प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एग्जाम वारियर्स के अद्यतन संस्करण की घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि एग्जाम वारियर्स के नए संस्करण को छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से प्राप्त मूल्यवान जानकारी से समृद्ध किया गया है।
उन्होंने यह भी कहा कि नए भागों को जोड़ा गया है, जो विशेष रूप से माता-पिता और शिक्षकों के लिए रुचिकर सिद्ध होंगे।
उन्होंने कहा, "हम सभी को अपने नौजवानों की मदद करनी चाहिए, क्योंकि वे परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे हैं!"
ट्वीट्स की एक श्रृंखला में, प्रधानमंत्री ने कहा, "चूँकि परीक्षा सत्र शुरू हो रहे हैं, मुझे यह साझा करने में खुशी हो रही है कि #ExamWarriors का अद्यतन संस्करण अब उपलब्ध है।
पुस्तक में नए मंत्र और कई रोचक गतिविधियाँ हैं। पुस्तक परीक्षा से पहले तनाव मुक्त रहने की आवश्यकता की पुष्टि करती है।
परीक्षा की तैयारी को मजेदार कैसे बनाएं?
क्या कुछ दिलचस्प चीज़ें है, जो हम तैयारी के दौरान घर पर बैठकर कर सकते हैं?
इसका एक समाधान है ... नमो (NaMo) एप पर एक नया #ExamWarriors मॉड्यूल।
इसमें छात्रों और अभिभावकों के लिए कई संवाद आधारित गतिविधियाँ हैं।
#ExamWarriors के नए संस्करण को छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के प्राप्त बहुमूल्य इनपुट से समृद्ध किया गया है।
नए भागों को जोड़ा गया है, जो विशेष रूप से माता-पिता और शिक्षकों को रुचि प्रदान करेंगे।
हम सभी को अपने नौजवानों की मदद करनी चाहिए, क्योंकि वे परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे हैं!”
As the exam season begins, I am delighted to share that the updated edition of #ExamWarriors is now available.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 29, 2021
The book has new Mantras and a range of interesting activities. The book reaffirms the need to remain stress free before an exam. https://t.co/4DLeHLVWi6
How to make exam preparation fun?
— Narendra Modi (@narendramodi) March 29, 2021
Is there anything interesting we can do sitting at home while preparing?
There is a solution to this...an all new #ExamWarriors module on the NaMo App.
It has many interactive activities for students and parents. https://t.co/sYCPLXkj25 pic.twitter.com/GSy0aI8b7k
The new edition of #ExamWarriors has been enriched with valuable inputs from students, parents and teachers.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 29, 2021
Substantive new parts have been added that would especially interest the parents and teachers.
Let us all help our youngsters as they appear for their examinations! pic.twitter.com/2FmDtNpgGH


