प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी थोड़ी देर पहले बर्लिन पहुंचे, जहां वह जर्मन चांसलर के साथ बातचीत करेंगे और साथ ही अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, "बर्लिन पहुंच गया हूं। आज, मैं चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ के साथ बातचीत करूंगा, व्यापारिक नेताओं के साथ संवाद करूंगा और एक सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित करूंगा। मुझे विश्वास है कि यह यात्रा भारत और जर्मनी के बीच दोस्ती को बढ़ावा देगी।"

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Infra spend up six-fold since 2014, crosses Rs 12 lakh crore: PM Modi

Media Coverage

Infra spend up six-fold since 2014, crosses Rs 12 lakh crore: PM Modi
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने श्री सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी
April 15, 2026
प्रधानमंत्री ने श्री विजय कुमार चौधरी और श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव को भी बिहार के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री सम्राट चौधरी की ऊर्जा, जनसेवा के प्रति समर्पण और जमीनी अनुभव राज्य के लिए अत्यंत लाभप्रद सिद्ध होगा। प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री चौधरी के कुशल नेतृत्व में जनता की आकांक्षाएं पूरी होंगी और बिहार सर्वांगीण विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

प्रधानमंत्री ने श्री विजय कुमार चौधरी और श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव को भी बिहार के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों नेताओं का जमीनी अनुभव और उनकी जन हित प्रति प्रतिबद्धता बिहार के विकास को नई दिशा और गति प्रदान करेगी और राज्य सुशासन, पारदर्शिता और जन कल्याण के नए मानक स्थापित करेगा।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया साइट X पर लिखा;

“बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर सम्राट चौधरी जी को बहुत-बहुत बधाई और ढेरों शुभकामनाएं! उनकी ऊर्जा, जनसेवा के प्रति समर्पण और जमीनी अनुभव राज्य के लिए बेहद उपयोगी साबित होने वाला है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके कुशल नेतृत्व में जनता-जनार्दन की आकांक्षाओं को पूरा करते हुए बिहार चौतरफा विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

@samrat4bjp”

“बिहार के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले विजय कुमार चौधरी जी और बिजेंद्र प्रसाद यादव जी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं! मुझे पूरा भरोसा है कि इनका जमीनी अनुभव और जनहित को लेकर प्रतिबद्धता बिहार के विकास को नई दिशा और गति देगी। इसके साथ ही राज्य सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण के नित-नए मानक स्थापित करेगा।

@VijayKChy”