प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले कुछ दिनों में यूक्रेन मुद्दे और ऑपरेशन गंगा पर संसद में हुई सकारात्मक चर्चा की सराहना की है। उन्होंने उन सभी सांसदों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने अपने विचारों के माध्यम से इन मुद्दों पर उत्कृष्ट चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रतिकूल परिस्थितियों में भी अपने साथी नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण का ध्यान रखना हमारा सामूहिक कर्तव्य है।

ट्वीट्स की एक श्रृंखला में, प्रधानमंत्री ने कहा;

"पिछले कुछ दिनों में संसद यूक्रेन की स्थिति और ऑपरेशन गंगा के माध्यम से हमारे नागरिकों को स्वदेश लाने के भारत के प्रयासों पर एक सकारात्मक चर्चा की साक्षी बनी है। मैं उन सभी सांसद सहयोगियों का आभारी हूं जिन्होंने अपने विचारों के माध्यम से इन मुद्दों पर उत्कृष्ट चर्चा की।"

"बहस का उत्कृष्ट स्तर और रचनात्मक विचार यह दर्शाते हैं कि जब विदेश नीति के मामलों की बात आती है तो द्विदलीयता कैसे होती है। इस तरह की द्विदलीयता विश्व स्तर पर भारत के लिए अच्छा संकेत है।"

"अपने साथी नागरिकों की सुरक्षा और उनके कल्याण की देखभाल करना हमारा सामूहिक कर्तव्य है और भारत सरकार यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी कि हमारे नागरिकों को प्रतिकूल परिस्थितियों में भी किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।"

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM Modi hails India’s ‘Mission Drishti’ launch as ‘world’s first OptoSAR satellite’ enters orbit

Media Coverage

PM Modi hails India’s ‘Mission Drishti’ launch as ‘world’s first OptoSAR satellite’ enters orbit
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पुडुचेरी ने फिर दिखाया भरोसा... भाजपा-एनडीए की सत्ता में वापसी
May 04, 2026

पुडुचेरी के लोगों ने एक बार फिर भाजपा-एनडीए पर भरोसा जताया है और सुशासन के रिकॉर्ड तथा श्री एन. रंगासामी की अगुवाई वाली सरकार के काम के आधार पर दोबारा जनादेश दिया है। जनता का यह निरंतर सहयोग केंद्र शासित प्रदेश में विकास और प्रभावी शासन को आगे बढ़ाने के प्रयासों को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा

प्रधानमंत्री ने पुडुचेरी की जनता के प्रति कृतज्ञता प्रकट की और उनके आशीर्वाद के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने संकल्प व्यक्त किया कि एनडीए सरकार पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ जनसेवा के लिए समर्पित रहेगी

पीएम मोदी ने कहा, “पुडुचेरी में हमारे एनडीए कार्यकर्ताओं पर मुझे बहुत गर्व है, जिन्होंने जमीन पर बेहतरीन काम किया है। वे लगातार लोगों के बीच रहे और हमारे विजन व कामकाज को समझाया। इसी वजह से लोगों ने हमें फिर आशीर्वाद दिया।”