India’s first Space Tech Unicorn. अभी July, 18 को हम भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट सक्सेसफुली सैटेलाइट्स को इजेक्ट करके लॉन्च किया था। And, this is just the beginning. Generally, we say that just warm up for Skyroot, अभी शुरुआत है। एंड नेक्स्ट ईयर मिड तक हम एक लॉन्च per month हम कर रहे हैं। And also like thanks to you sir for opening up the sector. तीन फैक्ट्री बन चुका है। एक रॉकेट per month का कैपेसिटी है ऑलरेडी। And, this is just the beginning. अभी फ्यूचर ड्रीम है कि एक लॉन्च per week करना है और several launches per day.

CEO – एक ऐसा इंजन बनाया जो दुनिया का सबसे आधुनिक इंजनों में से आता है। सर इसको अभी हमने तैयार किया है, इसकी टेस्टिंग जारी है।

प्रधानमंत्री - उनका कॉन्फिडेंस है, इन्वेस्टर्स का?

CEO – सर,स्काई रूट का जो लॉन्च हुआ है फर्स्ट, उसके बाद से बढ़ गया है।

प्रधानमंत्री –अच्छा। वो रूट आपको काम आ रहा है?

CEO – वो बहुत काम आ रहा है।

प्रधानमंत्री –दुनिया अब भारत के स्टार्टअप को खोजती होगी, भई कौन है इसमें? क्योंकि एक जब ब्रेक थ्रू होता है, तो तुरंत लोगों का ध्यान जाता है।

CEO – I think, स्पेस इंडस्ट्री ओपन होने के बाद हमने एक बहुत अच्छी सी ट्रेंड देखी है। हमारे जितने सिटीजंस यूएस और यूरोप में हैं वे वापस आकर हमारे साथ काम करना चाह रहे हैं।

प्रधानमंत्री –बहुत लोगों को हमें जोड़ना है और जैसा मेहता ने कहा कि भई अब विदेश से लोग गए हुए वापस आ रहे हैं। मैं समझता हूं कि हमें ऐसा एक aura खड़ा कर देना चाहिए कि इस फील्ड में दुनियाभर के लोगों को लगे कि भई जिंदगी बनानी है, तो हिंदुस्तान जाओ। भारत की कोई स्टार्टअप से जुड़ जाओ। भारत की कोई स्पेस एजेंसी से जुड़ जाओ। मैं पक्का मानता हूं जी, पूरा टैलेंट पूल जो है, एक मैग्नेट की तरह आपके कारण हम खींच सकते हैं और वो हमारी एक बहुत बड़ी ताकत बन सकता है।

CEO –हमारा विज़न है कि नेक्स्ट 18 months में हम ग्लोबल ग्राउंड स्टेशन नेटवर्क लगाना चाहते हैं।

CEO –हम जो सैटेलाइट्स का इंजन होता है, जो सैटेलाइट को एक जगह से दूसरा जगह ले जाता है स्पेस में। 5 साल या 15 साल तक ले जाता है सैटेलाइट्स को, वो इंजंस बनाते हैं सर। ग्लोबली बहुत अच्छा ट्रैक्शन मिला है एंड ये भी आपका एफर्ट भी इसमें बहुत है सर कि इंडिया का कंपनीज़ अभी एक्सपोर्ट करने के लिए गवर्नमेंट का सपोर्ट है।

प्रधानमंत्री –कॉस्ट में हम बहुत कॉम्पिटिटिव हैं, टैलेंट में तो कोई प्रश्न ही नहीं उठता है और रिस्क टेकिंग कैपेसिटी हमारे देश के लोगों की वैसे भी ज्यादा होती है। और उसके कारण हम बहुत तेजी से अपनी जगह बना सकते हैं।

CEO –This robotic spacecraft will go to space, physically capture the dead satellite and remove it from the orbit.

CEO –We are the first Indian company working on the docking under refueling technologies with the vision of establishing a fuel station in space.

CEO – मेरा नाम अंतरिक्ष है, my co-founder Monika is also here. सर हम इंडिया का फर्स्ट स्पेस फार्मा स्टार्टअप हैं। हम ऐसे सेटेलाइट्स बना रहे हैं, जो स्पेस में जाके Pharmaceuticals मैन्युफैक्चर कर सके और उसे वापस ले आ सके अंतरिक्ष से।

प्रधानमंत्री –आपका नाम अंतरिक्ष रखा है, आपके परिवार के लोग इसमें थे पहले से?

CEO – जी सर, नहीं मेरी मम्मी ने रखा था सर।

CEO – एक लॉन्च के बाद last one month में आठ लॉन्च कॉन्ट्रैक्ट मिला।

प्रधानमंत्री – अच्छा, अच्छा।

CEO – और मोस्टली इंटरनेशनल हैं।

CEO – सर अभी तो 10 लाख फार्मर के साथ we are planned to launch this innovation.

CEO – सर ये आपके लिए ताकि एक याद बनी रहेगी।

प्रधानमंत्री – वाह।

CEO – ये ओपनिंग, जो आपने ओपन किया था प्राइवेट सेक्टर को, उससे जो private सैटेलाइट है, उससे भारत की ब्यूटी जो दिख रही है।