भाजपा ने हरियाणा में बिना खर्ची-पर्ची नौकरियां दीं: हिसार में पीएम मोदी
भाजपा निरंतर किसानों की समस्याओं के समाधान में जुटी: हिसार, हरियाणा में पीएम मोदी
भाजपा हरियाणा में सर्वसमाज की भागीदारी सुनिश्चित कर रही है: हिसार में पीएम मोदी
कांग्रेस देश की सबसे धोखेबाज और बेईमान पार्टी: हिसार, हरियाणा में पीएम मोदी
कांग्रेस द्वारा किए गए अत्याचारों को दलित समाज कभी भूल नहीं सकता: हिसार, हरियाणा में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को हरियाणा के हिसार में जन आशीर्वाद रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों ने भाजपा को तीसरी बार मौका देने का मन बना लिया है। हर कोई कह रहा है 'भरोसा दिल से बीजेपी फिर से'। पीएम मोदी ने कहा कि जैसे-जैसे मतदान की तारीख करीब आ रही है, कांग्रेस नेता कह रहे हैं कि कांग्रेस का वही हश्र होगा जो मध्य प्रदेश में हुआ था। प्रधानमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश और राजस्थान में पिछले चुनाव में कांग्रेस ने झूठ का गुब्बारा खूब फुलाया लेकिन जनता ने वोट की चोट देकर उस गुब्बारे की हवा निकाल दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह हाल इसलिए होता है क्योंकि कांग्रेस देश की सबसे धोखेबाज और बईमान पार्टी है और चुनाव जीतने के बाद अपने वादों से पल्ला झाड़ लेती है। आज इसीलिए जनता कांग्रेस से उसके वादे के बारे में पूछ रही है- क्या हुआ तेरा वादा?

हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि यहां की माताओं-बहनों ने एक नारा दिया है। म्हारा हरियाणा, नॉनस्टॉप हरियाणा ! हरियाणा का विकास ऐसे ही नॉनस्टॉप चलते रहना चाहिए। इसलिए हरियाणा तीसरी बार, भाजपा को मौका देने का मन पक्का कर चुका है और चारों तरफ से आवाज़ आ रही है- भरोसा दिल से, भाजपा फिर से।

कांग्रेस झूठे वादों पर प्रधानमंत्री ने कहा कि “जैसे-जैसे वोटिंग की तारीख नज़दीक आ रही है। कांग्रेस पस्त पड़ती जा रही है। कांग्रेस के नेता अब कहने लगे हैं कि हरियाणा में वही हाल होगा जो कांग्रेस का मध्य प्रदेश में हुआ। एमपी और राजस्थान में पिछले चुनाव में इन्होंने झूठ का गुब्बारा खूब फुलाया। लेकिन जनता ने वोट की चोट देकर उस गुब्बारे की हवा निकाल दी। अब हरियाणा में भी यही होने जा रहा है। कांग्रेस का ये हाल इसलिए होता है क्योंकि कांग्रेस देश की सबसे धोखेबाज़ और बेईमान पार्टी है। पड़ोस में देखिए, हिमाचल में, क्या हाल करके रखा है। चुनाव के दौरान हिमाचल की जनता को इन्होंने क्या-क्या झूठ बोला। अब सरकार बनने के बाद कांग्रेस ने अपने वायदों से पल्ला झाड़ लिया है। जनता कांग्रेस से कह रही है- क्या हुआ तेरा वादा?”

