भाजपा का संकल्प-पत्र भविष्य और बड़े बदलावों की तस्वीर है: मैसूरु में पीएम मोदी
आज कांग्रेस पार्टी 'टुकड़े-टुकड़े' गैंग की 'सुल्तान' बनकर घूम रही है: मैसूरु में पीएम मोदी
भारत अफोर्डेबल मेडिसिन, टेक्नोलॉजी और व्हीकल बनाने वाला दुनिया का सबसे बड़ा इनोवेशन हब बनेगा: मैसूरु में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक के मैसुरु में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कर्नाटक उस महान परंपरा का संवाहक है, जो देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सब कुछ बलिदान करना सिखाता है। ये वो धरती है जहां की माताएं अपने बच्चों को राष्ट्रसेवा के लिए सेना में भेजने के सपने देखती हैं। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी है, जो आज टुकड़े-टुकड़े गैंग की सुल्तान बनकर घूम रही है। देश को बांटने, तोड़ने और कमजोर करने के उसके खतरनाक इरादे आज भी वैसे ही हैं। अब तो कांग्रेस देश से घृणा की सारी सीमाएं पार कर चुकी है। राज्य की जनता साक्षी है जो भारत के खिलाफ बोलता है, कांग्रेस उसे पुरस्कृत करती है। यहां तक कि चुनाव का टिकट भी दे देती है। आपने हाल में एक और दृश्य देखा होगा, कांग्रेस की चुनावी रैली में एक व्यक्ति को ‘भारत माता की जय’ के नारे लगवाने के लिए मंच पर बैठे नेताओं से परमीशन लेनी पड़ी। पहले वंदेमातरम् का विरोध और अब ‘भारत माता की जय’ कहने से चिढ़! ये कांग्रेस के पतन की पराकाष्ठा है।

प्रधानमंत्री ने बीजेपी के संकल्प-पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि आज का दिन लोकसभा चुनाव और अगले पांच साल के लिए बहुत अहम है। बीजेपी ये संकल्प-पत्र, मोदी की गारंटी है। हर गरीब को घर देने के लिए तीन करोड़ नए घर बनाएंगे, तीन करोड़ लखपति दीदी बनाएंगे, हर गरीब को अगले पांच साल तक फ्री राशन मिलता रहेगा, यही तो मोदी की गारंटी है। 70 साल आयु से ऊपर के हर सीनियर सिटीजन को आयुष्मान योजना के तहत फ्री चिकित्सा मिलेगी। ये गारंटी कर्नाटक के हर व्यक्ति का, हर गरीब का जीवन बेहतर बनाएगी। इसलिए पूरा कर्नाटक कह रहा है- फिर एक बार, मोदी सरकार!

आज के बदलते नए भारत की बात करते हुए पीएम ने कहा कि बीजेपी का संकल्प-पत्र, भविष्य के और बड़े परिवर्तनों की तस्वीर है। ये नए भारत की तस्वीर है। पहले भारत खस्ताहाल सड़कों के लिए जाना जाता था, जबकि आज एक्सप्रेसवे भारत की पहचान है। 10 साल पहले भारत टेक्नालजी के लिए दूसरे देशों की ओर देखता था, आज भारत चंद्रयान भी भेज रहा है और सेमीकंडक्टर भी बनाने जा रहा है। हम पूरे विश्व के लिए सस्ती मेडिसिन्स, सस्ती टेक्नोलॉजी और सस्ती गाड़ियां बनाएंगे। अब भारत विश्व का बड़ा Innovation Hub बनकर उभरेगा। देश का IT और Technology hub कर्नाटक के युवाओं को इसका बहुत बड़ा लाभ मिलेगा।

स्थानीय भाषाओं को प्रमोट करने की अपनी सरकार की नीति का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कन्नड़ देश की बहुत ही समृद्ध भाषा है। बीजेपी के इस मिशन से कन्नड़ का विस्तार होगा और उसे बड़ी पहचान मिलेगी। साथ ही हमने विरासत के विकास की गारंटी भी दी है। हमारे कर्नाटक के मैसुरु, हम्पी और बादामी जैसे हेरिटेज साइट्स हैं, हम उनको वर्ल्ड टूरिज्म मैप पर प्रमोट करेंगे। इससे राज्य में टूरिज्म और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि इन सारे लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए भाजपा-NDA की सरकार जरूरी है। हम जो कहते हैं, वो करके दिखाते हैं। आर्टिकल-370 हो, तीन तलाक के खिलाफ कानून हो, महिलाओं के लिए आरक्षण हो या राम मंदिर का भव्य निर्माण, भाजपा के हर संकल्प को पूरा किया है।

कांग्रेस की कार्यशैली पर प्रहार करते हुए पीएम ने कहा कि आज यह पार्टी सत्ता के लिए आग का खेल खेल रही है। विश्व में भारत का कद और सम्मान बढ़ रहा है। आज हर भारतीय को दुनिया गर्व से देखती है तो कांग्रेस नेता विदेशों में भी देश को नीचा दिखाने के मौके छोड़ते नहीं हैं। देश अपने दुश्मनों को अब मुंहतोड़ जवाब देता है, तो कांग्रेस सेना से सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगती है। यहां कांग्रेस का तुष्टीकरण का खुला खेल चल रहा है। पर्व-त्योहारों पर रोक लगाने की कोशिश हो रही है। धार्मिक झंडे उतरवाए जा रहे हैं। क्या वोटबैंक का ऐसा खेल खेलने वालों के हाथों में देश की बागडोर दी जा सकती है? कांग्रेस और उसके साथी दलों ने तो राममंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा जैसे पवित्र समारोह तक पर विषवमन किया! इसका बॉयकॉट कर दिया। इंडी अलांयस के लोग हिन्दू धर्म की शक्ति का विनाश करना चाहते हैं। लेकिन, ये नफरती ताकतें कभी सफल नहीं होंगी, ये मोदी की गारंटी है।

बीते 10 सालों के कामों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कर्नाटक की बात करूं तो यहां के साढ़े चार लाख गरीब परिवारों को पीएम आवास मिले हैं। डेढ़ करोड़ से ज्यादा गरीबों को मुफ्त इलाज की गारंटी मिली है। नेशनल हाइवे के नेटवर्क का भी यहां बड़ा विस्तार किया गया है। मैसुरु से बेंगलुरु के बीच एक्सप्रेसवे ने इस क्षेत्र को नई गति दी है। आज देश के साथ-साथ कर्नाटक में वंदेभारत ट्रेनें दौड़ रही हैं। जल जीवन मिशन से आठ हजार से अधिक गांवों में नल से जल मिलने लगा है। ये नतीजे बताते हैं कि अगर नीयत सही, तो नतीजे भी सही! आने वाले पांच साल में विकास के साथ ही गरीब कल्याण की योजनाएं शत-प्रतिशत लोगों तक पहुंचेंगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन के अंत में कहा कि बीते 10 साल साल का हिसाब देना मैंने अपना कर्तव्य माना है। क्या आपने कभी कांग्रेस को उसके 60 साल का हिसाब देते देखा है? क्योंकि कांग्रेस केवल समस्याएं पैदा करना और धोखा देना जानती है। कर्नाटक के लोग इसी पीड़ा में फंसे हैं। कर्नाटक कांग्रेस की लूट का ATM स्टेट बन चुका है। वादा किसानों को मुफ्त बिजली का था, लेकिन किसानों को पंपसेट चलाने तक की बिजली नहीं मिल रही। छात्रों की स्कॉलरशिप तक में कटौती हो रही है। किसानों को किसान सम्मान निधि में राज्य सरकार की ओर से मिल रहे चार हजार रुपये बंद कर दिए गए हैं। देश के IT Hub बेंगलुरु में पानी के टैंकर की कालाबाजारी हो रही है। इन सबके बीच, कांग्रेस को चुनाव लड़वाने के लिए हजारों करोड़ रुपये कर्नाटक से देशभर में भेजे जा रहे हैं। जो पाप इन्होंने कर्नाटक के साथ किया है, इसकी सजा उन्हें आपको 26 अप्रैल को देनी है।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
On Puri’s Grand Road, a devotee’s submission

Media Coverage

On Puri’s Grand Road, a devotee’s submission
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने क़तर के अमीर से बातचीत की
July 16, 2026
प्रधानमंत्री ने क़तर के फादर अमीर के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की
प्रधानमंत्री ने फादर अमीर के दूरदर्शी नेतृत्व तथा भारत–कतर संबंधों को सुदृढ़ बनाने में उनके योगदान को याद किया
दोनों नेताओं ने फादर अमीर की विरासत को आगे बढ़ाने के अपने संकल्प की पुनः पुष्टि की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज क़तर के अमीर महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल थानी से टेलीफोन पर बातचीत की।

प्रधानमंत्री ने क़तर के फादर अमीर (पूर्व अमीर) महामहिम शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

आधुनिक क़तर के प्रमुख शिल्पकार के रूप में फादर अमीर के महत्वपूर्ण योगदान को स्मरण करते हुए प्रधानमंत्री ने उनके दूरदर्शी नेतृत्व को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इन वर्षों के दौरान भारत–क़तर संबंधों को सुदृढ़ बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका तथा भारत और क़तर में बसे भारतीय समुदाय के प्रति उनके गहरे स्नेह को भी याद किया।

क़तर के अमीर ने प्रधानमंत्री के फोन के लिए उनका आभार व्यक्त किया और इस कठिन समय में उनके सांत्‍वना एवं संवेदना भरे शब्दों के लिए सराहना व्‍यक्‍त की।

दोनों नेताओं ने फादर अमीर की विरासत को आगे बढ़ाने तथा भारत–क़तर सामरिक साझेदारी और दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों को और सुदृढ़ करने के अपने संकल्प की पुनः पुष्टि की।

उन्होंने निकट संपर्क बनाए रखने पर भी सहमति व्यक्त की।