मध्य प्रदेश के लोग देश के विकास के लिए एक स्थिर और मजबूत सरकार की जरूरत को बखूबी जानते हैं: पीएम मोदी
धर्म के आधार पर आरक्षण को लागू करने के लिए कांग्रेस भांति-भांति के हथकंडे अपना रही है: पीएम मोदी
मुझे दलितों, ओबीसी और आदिवासियों के आरक्षण की रक्षा करने के लिए 400 पार का बहुमत चाहिए: पीएम मोदी
आपके एक वोट ने पांच सौ साल की प्रतीक्षा के बाद रामलला को भव्य मंदिर में विराजमान कराया है: पीएम मोदी
कांग्रेस ने कभी भी आदिवासी समाज के योगदान को स्वीकार नहीं किया: बैतूल में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को मध्य प्रदेश के सागर और बैतूल में दो चुनावी सभाओं को संबोधित किया। सागर की पहली सभा में उन्होंने कहा कि हमारा संविधान धर्म के आधार पर किसी भी प्रकार के आरक्षण के खिलाफ है। खुद बाबासाहेब अम्बेडर भी इसके खिलाफ थे।  लेकिन कांग्रेस की एक ऐसी सच्चाई देश के सामने आई है, जिसे जानकर हर कोई सन्न है। कांग्रेस ने बरसों पहले ही धर्म के आधार पर आरक्षण का खतरनाक संकल्प लिया था। जिसे साल दर साल उसे पूरा करने में जुटी रही। 2004 में उसने आंध्र प्रदेश में धर्म के आधार पर आरक्षण दिया। 2009 का चुनाव हो या 2014 का, अपने घोषणापत्र में कांग्रेस ने धर्म के आधार पर आरक्षण देने का वादा किया। कांग्रेस की मंशा ST-SC-OBC का 15 परसेंट कोटा काटकर धर्म के आधार पर आरक्षण लागू करने की है। पीएम ने कहा कि पिछली बार कर्नाटक में जब कांग्रेस की सरकार थी, तो उसने धर्म के आधार पर रिजर्वेशन दिया था। जब बीजेपी सरकार में आई तो उसने ये फैसला निरस्त कर दिया। अब एक बार फिर कर्नाटक में कांग्रेस ने धर्म के आधार पर आरक्षण दे दिया है। इसके लिए उसने मुसलमानों की सारी जातियों को ओबीसी कोटा में डाल दिया है। कांग्रेस यही फॉर्मूला पूरे देश में भी लागू करना चाहती है।

देश के विकास के लिए स्थिर और मजबूत सरकार को जरूरी बताते हुए पीएम ने कहा कि विकास तब होता है, जब नीतियां और विजन सही होता है। इसीलिए, देश हो या मध्य प्रदेश, विकास तभी हुआ, जब कांग्रेस सत्ता से हटी और भाजपा की सरकार बनी। कांग्रेस के समय में एमपी की पहचान बीमारू राज्य की थी। आज वही मध्य प्रदेश बीजेपी सरकार में विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजना का ऐतिहासिक काम शुरू हो चुका है। 50 हजार करोड़ रुपये की लागत से बीना-रीफाइनरी में पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का निर्माण भी शुरू हो चुका है। केंद्र सरकार ने एमपी को साढ़े तीन सौ से ज्यादा रेल परियोजनाओं की सौगात भी दी है।

गरीब कल्याण का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना के समय भी हमें फिक्र थी कि गरीब का कोई बच्चा भूखा न सोए। आज भी देश की करोड़ों रसोई में पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना का अनाज पकता है। उन्होंने कहा कि मैं अपनी माताओं और बहनों को ये गारंटी दे रहा हूं कि उन्हें अगले 5 वर्ष तक राशन की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। उनकी तकलीफों को दूर करने के लिए ही हम गैस, बिजली, पानी, टॉयलेट जैसी सुविधाएं हर घर तक पहुंचाने में जुटे हैं। हमने स्वयं सहायता समूहों की 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का भी संकल्प लिया है।

कांग्रेस की कार्यशैली पर प्रहार करते हुए पीएम ने कहा कि कांग्रेस आपकी संपत्ति भी छीनना चाहती है। कांग्रेस आपकी अलमारी से लेकर बैंक और देश के हर लॉकर की जांच कराएगी। कांग्रेस आपके गहने यहां तक कि महिलाओं के मंगलसूत्र भी छीन लेना चाहती है। आपके पास अगर दो वाहन हैं। शहर और गांव में दो घर हैं तो भी आप इसके रडार पर आ जाएंगे। आपसे ये सब कुछ छीनकर कांग्रेस अपने वोटबैंक को देना चाहती है। 

