पहले त्रिपुरा में केवल वामपंथी कार्यकर्ताओं को ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता था, अब हर नागरिक को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है:अम्बासा में पीएम मोदी
पीएम मोदी ने बताया कि कैसे उन्होंने त्रिपुरा के लोगों से HIRA (हाईवे, इंटरनेट, रेलवे और एयरवे) के अपने वादे को पूरा किया।
भाजपा सरकार बांस से बने उत्पादों का देश-दुनिया में प्रचार-प्रसार कर रही है। इसका सबसे ज्यादा फायदा आदिवासी समाज को हो रहा है:आदिवासी हितैषी नीतियों पर पीएम मोदी
जिन लोगों ने त्रिपुरा को सालों तक लूटा और लोगों को तंगी में रहने को मजबूर किया, वे अब एक बार फिर साथ आ गए हैं: कांग्रेस-लेफ्ट गठजोड़ पर पीएम मोदी
कांग्रेस-लेफ्ट गरीब को और गरीब बनाते हैं। उनके पास गरीबों के लिए अनगिनत नारे हैं, लेकिन उन्होंने कभी उनके दर्द को नहीं समझा: राधाकिशोरपुर में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को त्रिपुरा के अंबासा और गोमती में दो चुनावी रैलियों को संबंधित किया। अंबासा की रैली में लोगों की भारी भीड़ के बीच उन्होंने कहा कि यह उत्साह साफ-साफ त्रिपुरा का मूड बता रहा है और राज्य में विकास का डबल इंजन अब रुकने वाला नहीं है। इसलिए त्रिपुरा के कोने-कोने में एक ही आवाज़ है-फिर एक बार- भाजपा सरकार! फिर एक बार-डबल इंजन सरकार!

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार सिर्फ 5 वर्षों में ही त्रिपुरा को तेज विकास की पटरी पर ले आई है और अब त्रिपुरा की पहचान हिंसा और पिछड़ापन नहीं है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार ने डर, भय और हिंसा से त्रिपुरा को मुक्ति दे दी है, त्रिपुरा को चंदा संस्कृति से मुक्त कर दिया है। इतना ही नहीं भाजपा के शासन में त्रिपुरा में कानून का राज स्थापित हुआ है।

पीएम मोदी ने कहा कि त्रिपुरा अभूतपूर्व तरीके से दुनिया से कनेक्ट हो रहा है और दक्षिण पूर्व एशिया का गेटवे बनने की ओर अग्रसर है। बीजेपी के संकल्प-पत्र में भी गरीबों, युवाओं, महिलाओं और जनजातीय समुदाय के लोगों के विकास के साथ ही कनेक्टिविटी के लिए नए लक्ष्य तय किए गए हैं।

त्रिपुरा की ताकत को त्रिशक्ति से बढ़ाने का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आवास, आरोग्य और आय की ये त्रिशक्ति, त्रिपुरा के लोगों का जीवन आसान बना रही है। बीते 5 वर्षों में लोगों को इस त्रिशक्ति का लाभ मिला है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा आपकी सेवक की तरह काम करती है, इसलिए आपकी हर चिंता दूर करने के लिए दिन रात मेहनत करती है। जो लोग झूठ बोलकर, साजिशें रचकर भाजपा सरकार को हटाने के सपने देख रहे हैं, उनके सामने त्रिपुरा के लाखों लोग सुरक्षा कवच बनकर खड़े हैं। त्रिपुरा के लोगों को लेफ्ट और कांग्रेस की दुधारी तलवार से सतर्क रहना है।

कांग्रेस और लेफ्ट पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा, “जो लोग मिलकर छल-कपट में जुटे हैं, उन्होंने कुशासन के पुराने खिलाड़ियों से हाथ मिला लिया है। इसलिए उनको गया एक-एक वोट त्रिपुरा को फिर से पीछे धकेल देगा।“

वहीं त्रिपुरा के गोमती में पीएम मोदी ने अपनी दूसरी चुनावी रैली की शुरुआत गोमती नदी के जिक्र के साथ किया। उन्होंने कहा कि सभा स्थल पर लोगों का रिकॉर्ड संख्या में आना विरोधी पार्टियों की नींद उड़ा रहा है।

इस चुनावी सभा में भी प्रधानमंत्री विरोधियों पर जमकर बरसे। उन्होंने त्रिपुरा के लोगों को “कांग्रेस-लेफ्ट की दुधारी तलवार” से सतर्क रहने का आग्रह करते हुए कहा कि त्रिपुरा के जनजातीय साथी, गरीब, महिलाएं, युवा, सभी को लेफ्ट और कांग्रेस के शासन में तबाह कर दिया गया था। लेकिन जिन्होंने सालों-साल बारी-बारी से त्रिपुरा को लूटा, गरीबी में रखा, अभाव में रखा, आज वही लोग, एक साथ आ गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डबल इंजन की सरकार में त्रिपुरा के विकास का जिक्र करते हुए कहा कि इससे राज्य को एक नई पहचान मिली है। त्रिपुरा अब पिछड़ेपन से निकल रहा है, विकास के अनेक पैमानों पर आगे बढ़ रहा है। यहां के लोगों ने वामपंथियों को त्रिपुरा से हटाया, डबल इंजन सरकार बनाई और इसका नतीजा आज त्रिपुरा का हर नागरिक देख रहा है।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने पीएम आवास योजना का भी जिक्र किया और कहा, “भाजपा सरकार ने त्रिपुरा के करीब-करीब तीन लाख गरीब परिवारों को पक्के घर बनाकर दिए हैं और मैं आज त्रिपुरा के हर गरीब से एक और वायदा कर रहा हूं। जिन गरीबों को अब तक पीएम आवास योजना के पक्के घर नहीं मिले हैं, उन्हें भी भाजपा सरकार बनने के बाद पक्के घर बनाकर दिए जाएंगे।“

भाजपा की सरकार को गरीबों की सरकार बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि त्रिपुरा के लोगों के सामाजिक भत्ते को 500 रुपए से बढ़ाकर 2 हज़ार रुपए किया गया है। वहीं किसानों की आय बढ़ाने के लिए भी कई पहल की गई है। राज्य से फलों और सब्जियां को अब विदेशों में एक्सपोर्ट किया जा रहा है। इसके साथ ही मिलेट यानि मोटे अनाज के पैदावार का लाभ भी त्रिपुरा के छोटे किसानों को होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि त्रिपुरा में शांति औऱ कनेक्टिविटी अच्छी होने से राज्य के टूरिज्म सेक्टर के विकास में भी तेजी आएगी। उन्होंने कहा, “आपकी इस धरोहर का विकास सिर्फ भाजपा सरकार कर सकती है, अपनी संस्कृति को हीन भावना से देखने वाले लेफ्ट और कांग्रेस के लोगों ने अतीत में भी कुछ नहीं किया और आगे भी ऐसी कोई संभावना नहीं है।“

वहीं विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि जनता से धोखा-धड़ी ही कांग्रेस और लेफ्ट की पहचान है। लेकिन अब त्रिपुरा की जनता ने भी ठान लिया है कि वामपंथियों ने दशकों तक यहां जो कुशासन दिया है, उस तरफ देखना भी नहीं है। सिर्फ और सिर्फ त्रिपुरा का विकास चुनना है, डबल इंजन सरकार चुनना है।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's Economic Journey: From Licence Raj To Pragmatic Governance

Media Coverage

India's Economic Journey: From Licence Raj To Pragmatic Governance
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 27 अगस्त 2026
August 27, 2026

Make in India Goes Global: Engineering Boom, Rice Triumph & EU FTA Breakthrough Under PM Modi