NDA का घोषणापत्र एक दूरदर्शी घोषणापत्र है, वहीं महागठबंधन का घोषणापत्र झूठ का दस्तावेज: पीएम
विकसित बिहार, विकसित भारत की नींव है। जब मैं विकसित बिहार की बात करता हूं, तो मेरा मतलब बिहार का औद्योगिक विकास है: आरा में पीएम मोदी
बिहार प्रगति के रास्ते पर है और हमें इसे रुकने नहीं देना है। मैं भोजपुर से NDA को भारी समर्थन देने की अपील करता हूं: आरा में पीएम मोदी
आज यहां, खासकर युवाओं में जो एनर्जी है, वह सब कुछ कहती है - 'फिर एक बार, NDA सरकार': नवादा की रैली में पीएम मोदी
कांग्रेस या RJD; दोनों ही परिवार द्वारा चलाई जा रही पार्टियां हैं। एक बिहार का सबसे भ्रष्ट परिवार है, दूसरा देश का सबसे भ्रष्ट: पीएम मोदी
RJD ने कांग्रेस से सीएम का पद छीन लिया। अब दोनों आपस में लड़ रहे हैं: महागठबंधन में फूट पर पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को बिहार के आरा और नवादा में दो विशाल जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सिर्फ NDA बिहार को विकास, सुशासन और स्थिरता की राह पर आगे बढ़ा सकता है। उन्होंने कहा कि 6 नवंबर को होने वाले मतदान में बिहार की जनता को यह तय करना है कि वह ‘विकसित बिहार’ के ईमानदार घोषणापत्र के साथ खड़ी होगी या ‘जंगलराज’ के झूठे वादों के साथ।

प्रधानमंत्री ने आरा में अपने भाषण की शुरुआत NDA के घोषणापत्र की चर्चा से की। उन्होंने कहा कि NDA ने बिहार के भविष्य के लिए पूरी ईमानदारी के साथ संकल्प पत्र जारी किया है। इसमें बच्चों की पढ़ाई, परिवार की दवाई, नौजवानों की कमाई और किसानों की सिंचाई पर विशेष बल दिया गया है।

पीएम ने कहा कि NDA का लक्ष्य है कि बिहार का युवा, बिहार में ही काम करे और बिहार का नाम रोशन करे। इसी दिशा में एक करोड़ रोजगार के अवसर सृजित करने का संकल्प लिया गया है। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि ‘वो दिन दूर नहीं जब बिहार, पूर्वी भारत का टेक, टेक्सटाइल और टूरिज्म का बड़ा सेंटर बनेगा।‘

प्रधानमंत्री ने महिला सशक्तिकरण की बात करते हुए कहा कि ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के तहत बड़ी संख्या में बिहार की बहनों के खातों में 10-10 हजार रुपये सीधे जमा किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की बहनें लखपति दीदी बनने की राह पर हैं और NDA सरकार इस अभियान को और तेज करेगी।

किसानों की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में बिहार में मेगा फूड पार्क का विस्तार किया जाएगा। साथ ही, ‘बिहार दुग्ध मिशन’ और ‘जुब्बा सहनी मत्स्य पालक सहायता योजना’ के माध्यम से पशुपालकों और मछुआरों की आय बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि NDA सरकार छोटे किसानों की आय को दोगुना करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘NDA का ट्रैक रिकॉर्ड रहा है कि हम जो कहते हैं, उसे करके दिखाते हैं।‘ उन्होंने कहा कि बिहार में 60 लाख गरीब परिवारों को पक्के घर दिए जा चुके हैं, जिनमें भोजपुर के ही 1 लाख 15 हजार परिवार शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि सेना और अर्धसैनिक बलों से जुड़े बिहार के परिवारों को “वन रैंक वन पेंशन” के तहत सैकड़ों करोड़ रुपये की सहायता मिली है।

प्रधानमंत्री ने आतंकवाद पर कड़ा रुख दोहराते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में आतंकियों को घर में घुसकर मारा गया। उन्होंने कहा कि ‘जहां NDA की गारंटी काम करती है, वहां विकास और विश्वास दोनों साथ बढ़ते हैं।‘

प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि RJD और कांग्रेस का गठबंधन बिहार को विकास नहीं, केवल अराजकता दे सकता है। उन्होंने कहा ‘नामांकन वापसी से पहले बंद कमरे में कांग्रेस और RJD के बीच गुंडागर्दी का खेल चला और RJD ने कांग्रेस की कनपट्टी पर कट्टा रखकर सीएम पद छीन लिया।‘

प्रधानमंत्री ने कहा कि इन दलों के बीच आंतरिक झगड़े इतने बढ़ चुके हैं कि ‘चुनाव के बाद ये एक-दूसरे का सिर फोड़ने में देर नहीं करेंगे।‘ उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ऐसे लोगों से सावधान रहें, जिनका अतीत भ्रष्टाचार, जातीय हिंसा और जंगलराज से भरा पड़ा है।

प्रधानमंत्री ने 2004 की एक घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि बिहार में एक डॉक्टर का अपहरण तब हुआ था जब वो बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिला रहे थे। यही था जंगलराज का चेहरा।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि RJD और कांग्रेस, दोनों तुष्टिकरण की राजनीति में डूबे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता को ऐसे खतरनाक इरादों से सावधान रहना है।

पीएम मोदी ने कांग्रेस और RJD पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन दलों ने हमेशा हमारे महान नेताओं और हमारी आस्था का अपमान किया है, कांग्रेस ने अम्बेडकर, जगजीवन राम और सीताराम केसरी जैसे नेताओं को अपमानित किया। वहीं RJD ने प्रयागराज के महाकुंभ को फालतू कहा और कांग्रेस के नामदार ने छठ महापर्व को ड्रामा बताया। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ऐसे लोगों को कभी माफ नहीं करेगी।

नवादा में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बिहार के छोटे किसान और पशुपालक राज्य के विकास की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार किसी सरकार ने छोटे किसानों को नीति के केंद्र में रखा है। उन्होंने कहा कि PM किसान सम्मान निधि का पैसा बिना कट-कमीशन और बिना करप्शन सीधे किसानों के बैंक खातों में पहुंचा है।

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में NDA की सरकार बनने पर किसानों को केंद्र की 6,000 रुपयों की सहायता के अतिरिक्त राज्य सरकार की ओर से 3,000 रुपये और दिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि NDA की सरकार का असली फोकस वंचितों, पिछड़ों और गरीबों के जीवन को सशक्त बनाना है। प्रधानमंत्री ने याद दिलाया कि बिहार के गरीब परिवारों को भारी संख्या में पक्के घर, नल से जल, गैस कनेक्शन, बिजली और मुफ्त अनाज-इलाज की सुविधाएं मिल चुकी हैं।

आरा का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

नवादा का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s power sector set for strong FY27 growth on rising demand, capacity additions: Report

Media Coverage

India’s power sector set for strong FY27 growth on rising demand, capacity additions: Report
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 20 जुलाई 2026
July 20, 2026

Yuva to Global Stage: How PM Modi’s Policies Are Turning India’s Youth, Farms & Factories into Growth Engines