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस को भारत के पारिवारिक मूल्यों तक की कोई परवाह नहीं है, क्योंकि ये देश के सामाजिक मूल्यों और भावनाओं से कट चुकी है। कांग्रेस पीढ़ी दर पीढ़ी चलने वाली इस बचत पर भी टैक्स लगाना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश के संविधान और इसकी पहचान से नफरत है। इसीलिए, ये हर उस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, जिससे देश कमजोर हो। ये लोग समाज को आपस में लड़वाने के लिए नए-नए पैंतरे लेकर आते हैं। हमारी आस्था ने हमें सदियों से एकजुट रखा है। कांग्रेस उस आस्था पर हमले करती है। भगवान राम को काल्पनिक बताने वाली कांग्रेस ने राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का बहिष्कार किया। इनका विरोध केवल अयोध्या, राम और राममंदिर तक नहीं है। इन्हें मंदिर जाने वालों से भी दिक्कत है। पिछले साल ही मैंने यहां सागर में भव्य संत रविदास मंदिर का शिलान्यास किया था। तब भी कांग्रेस के नेताओं ने कहा था कि रविदास मंदिर बनाने से अच्छा था यहां कुछ और बना देते! कांग्रेस को एक महान दलित संत का मंदिर भी नहीं बर्दाश्त होता।

बैतूल में आयोजित अपनी दूसरी सभा में जनता-जनार्दन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये आपके वोट की ताकत ही है, जिसने पिछले 10 वर्षों में देश को तेज विकास की गारंटी दी है। आपके एक वोट ने ना केवल भारत को दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया, बल्कि अयोध्या में 500 साल के इंतज़ार के बाद रामलला को भव्य मंदिर में विराजमान भी कराया है। उन्होंने कहा कि बीते 10 वर्षों में ये जो काम हुआ है, वो तो केवल ट्रेलर है। अभी तो हमें देश के साथ-साथ  मध्य प्रदेश को बहुत आगे लेकर जाना है।

क्रांतिकारी वीरों को याद करते हुए पीएम ने कहा कि बैतूल देश की एकता अखंडता के लिए अपने प्राणों की बाजी लगाने वालों की धरती है। आदिवासी क्रांतिकारी सरदार गंजन सिंह जी कोरकू और सरदार विष्णु सिंह जी गोंड के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। लेकिन कांग्रेस ने कभी आदिवासी समाज के इस योगदान को कभी स्वीकार नहीं किया। ये भाजपा है जिसने भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस को राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव ने कांग्रेस की कलई देश के सामने खोलकर रख दी है। सेक्यूलरिज्म के नाम पर ढोंग करने वाली कांग्रेस ने सामाजिक न्याय की  हत्या कर दी है। 

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के अंत में कहा कि कांग्रेस के शहजादे के सलाहकार और एक बड़े नेता ने कहा है कि भारत में इनहेरिटेंस टैक्स लगना चाहिए। यानि विरासत पर भी कांग्रेस टैक्स लगाना चाहती है। इससे पहले साल 2011 में भी कांग्रेस ने इनहेरिटेंस टैक्स की वकालत की थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मंत्र है- कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी। पीएम ने कहा कि इंडी गठबंधन वाले अब ‘One Year, One PM’ फॉर्मूले के बारे में सोच रहे हैं। इनका इरादा अब पीएम की कुर्सी पर कुश्ती करने का है। ये मुंगेरी लाल के सपने जैसा भले हो, लेकिन ये सपना हसीन नहीं, बहुत डरावना है! इसलिए आपको कांग्रेस और इंडी गठबंधन से बहुत सावधान रहना है।

सागर का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

बैतूल का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s first, 2 geothermal wells commissioned in Ladakh

Media Coverage

India’s first, 2 geothermal wells commissioned in Ladakh
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister extends best wishes to Skyroot Aerospace
July 18, 2026
Prime Minister invites citizens to witness launch of Orbital Launch Vehicle, Vikram-1

Prime Minister Shri Narendra Modi, today, extended his best wishes to Skyroot Aerospace ahead of the maiden orbital launch of Vikram-1, India's first privately developed launch vehicle, describing it as a historic milestone in the nation's space journey. Shri Modi said that the launch of Vikram-1 marks the opening of a new frontier for India's space ambitions and reflects the country's growing capabilities in innovation, technology and entrepreneurship.

The Prime Minister also urged citizens, particularly the youth, to witness this landmark mission.

The Prime Minister posted on X:

A historic new frontier for India’s space journey!

At 11:30 AM today, Skyroot Aerospace will undertake the maiden orbital launch of Vikram-1, India’s first privately developed launch vehicle.

This four-stage rocket is designed to provide rapid and on-demand launch services. This mission highlights the talent, determination and entrepreneurial spirit of our youth. It also shows how our space-sector reforms are unlocking new opportunities for innovation and enterprise.

My best wishes to the entire Skyroot Aerospace team for a successful launch. May Vikram-1 soar high, create history and inspire a generation of innovators.

I urge all Indians, especially my young friends, to follow this historic mission and join in wishing Team Skyroot success using #IndiaWithVikram1.

@SkyrootA