हमारे गवर्नेंस मॉडल की दुनिया में चर्चा, 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले: पीएम मोदी
तुष्टिकरण नहीं, संतुष्टिकरण है हमारा रास्ता: आगरा में पीएम मोदी
मोदी की गारंटी ‘सबका साथ-सबका विकास’ लेकिन सपा-कांग्रेस के लिए उसका वोट बैंक ही खास: पीएम मोदी
कांग्रेस का इरादा ओबीसी का आरक्षण छीन कर अपने खास पसंद वालों को देने का है: आंवला में पीएम मोदी
2024 का चुनाव, देश को एक हजार वर्ष की गुलामी की मानसिकता से मुक्त करने का चुनाव है: पीएम मोदी
4 जून के बाद, हर भ्रष्टाचारी का और घोटालों की काली कमाई का हिसाब होगा: शाहजहांपुर में पीएम मोदी
बहनों के जीवन से मुश्किलें कम करने के लिए आपका भाई दिन-रात काम कर रहा है: शाहजहांपुर में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश में एक के बाद एक तीन चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सपा-कांग्रेस और इंडी-गठबंधन केवल अपने खास वोट बैंक को साधने के लिए सारी हदें पार कर रहे हैं। ये तुष्टिकरण की राजनीति से देश को टुकड़े-टुकड़े में बांटने का प्रयास कर रहे हैं, इसलिए मोदी ने संतुष्टिकरण का रास्ता अपनाया है। हमारा मंत्र सबका साथ, सबका विकास का है, लेकिन सपा-कांग्रेस के लिए देश से भी बढ़कर उनका अपना पसंदीदा वोट बैंक है। यहां तक कि सपा और कांग्रेस के नेता अपने इस वोट बैंक के लिए खुद को हमारे भगवान राम और श्याम से भी ऊपर मानते हैं। उन्होंने कहा कि आजकल सपा के साथ दोस्ती की कसमें खा रही कांग्रेस के खतरनाक इरादों से पूरे देश में हंगामा मचा है। कांग्रेस का ये खतरनाक पंजा फिर देश के लोगों का हक छीनने वाला है। कांग्रेस का इरादा है कि OBC जातियों को मिलने वाला आरक्षण छीनकर, उनका हिस्सा अपने खासमखास वोटबैंक को दिया जाए। कांग्रेस पार्टी के इन इरादों पर सपा के शहजादे की चुप्पी बताती है कि इन सारी बातों को उनका भी पूरा समर्थन है।

ब्रज क्षेत्र के सभी देवी-देवताओं को प्रणाम करते हुए आगरा की अपनी पहली चुनावी सभा में पीएम मोदी ने कहा कि भारत की बढ़ती हुई शक्ति कुछ राजनीतिक दलों को बिल्कुल रास नहीं आ रही है। वो नहीं चाहते कि भारत और हमारी सेना आत्मनिर्भर बने। इसलिए वो मोदी के विरुद्ध एकजुट हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी का लक्ष्य तो अपनी गरीब जनता के संतुष्टिकरण का है, लेकिन सपा-कांग्रेस का इंडी-गठबंधन तो घोर तुष्टिकरण में जुटा हुआ है। इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने जो मेनिफेस्टो जारी किया है, उस पर 100 प्रतिशत मुस्लिम लीग की छाप स्पषट नजर आती है। पूरा मेनिफेस्टो सिर्फ अपने खास वोटबैंक को मजबूत करने को समर्पित है। दूसरी ओर हमारा 10 साल का ट्रैक रिकॉर्ड हो या फिर भाजपा का संकल्प पत्र, हमारा पूरा जोर सैचुरेशन पर है। यानी सबका साथ, सबका विकास ही मोदी की गारंटी है।

कांग्रेस की कार्यशैली पर प्रहार करते हुए पीएम ने कहा कि आजादी के बाद से ही ये स्पष्ट हो गया था कि भारत में धर्म के आधार पर कभी आरक्षण नहीं दिया जाएगा। यही बाबासाहेब अंबेडकर की इच्छा थी और यही संविधान की मूल भावना है। लेकिन कांग्रेस न सिर्फ बाबासाहेब अंबेडकर का अपमान किया है, बल्कि संविधान और सामाजिक न्याय की धज्जियां भी उड़ा रही है। अब तो कांग्रेस ने ये भी ठान लिया है कि वो धर्म के आधार पर रिजर्वेशन लाकर ही रहेगी। इसके लिए कांग्रेस ने तरीका निकाला है- ओबीसी कोटे के आरक्षण को छीनकर वो धर्म के आधार पर अपने खास वोट बैंक को आरक्षण देगी। यूपी के लोगों को और विशेषकर OBC समुदाय को कांग्रेस और सपा का ये खतरनाक खेल समझना होगा और इनसे सतर्क रहना होगा।  कांग्रेस का मंत्र है- कांग्रेस की लूट, जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी। लेकिन SC/ST/OBC के हक पर डाका और माताओं-बहनों के मंगलसूत्र पर नजर डालने से पहले, कांग्रेस और इंडी-गठबंधन को मोदी से निपटना होगा।

