जन औषधि के लाभार्थियों के साथ बातचीत करते हुए पीएम मोदी ने लोगों से कोरोनावायरस पर अफवाहों से दूर रहने को कहा और इस संबंध में डॉक्टरों की सलाह का पालन करने की आवश्यकता पर जोर दिया। पीएम मोदी ने लोगों से हाथ मिलाने से बचने और नमस्ते के साथ दूसरों का अभिवादन शुरू करने के लिए कहा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें विशेष डॉक्टरों की टीमों के माध्यम से इसको रोकने के लिए सभी प्रयास कर रही हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से कुछ सरल उपायों का पालन करने के लिए। यह हैं कुछ सरल उपाय:

जितना हो सके बड़ी सभाओं से दूर रहें।

अपने हाथों को साबुन से ठीक से धोएं।

अपने चेहरे, नाक और मुंह को बार-बार छूने से बचें।

अगर आपको बार-बार खांसी या छींक आ रही है तो नजदीकी अस्पतालों में अपनी जांच करवाएं।

छींकने और खांसने से पहले यह सुनिश्चित करें कि आपके मुंह से निकली बूंदें दूसरों पर नहीं गिरे औऱ नही फैले।

मास्क, दस्ताने पहनें और अन्य लोगों से दूरी बनाए रखने की कोशिश करें।

यदि आप मास्क पहनते हैं, तो इसे केवल साफ हाथों से छुएं।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
From make in India to create in India: The next auto tech leap

Media Coverage

From make in India to create in India: The next auto tech leap
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 9 सितंबर 2026
September 09, 2026

Viksit Bharat Express: How PM Modi’s Reforms Are Supercharging India’s Economy and Infrastructure