गरीबों का कल्याण हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है: पंजाब में पीएम मोदी
भारत ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में माइलस्टोन हासिल किया है: पीएम मोदी
पंजाब की सेवा करने की कभी जिम्मेदारी नहीं मिली, विधानसभा चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को वोट दें: पठानकोट में पीएम मोदी
'पंजाबियत' हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जबकि विपक्ष पंजाब को 'सियासत' के नजरिए से देखता है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को पंजाब के पठानकोट में जनसभा को संबोधन किया। अपने संबोधन की शुरुआत में पीएम मोदी ने संतों की वाणी पर चलकर 21वीं सदी का नवा पंजाब बनाने की बात कही। पंजाब के चुनाव में एनडीए की जीत का भरोसा जताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पंजाब के लोग 20 फरवरी को मतदान कर बीजेपी और एनडीए की जीत पर मुहर लगा देंगे। 

संत रविदास जी की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “सरकार वही कर रही है जो संत रविदास जी कह कर गए हैं। संत शिरोमणि रविदास जी ने कहा था कि मैं ऐसा राजा चाहता हूं, जिससे सभी को अन्न मिले। हर कोई एक समान, समरस होकर रहे। सबका साथ, सबका विकास के मंत्र को लेकर चल रही भाजपा का भी यही आदर्श है। संत रविदास जी के शब्दों से प्रेरणा लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं। हमारी सरकार के लिए गरीब का कल्याण सर्वोपरि है।“

भाजपा शासित राज्यों में विकास की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आज मैं आपसे कुछ मांगने आया हूं, मुझे पांच साल अपनी सेवा का मौका दीजिए। जनता जब भाजपा को मौका देती है, फिर न जनता हमारा हाथ छोड़ती है, न जनता हमारा साथ छोड़ती है, न हम जनता की सेवा का काम छोड़ते हैं! हमें जिन-जिन राज्यों में सेवा का मौका मिला है, जरा देख लीजिए विकास का जो सिलसिला भाजपा की सरकार में शुरू होता है, जनता भी ऐसा साथ देती है कि कभी विकास का काम रुकता नहीं है। भाजपा पंजाब के विकास और नवा पंजाब के लिए मेहनत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी, ये मेरा आपसे वादा है। इसलिए 20 फरवरी को पंजाब में शांति और अमन के लिए भाजपा को वोट देना है, पंजाब के विकास के लिए भाजपा को वोट देना है।“

पठानकोट को वीरों की भूमि बताते हुए पीएम मोदी ने कहा, “भाजपा सरकार सेनाओं में महिलाओं को नए अवसर दे रही है। देश में सैकड़ों नए सैनिक स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया है। इतना ही नहीं बेटियों के लिए भी सैनिक स्कूल के दरवाजे खोल दिए जाएंगे। सीमावर्ती इलाकों के स्कूलों में NCC का भी विस्तार होगा, साथ ही सीमावर्ती गांवों में एक वाइब्रेंट विलेज योजना लागू की जाएगी। इससे सीमावर्ती गांवों को विशेष सुविधाएं मिलेंगी। इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण होगा और स्कील डेवलपमेंट के साथ टूरिज्म को भी बढ़ावा दिया जाएगा। उद्योगों के विकास से पूरे सीमाक्षेत्र को मजबूती मिलेगी।“

पंजाबियत की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हम पंजाब को पंजाबियत की नजर से देखते हैं, हमारे लिए पंजाबियत सबसे प्रमुख है। हम पंजाबियत को गहराई से देखते हैं। हमने कूटनीतिक ताकत से कॉरिडोर बनाया। हम समर्पित लोग हैं, हमें विरासत पर भी गर्व है और विकास की जिम्मेवारी भी हमारे सामने है। हम गुरुओं के प्रकाश पर्व को पूरी आस्था से सिर्फ हिंदुस्तान में नहीं पूरी दुनिया में मनाते हैं और भारत की इस महान विरासत से दुनिया को अवगत कराते हैं। इस बार पंजाब के लोगों ने पक्का मन बना लिया है, इस बार भाजपा जैसी अनुभवी पार्टी, देशहित और पंजाब के हित में काम करने वाली पार्टी को मौका देना है। अभी पंजाब में डबल इंजन की सरकार नहीं है। अभी केवल केंद्र सरकार का इंजन काम कर रहा है। इन स्थितियों में भी हमने पंजाब में नए हाइवे, एक्सप्रेसवे बनाने के साथ उद्योगों को बढ़ावा देने का पूरा प्रयास किया। दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे से पंजाब में विकास को गति मिलेगी। पंजाब में एयरपोर्ट से लेकर एम्स तक का काम सबकी आंखों के सामने हैं। राज्य में Manufacturing बढ़ाने पर काम हो रहा है। किसानों के लिए भी कपूरथला, फ़ज़ीलका और लुधियाना में तीन फूड पार्क बनाए हैं। फसलों की MSP पर रिकॉर्ड खरीद हो रही है। जितना पैसा भाजपा सरकार ने सीधे पंजाब के किसानों के बैंक खातों में भेजा है, वो पहले कभी नहीं भेजा गया।“

अपने संबोधन के आखिर में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा के पास पंजाब के विकास के लिए नवा पंजाब का एक विज़न है। जिसमें पठानकोट जैसे सीमावर्ती इलाकों के विकास के लिए बार्डर एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी का गठन और इनफ्रास्ट्रक्चर निर्माण जैसी योजनाएं शामिल हैं। इसलिए, इस बार 20 फरवरी को बीजेपी और एनडीए को मौका आवश्य दीजिये। इस बार पंजाब के सपनों को मौका दीजिये। नवा पंजाब को मौका दीजिए।

 

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Domestic manufacturers outpace global firms in India’s factory space race

Media Coverage

Domestic manufacturers outpace global firms in India’s factory space race
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister offers prayers to Bhagwan Shri Ganesh during Ganpati Darshan at Union Minister Piyush Goyal’s residence
September 14, 2026

The Prime Minister, Shri Narendra Modi has visited the residence of Union Minister Shri Piyush Goyal for Ganpati Darshan.

The Prime Minister prayed for the blessings of Bhagwan Shri Ganesh for everyone.

The Prime Minister wrote on X;

“Went for Ganpati Darshan at the residence of Union Minister Shri Piyush Goyal Ji.

May Bhagwan Shri Ganesh bless everyone!

@PiyushGoyal”