बदायूं के आंवला में आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं जीवन का पल-पल और शरीर का कण-कण आपकी सेवा में खपाने के लिए निकला हूं। कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश के अनेक राज्यों में जनसभाएं कर रहा हूं। हिंदुस्तान के हर कोने से यही आवाज आ रही है- फिर एक बार...मोदी सरकार! उन्होंने कहा कि हमारी सरकार विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए गरीब, किसान, युवा और नारीशक्ति को सशक्त कर रही है। ये भाजपा है जिसने बहनों को बिजली, मुफ्त राशन, नल से जल, शौचालय, मुफ्त इलाज और सस्ते गैस कनेक्शन दिए। अब तो मोदी ने देश के हर परिवार के 70 साल से ज्यादा के बुजुर्गों के लिए मुफ्त इलाज की भी गारंटी दे दी है। बरेली और बदायूं के किसानों को ही पीएम किसान सम्मान निधि से 2600 करोड़ रुपये सीधे मिले हैं।

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर चोट करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सपा-कांग्रेस का इंडी-गठबंधन तुष्टिकरण के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। ये लोग पहले तंज करते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे, पर तारीख नहीं बताएंगे। आपके आशीर्वाद से हमने अयोध्या में भव्य-दिव्य राम मंदिर बनाया, तारीख भी बताई, सपा-कांग्रेस को निमंत्रण भी दिया। लेकिन इनका खास वोट बैंक नाराज न हो जाए, इसलिए इन्होंने बुलावा ही ठुकरा दिया। इन्होंने भगवान श्री राम ही नहीं, हमारे आराध्य प्रभु श्याम को भी नहीं छोड़ा है। कुछ समय पहले मैं समंदर में द्वारका जी के दर्शन करने गया था। लेकिन कांग्रेस के शहजादे ने उसका भी मजाक उड़ाया। और खुद को यदुवंशी बताने वाले सपा के परिवारवादी, श्रीकृष्ण का मजाक उड़ाने वालों की यहां आरती उतार रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने शाहजहांपुर में अपनी तीसरी जनसभा में कहा कि आज ये पूरा क्षेत्र बीजेपी के विकास का गवाह बन रहा है। ये वही क्षेत्र है, जो योगी सरकार के आने से पहले, ‘समाजवादी सब कुछ ठप्प परियोजना’ का सबसे बड़ा शिकार था। यहां सड़क, इनफ्रास्ट्रक्चर, बिजली, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था पूरी तरह ठप्प थी। यहां डबल इंजन सरकार आने के बाद विकास की गाड़ी तेजी रफ्तार से दौड़ने लगी है। पहले जहां सड़कें तक सलामत नहीं थीं, अब वहां एक्सप्रेसवे गुजर रहा है। शाहजहांपुर बाईपास, शाहजहांपुर-पीलीभीत नेशनल हाईवे और सीतापुर-लखनऊ हाइवे का बड़ा लाभ भी यहां के लोगों को मिलेगा। यहां जरी-जरदोजी जैसे जिन कामों को हमारी सरकार ODOP योजना के तहत आगे बढ़ा रही है, उससे कारीगरों और किसानों की किस्मत भी बदलेगी।

 

 

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन के समापन पर कहा कि उत्तर प्रदेश में दो लड़कों की जोड़ी जो खुद पहले कई बार फ्लॉप हो चुकी है, उनसे अब विकास की उम्मीद कैसे कर सकते हैं? मोदी अपने काम का और देश के विकास का लेखाजोखा देकर आपसे आशीर्वाद मांगता है। लेकिन, क्या कभी सपा और कांग्रेस को अपने कार्यकाल का  हिसाब देते हुए देखा है। जब ये सत्ता में थे तब अयोध्या, बनारस, लखनऊ, कानपुर आदि में आए दिन आतंकी हमले होते थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की एक पहचान रही है- इन्हें जब कोई बड़ा खेल करना होता है तो ये देश और संविधान के नाम पर शोर मचाने लगते हैं। मोदी को गालियां देने लगते हैं। लेकिन जैसे ही कांग्रेस का घोषणापत्र आया, इनके असली इरादों की भनक देश को लग गई। कांग्रेस, पूरे देश में आरक्षण का कर्नाटक मॉडल लागू करना चाहती है। कांग्रेस की मंशा संविधान बदलकर दलितों, पिछड़ों के आरक्षण को छीनकर अपने वोटबैंक को देने की है। लेकिन मोदी के रहते कांग्रेस अपने नापाक इरादों में कभी कामयाब नहीं हो पाएगी।

आगरा पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

आंवला पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

शाहजहांपुर का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India leads globally in renewable energy; records highest-ever 31.25 GW non-fossil addition in FY 25-26: Pralhad Joshi.

Media Coverage

India leads globally in renewable energy; records highest-ever 31.25 GW non-fossil addition in FY 25-26: Pralhad Joshi.
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
PM Modi hails the commencement of 20th Session of UNESCO’s Committee on Intangible Cultural Heritage in India
December 08, 2025

The Prime Minister has expressed immense joy on the commencement of the 20th Session of the Committee on Intangible Cultural Heritage of UNESCO in India. He said that the forum has brought together delegates from over 150 nations with a shared vision to protect and popularise living traditions across the world.

The Prime Minister stated that India is glad to host this important gathering, especially at the historic Red Fort. He added that the occasion reflects India’s commitment to harnessing the power of culture to connect societies and generations.

The Prime Minister wrote on X;

“It is a matter of immense joy that the 20th Session of UNESCO’s Committee on Intangible Cultural Heritage has commenced in India. This forum has brought together delegates from over 150 nations with a vision to protect and popularise our shared living traditions. India is glad to host this gathering, and that too at the Red Fort. It also reflects our commitment to harnessing the power of culture to connect societies and generations.

@UNESCO”