कांग्रेस का दलितों के प्रति नफरत भाव पर पीएम मोदी ने कहा, “कांग्रेस में दलितों और पिछड़ों के लिए दरवाजे एकदम बंद हैं। कांग्रेस जानती है कि दलित उसको वोट नहीं देता, इसलिए वो पूरे दलित समाज से नफरत करती है। कांग्रेस के राज में गोहाना में दलितों पर अत्याचार हुआ, मिर्चपुर कांड हुआ, दलित बेटियों के साथ अत्याचार हुआ, अन्याय हुआ लेकिन कांग्रेस चुप रही। आज कांग्रेस का शाही परिवार कह रहा है कि दलितों और पिछड़ों का आरक्षण खत्म कर देंगे।” उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने हरियाणा के मुख्यमंत्री निवास का नाम कबीर कुटीर रखा है। यहां हिसार में ही दलित परिवारों में वंचित बच्चों के लिए बने कबीर छात्रावास का फंड भाजपा ने बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार वंचितों को सिर्फ सहारा नहीं देती, बल्कि उनके सपनों को उड़ान भी देती है।

कांग्रेस ने किसानों के साथ किस तरह छल किया, इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हरियाणा में जब कांग्रेस की हुड्डा सरकार थी तब किसानों 2 रुपए मुआवज़े मिलते थे वहीं बीजेपी सरकार देश के 10 करोड़ से ज्यादा किसानों को पीएम सम्मान निधि के तहत हर वर्ष 6000 रुपया सीधे उनके बैंक में खाते में जमा करती है। उन्होंने सभा मौजूद लोगों से कहा कि जब भी कांग्रेस के लोग आपसे किसानों की बात करें आप उनसे एक बात पूछना। आप जो हरियाणा में बड़ी-बड़ी बातें करते हो, बड़ी बड़ी घोषणाएं कर देते हो। कर्नाटका, तेलंगाना और हिमाचल में तो कांग्रेस की सरकार है वहां कुछ तो लागू करके दिखाओ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने MSP पर भी सिर्फ झूठ बोला है जबकि भाजपा की सरकार 24 फसलों को MSP पर खरीद रही है।

हरियाणा में विकास की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज 5 जोड़ी वन्दे भारत ट्रेनें हरियाणा में चलती हैं। हिसार से रोहतक जाने के लिए हांसी - हिसार - रोहतक रेल लाइन शुरू की गई है। इससे हिसार से रोहतक पहुंचने के लिए समय आधा हो गया है। ये क्षेत्र अब एक बड़ा व्यापारिक केंद्र बनने की तरफ कदम बढ़ा चुका है। हिसार एयरपोर्ट बनने से यहां नए उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। इसका फायदा व्यापार-उद्योग के साथ-साथ यहां के किसानों को भी होने वाला है। अब किसानों की उपज आसानी से, कम से कम समय में विदेश निर्यात कर पाना संभव हो पाएगा।

कांग्रेस के देश विरोधी कृत्यों पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आज की कांग्रेस, अर्बन नक्सलियों के चंगुल में है। मैं कोई ढकी-छुपी बात नहीं कर रहा। कांग्रेस के नेता, विदेश जाते हैं, तो उनसे मिलते हैं जो भारत के दुश्मनों की भाषा बोलते हैं। कांग्रेस के इंटरनेशनल पार्टनर, वो लोग हैं जो दुनियाभर में भारत को बदनाम करने में जुटे हैं। विदेश में जाकर कांग्रेस के नेता वही भाषा बोलते हैं, जो भारत का बुरा चाहने वालों को पसंद आती है। कांग्रेस ने सेना से सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे थे। आप सोचिए, आखिर क्यों पाकिस्तान, कांग्रेस का समर्थन करता है? कांग्रेस की नीतियां क्यों पाकिस्तान को पसंद आती हैं? कांग्रेस ने कहा है कि वो जम्मू-कश्मीर में फिर 370 वापस लाना चाहती है। कांग्रेस फिर से पत्थरबाज़ी और बम-बंदूक को हवा देना चाहती है।”

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
'Strategic partnership' to 'Cooperation in AI': Six major outcomes of PM Modi's historic Sweden visit - Check

Media Coverage

'Strategic partnership' to 'Cooperation in AI': Six major outcomes of PM Modi's historic Sweden visit - Check
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 18 मई 2026
May 18, 2026

Norway to Netherlands: PM Modi's Leadership Turns Heritage, Honors & High-Tech Deals into India's Global Momen