प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी अम्मान पहुंच गए हैं। दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों के प्रतीक के रूप में एक विशेष भाव के तहत, अम्मान हवाई अड्डे पर पहुंचने पर प्रधानमंत्री का जॉर्डन के प्रधानमंत्री डॉ. जाफर हसन ने गर्मजोशी से स्वागत किया और समारोहपूर्वक उनका अभिवादन किया।

यह जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की उनकी तीन देशों की यात्रा का पहला पड़ाव है। जॉर्डन की यह पूर्ण द्विपक्षीय यात्रा 37 साल के अंतराल के बाद हो रही है। प्रधानमंत्री की यह यात्रा दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ के साथ-साथ हो रही है।


Landed in Amman.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 15, 2025
Thankful to Mr. Jafar Hassan, Prime Minister of the Hashemite Kingdom of Jordan for the warm welcome at the airport. I am sure this visit will boost bilateral linkages between our nations.@JafarHassan pic.twitter.com/Qba5ZLs4Io
وصلتُ إلى عمّان.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 15, 2025
أتقدم بجزيل الشكر للسيد جعفر حسان، رئيس وزراء المملكة الأردنية الهاشمية، على حفاوة الاستقبال في المطار. أنا على ثقة بأن هذه الزيارة ستعزز العلاقات الثنائية بين بلدينا.@JafarHassan pic.twitter.com/GAnWMPQsOi


