कांग्रेस, भारत को एक राष्ट्र मानने को भी तैयार नहीं है : रुद्रपुर की जनसभा में पीएम मोदी
'पर्वतमाला' परियोजना के तहत नेशनल रोपवे डेवलपमेंट प्रोग्राम के माध्यम से दूरदराज के क्षेत्रों में रोपवे कनेक्टिविटी प्रदान की जाएगी: पीएम मोदी
'वे गरीबी हटाने के बारे में झूठ बोलते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि ये गरीब को ही हटाने में लगते रहते हैं।': पीएम मोदी ने उत्तराखंड में विपक्ष पर निशाना साधा।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को रुद्रपुर में भारतीय जनता पार्टी की जनसभा को संबोधित किया। इस जनसभा में पीएम मोदी को सुनने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत भारत माता की जय से की। इसके साथ ही उन्होंने मां नैना देवी, पूर्णागिरि देवी, चैती देवी, मोटेश्वर महादेव, पंच मंदिर, रीठा साहिब और नानकमत्ता साहिब को श्रद्धापूर्वक नमन किया। वीर उधम सिंह जी को याद करते हुए पीएम मोदी ने उन्हें देश के लिए बड़ी प्रेरणा बताया।

प्रधानमंत्री मोदी ने उधमसिंह नगर को मिनी इंडिया बताते हुए कहा, “हिंदुस्तान का ऐसा कोई कोना नहीं होगा, जहां के लोग यहां नहीं रहते हों, यहां अपना भाग्य आजमाने नहीं आते। आप एक भारत, श्रेष्ठ भारत की जीवंत तस्वीर हैं। आपने उत्तराखंड में एक बार फिर डबल इंजन की सरकार पर मुहर लगा दी है। ऐसा लगता है कि जैसे आप मुझे चुनाव नतीजे के बाद भारतीय जनता पार्टी की धामी सरकार के शपथ ग्रहण का निमंत्रण देने आए हैं।”

उत्तराखंड में रिकॉर्ड वैक्सीनेशन की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हमारे उत्तराखंड ने रिकॉर्ड समय में शत प्रतिशत आबादी का सिंगल डोज वैक्सीनेशन करके दिखाया है।“ इस दशक को उत्तराखंड के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा, “ये दस साल उत्तराखंड के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आज जो 18 साल के नौजवान हैं, बहनें-बेटियां हैं, उनके लिए आनेवाले 10 साल उनकी जिंदगी के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। आज उत्तराखंड में पर्यटन रोजगार फिर से पटरी पर लौटने लगा है। उधमसिंह नगर के उद्योगों ने फिर से गति पकड़नी शुरू कर दी है।”

कोरोना काल में MSME सेक्टर को सरकार द्वारा दी गई सहायता का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस संकट के समय में ढाई लाख करोड़ रुपए की मदद दी गई। एक रिपोर्ट में सामने आया है कि भारत सरकार की इस मदद से लाखों MSME’s कोरोना के कारण बंद होने से बच गए और लाखों लोगों का रोजगार भी सुरक्षित हुआ। उत्तराखंड के विकास के संकल्प को दोहराते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड के कल्याण के लिए, उत्तराखंड के नौजवानों के कल्याण के लिए वे कभी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा, “गरीबों को पक्का घर, गरीब बहनों को गैस कनेक्शन, गरीब परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन, टॉयलेट की सुविधा, नल से जल की सुविधा, ऐसी सुविधाएं देने के लिए डबल इंजन की सरकार काम कर रही है। इन सुविधाओं का सबसे बड़ा लाभ उत्तराखंड की माताओं को, बहनों-बेटियों को हो रहा है। धामी जी की सरकार ने यहां नई सड़कों का रिकॉर्ड बनाया है। चार धाम प्रोजेक्ट के तहत ऑल वेदर रोड का काम भी पूरा होने वाला है। इसका लाभ पर्यटन और उद्योग, दोनों ही क्षेत्रों को मिलेगा। केदारखंड की तर्ज पर ही कुमाऊं क्षेत्र के लिए मानसखंड का विकास करने का संकल्प धामी सरकार ने लिया है। टनकपुर बागेश्वर रेल लाइन के जरिए उन इलाकों में भी रेल पहुंचने जा रही है, जहां पहले लोग सोचते भी नहीं थे।”

उत्तराखंड में फूलों की खेती और मधुमक्खी पालन पर जोर देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इससे यहां के नौजवानों को नए अवसर मिलेंगे। उधमसिंह नगर में नदियों में प्रदूषण को रोकने के उपायों की भी उन्होंने चर्चा की। उत्तराखंड में विकास के प्रयासों पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, “ भाजपा और उत्तराखंड के बीच का रिश्ता, हमारी विरासत है। अटल जी ने उत्तराखंड बनाया और उनके प्रयासों से ऊधमसिंह नगर और इस इलाके में नए उद्योग आए। हम आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के नेटवर्क से इन उद्योगों की ताकत और बढ़ा रहे हैं। अटल जी ने ऋषिकेश के लिए एम्स दिया था। हमने ऊधमसिंह नगर में एम्स का सैटेलाइट सेंटर खोलकर सेवा का विस्तार किया है। हम उत्तराखंड में चार और मेडिकल कॉलेज भी खोल रहे हैं। पांच नए डिग्री कॉलेज का काम भी प्रगति पर है।”

अपने संबोधन के आखिर में प्रधानंमत्री मोदी ने भाजपा को उत्तराखंड का सबसे भरोसेमंद सेवक बताते हुए कहा कि 14 फरवरी को भाजपा के पक्ष में दिया गया एक-एक वोट एक नया इतिहास बनाएगा। इसलिए सबको याद रखना है कि पहले मतदान फिर जलपान।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Vikas Bhi, Virasat Bhi: How JATAN, AI and Digital Archives are revolutionising India’s cultural heritage preservation

Media Coverage

Vikas Bhi, Virasat Bhi: How JATAN, AI and Digital Archives are revolutionising India’s cultural heritage preservation
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पीएम मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं से मुलाकात की
August 09, 2026

The Prime Minister, Shri Narendra Modi today hosted India’s outstanding medal winners from the Commonwealth Games 2026 at 7 Lok Kalyan Marg. Shri Modi interacted with the athletes and heard about their experiences from the Games.

The Prime Minister said that the athletes’ achievements are a source of immense pride for the entire country and will inspire many youngsters to take up sports.

Shri Modi posted on X:

Delighted to host our outstanding medal winners from the Commonwealth Games 2026 at 7, Lok Kalyan Marg. Heard about their experiences from the Games.

Each one of them has made our nation proud through their exceptional performances. Their success will motivate many youngsters.