प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज घाना की राजकीय यात्रा पर अकरा पहुंचे। विशेष सम्मान के तौर पर, हवाई अड्डे पर पहुंचने पर, प्रधानमंत्री का घाना के राष्ट्रपति महामहिम जॉन ड्रमानी महामा ने उनका औपचारिक स्वागत किया। यह सम्मान दोनों देशों के बीच मित्रता के मजबूत और ऐतिहासिक रिश्तों को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री की घाना यात्रा पिछले तीन दशकों में पहली ऐसी यात्रा है। यह ऐतिहासिक यात्रा भारत और घाना के बीच साझेदारी को और प्रगाढ़ करेगी, तथा अफ्रीका और वैश्विक दक्षिण भागीदारों के साथ संबंध को मजबूत करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित करेगी।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Jammu & Kashmir new business registrations jump 28% despite Pahalgam attack

Media Coverage

Jammu & Kashmir new business registrations jump 28% despite Pahalgam attack
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री 10-11 मई को गुजरात का दौरा करेंगे
May 09, 2026
प्रधानमंत्री पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन के 75 वर्ष पूरे होने पर सोमनाथ अमृत महोत्सव में भाग लेंगे
प्रधानमंत्री सोमनाथ मंदिर में विशेष महापूजा, कुंभाभिषेक और ध्वजारोहण में भाग लेंगे
प्रधानमंत्री वडोदरा में सरदारधाम छात्रावास का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी 10-11 मई, 2026 को गुजरात का दौरा करेंगे। वे 10 मई की रात को जामनगर, गुजरात पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री 11 मई को सुबह लगभग 10:15 बजे सोमनाथ मंदिर में सोमनाथ अमृत महोत्सव में भाग लेंगे। इसके बाद, प्रधानमंत्री वडोदरा के लिए रवाना होंगे, जहां वे शाम लगभग 6 बजे सरदारधाम छात्रावास का उद्घाटन करेंगे। वे दोनों अवसरों पर जनसभाओं को संबोधित भी करेंगे।

प्रधानमंत्री सोमनाथ में

प्रधानमंत्री भारत के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक और भारत की अटूट आस्था और सभ्यतागत विरासत के प्रतीक पवित्र सोमनाथ मंदिर में सोमनाथ अमृत महोत्सव में भाग लेंगे। सोमनाथ अमृत महोत्सव पुनर्निर्मित मंदिर के उद्घाटन के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है।

समारोहों के भाग के रूप में, प्रधानमंत्री कई शुभ धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वे विशेष महा पूजा, जिसके बाद कुंभाभिषेक और ध्वजारोहण समारोह में शामिल होंगे। ये मंदिर के अभिषेक और ध्वजारोहण के प्रतीक हैं।

प्रधानमंत्री इस अवसर पर सोमनाथ की समृद्ध विरासत और आध्यात्मिक महत्व को याद करते हुए एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी करेंगे।

प्रधानमंत्री वडोदरा में

प्रधानमंत्री वडोदरा में सरदारधाम छात्रावास का उद्घाटन करेंगे। इस परियोजना में 1,000 लड़कों और 1,000 लड़कियों के लिए छात्रावास की सुविधा के साथ-साथ केंद्रीय भोजन कक्ष, पुस्तकालय और सभागार जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री सरदारधाम परिसर में स्वागत क्षेत्र, नागरिक सुविधाएं, भोजन क्षेत्र और ई-पुस्तकालय सहित विभिन्न सुविधाओं का भी दौरा करेंगे।