कांग्रेस सरकार ने 'बंद' और ब्लॉकेड को ही मणिपुर का भाग्य बना दिया था: पीएम मोदी
मणिपुर, ईस्ट एशिया के साथ व्यापार-कारोबार का गेटवे बन रहा है: मणिपुर को दुनिया से जोड़ने पर पीएम मोदी
डबल इंजन सरकार ने मणिपुर की महिलाओं की आशाओं-आकांक्षाओं को समझा और उनके जीवन को आसान बनाने के लिए दिन-रात एक कर दिया: पीएम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मणिपुर के हिंगांग में आज एक जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने मणिपुर की जनता को डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले पांच सालों में बीजेपी सरकार ने मणिपुर सहित पूरे नॉर्थ ईस्ट में Sports Talent को प्रोत्साहित करने के साथ Sports Infrastructure पर Invest किया है। उन्होंने कहा कि ओलंपिक्स में भारत के ऐतिहासिक प्रदर्शन के पीछे यह एक बड़ी वजह रही है।

पीएम मोदी ने मणिपुर में बीजेपी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्य का जिक्र करते हुए कहा, “पिछले महीने मणिपुर ने अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूरे किए हैं। बीते दशकों में जहां अनेक सरकारों को देखा है, उनका कामकाज देखा है, वहीं बीते पांच वर्षों में बीजेपी की डबल इंजन की सरकार की गुड गवर्नेंस को भी देखा है और गुड इंटेन्शन को भी। वहीं बीते पांच साल में डबल इंजन सरकार की ईमानदार मेहनत से राज्य के विकास और आने वाले 25 सालों में होने वाले विकास की बनती ठोस नींव देखी है।“

पीएम मोदी ने पहली बार वोट करने वाले युवाओं से आग्रह करते हुए कहा, “जब पहली बार वोट डालना, पोलिंग स्टेशन पर जाना, बूथ के अंदर जाना, बटन दबाना और अंदर से विजय ध्वनि निकले तो एक नया विश्वास लेकर के निकलना, ये अवसर कभी जाने मत देना। क्योंकि यह चुनाव मणिपुर के आने वाले 25 साल को निर्धारित करने वाले हैं। इन पांच सालों में स्थिरता और शांति की जो प्रक्रिया शुरू हुई है उसे स्थायी रूप देना है। इसलिए मणिपुर में बीजेपी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बननी आवश्यक है।”

पीएम मोदी ने मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह के नेतृत्व में प्रदेश की महिलाओं के आसान होते जीवन की चर्चा करते हुए कहा, “ मणिपुर वो धरती है जहां की महिलाओं ने विदेशी ताकतों के खिलाफ ