कांग्रेस ने हमेशा डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर का अपमान किया, हमने उनके योगदान को नई पहचान दी: होशंगाबाद रैली में पीएम मोदी
जैसे ही गरीब परिवार का बेटा प्रधानमंत्री बना, कांग्रेस ने अफवाह फैलानी शुरू कर दी कि मोदी आ गया है, संविधान और लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा: पीएम मोदी
होशंगाबाद की रैली में पीएम मोदी ने कहा, BHIM UPI जिसे आप डिजिटल पेमेंट के लिए इस्तेमाल करते हैं, हमने इसका नाम बाबा साहेब अंबेडकर के नाम पर रखा है।
दुनिया अनिश्चितता और अराजकता से भयाक्रांत है, ऐसे समय में एक मजबूत और शक्तिशाली भारत बहुत जरूरी है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने दूर-दूर से इस जनसभा में उन्हें आशीर्वाद देने आए लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि होशंगाबाद से जो लहर उठी थी वो पूरे देश में फैल चुकी है। आज देश के कोने-कोने से एक ही आवाज़ आ रही है- फिर एक बार...मोदी सरकार !

बाबा साहेब अम्बेडकर की जन्म-जयंती को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उनसे जुड़े स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित करने का सौभाग्य भाजपा सरकार को मिला है। वरना, कांग्रेस जैसी पार्टियों ने हमेशा बाबा साहेब को अपमानित करने का ही काम किया है। उन्होंने कहा, ‘बाबा साहेब ने जो संविधान बनाया है, उसके कारण ही आज गरीब मां का ये बेटा मोदी आपसे तीसरी बार सेवा का आशीर्वाद मांग रहा है। ये बाबा साहेब का संविधान है, जिसके कारण आज देश की राष्ट्रपति एक आदिवासी परिवार की बेटी है’।

देशभर के आदिवासी भाई-बहनों के कल्याण को लेकर कांग्रेस को घेरते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने आदिवासी समाज के योगदान को कभी स्वीकार नहीं किया। भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस को राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित करने का सौभाग्य भी मेरे ही हिस्से आया है। आजादी के अनेक दशक तक कांग्रेस के एक ही परिवार ने सीधे या रिमोट कंट्रोल से देश चलाया। इसी परिवार ने देश में आपातकाल लगाया। कांग्रेस ने देशभर में लोकतांत्रिक सरकारों को जब मर्जी तब गिराया। कांग्रेस ने अपने हिसाब से इतिहास लिखवाया, अपना ही महिमामंडन करवाया।

पीएम ने कहा कि दुनिया के कई हिस्सों में आज युद्ध, अराजकता और अनिश्चितता की स्थिति है। ऐसी दुनिया के लिए एक मजबूत और शक्तिशाली भारत जरूरी है। ये काम क्या एक अस्थिर, कमज़ोर, भ्रष्ट और स्वार्थी नेताओं का इंडी-गठबंधन कर सकता है? उन्होंने कहा, ‘शक्तिशाली भारत कौन बना सकता है? ये काम आपका एक वोट कर सकता है’।

प्रधानमंत्री ने भाजपा के संकल्प पत्र की चर्चा करते हुए कहा कि इंडी-गठबंधन में जितने दल हैं, उतने घोषणापत्र हैं। ये लोग एक साझा घोषणापत्र तक नहीं बना पाए, तो सरकार क्या चलाएंगे? उन्होंने कहा, ‘इनके घोषणापत्र भी एक से बढ़कर एक खतरनाक हैं। एक का घोषणापत्र देश को आर्थिक रूप से दीवालिया बनाने वाला है। एक का घोषणापत्र कहता है कि भारत से परमाणु हथियार खत्म कर देंगे। जैसी घातक इनकी सोच है, वैसे ही घातक ये अपने घोषणापत्र बना रहे हैं।

पीएम ने कहा कि भाजपा का संकल्पपत्र, मोदी की गारंटी के रूप में आपके सामने है। गांव हो या शहर, सरकार हर गरीब का पक्के घर का सपना पूरा करेगी- ये मोदी की गारंटी है। मुद्रा योजना के तहत बिना गारंटी के लोन की सीमा बढ़ाए जाने से मध्य प्रदेश के गरीब, दलित, आदिवासी और ओबीसी समाज के युवाओं और हमारी बेटियों को बड़ी मदद मिलेगी। इससे पर्यटन आधारित रोजगार को भी बल मिलेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वर्ष 2025 में भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जन्मजयंती है। बीजेपी ने संकल्प लिया है कि इसे जनजातीय गौरव वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। इसके साथ ही आदिवासी कला-संस्कृति से जुड़ी विरासत को समृद्ध करने के लिए फंड बढ़ाया जाएगा। SC/ST/OBC के कल्याण से जुड़ी योजनाएं तेजी से जमीन पर उतरें, इसके लिए जिला कमेटियां गठित की जाएंगी।

पीएम ने कहा कि हताश कांग्रेस ऐसी घोषणाएं कर रही है, जो खुद कांग्रेस के नेताओं को ही समझ नहीं आ रही। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस के शहज़ादे ने घोषणा की है कि वो एक झटके में देश से गरीबी हटा देंगे। ये बात सुनकर पूरा देश हैरान है। देश पूछ रहा है कि आखिर ये ‘शाही जादूगर’, इतने बरसों तक कहां छुपा था। 50 साल पहले इनकी दादी ने देश से गरीबी हटाने की घोषणा की थी। 2014 से पहले 10 साल तक इन्होंने रिमोट से सरकार चलाई। और कह रहे हैं कि अब बस इनको झटके वाला मंत्र मिल ही गया है। ऐसे दावे करते हैं, तभी ये देशभर में हंसी के पात्र बने हुए हैं।

पीएम मोदी ने कहा, ‘मेरा अपना कोई सपना नहीं है। आपका सपना ही मोदी का संकल्प है। क्योंकि आप सभी, ये पूरा देश, मेरा भारत ही मेरा परिवार है। इसलिए, आज चारों तरफ चौड़ी सड़कें बनाई जा रही हैं। यहां अनेक रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण हो रहा है। मेडिकल कॉलेजों की संख्या 10 साल में दोगुनी हो चुकी है। कोशिश यही है कि आपको मुश्किलें न हों, असुविधा न हो। लेकिन ये तो अभी ट्रेलर ही है। अभी तो बहुत कुछ करना बाकी है। देश को, मध्य प्रदेश को हमें कहीं आगे ले जाना है’।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हम अन्नदाता को ऊर्जादाता और उर्वरकदाता, दोनों बनाना चाहते हैं। बिजली का बिल जीरो हो और बिजली से कमाई भी हो, इसके लिए पीएम सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना हम शुरु कर चुके हैं। सौर ऊर्जा, जैविक खाद और इथेनॉल उत्पादन में एमपी के, होशंगाबाद के किसान भी अग्रणी हों, इसके लिए हम काम करने वाले हैं। दालों में आत्मनिर्भरता और मोटे अनाज यानि श्री अन्न को दुनिया के बाज़ारों तक पहुंचाना भी हमारी प्राथमिकता है।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM Modi becomes first world leader to cross 100 million Instagram followers

Media Coverage

PM Modi becomes first world leader to cross 100 million Instagram followers
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने वीर सावरकर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
February 26, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज महान क्रांतिकारी वीर सावरकर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि उन्होंने अपना जीवन देश को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए समर्पित कर दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि वीर सावरकर जी का व्यक्तित्व और कार्य हर पीढ़ी को राष्ट्रीय सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर लिखा:

महान क्रांतिकारी वीर सावरकर जी को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन। देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व हर पीढ़ी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।