राष्ट्रपति ट्रंप की ये यात्रा, भारत और अमेरिका के संबंधों का नया अध्याय है, एक ऐसा अध्याय, जो अमेरिका और भारत के लोगों की Progress and Prosperity का नया दस्तावेज बनेगा: प्रधानमंत्री मोदी
हम सिर्फ Indo-Pacific Region में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की Peace, Progress और Security में एक प्रभावी योगदान दे सकते हैं और इसलिए, मैं मानता हूं कि प्रेसिडेंट ट्रंप का इस दशक की शुरुआत में ही भारत आना, एक बहुत बड़ा अवसर है: पीएम मोदी
आज जो देश भारत का Largest Trading Partner है, वो है अमेरिका, आज भारत की सेनाएं जिस देश के साथ सबसे ज्यादा युद्ध अभ्यास कर रही हैं - वो है अमेरिका, आज जिस देश के साथ भारत की सबसे व्यापक रीसर्च एंड डवलपमेंट पार्टनरशिप है - वो है अमेरिका: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने भारत की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि आज भारत में दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम ही नहीं है, आज भारत दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ एश्योरेंस स्कीम भी चला रहा है। आज भारत में दुनिया का सबसे बड़ा सोलर पार्क ही नहीं बन रहा, आज भारत में दुनिया का सबसे बड़ा सेनीटेशन प्रोग्राम भी चल रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत सिर्फ Indo-Pacific Region में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की Peace, Progress और Security में एक प्रभावी योगदान दे सकता है और इसलिए, वे मानते हैं कि राष्ट्रपति ट्रंप का इस दशक की शुरुआत में ही भारत आना, एक बहुत बड़ा अवसर है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रारंभिक संबोधन पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

समापन संबोधन पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Rocking concert economy taking shape in India

Media Coverage

Rocking concert economy taking shape in India
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सशस्त्र बलों के प्रति आभार व्यक्त किया
December 07, 2025

प्रधानमंत्री ने आज सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर सशस्त्र बलों के बहादुर पुरुषों और महिलाओं के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों के जवानों का अनुशासन, दृढ़ संकल्प और अदम्य साहस राष्ट्र की रक्षा करता है और देशवासियों को सशक्त बनाता है। उन्होंने कहा कि उनकी प्रतिबद्धता, राष्ट्र के प्रति कर्तव्य, अनुशासन और समर्पण का उदाहरण है।

प्रधानमंत्री ने सभी से सशस्त्र बलों की वीरता और सेवा के सम्मान में सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में योगदान देने का भी आग्रह किया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर, हम उन बहादुर पुरुषों और महिलाओं के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं जो अटूट साहस के साथ हमारे राष्ट्र की रक्षा करते हैं। उनका अनुशासन, दृढ़ संकल्प और भावना हमारे लोगों की रक्षा करते हैं और हमारे राष्ट्र को सशक्‍त बनाते हैं। उनकी प्रतिबद्धता हमारे राष्ट्र के प्रति कर्तव्य, अनुशासन और समर्पण का एक सशक्त उदाहरण है। आइए, हम भी सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में योगदान दें।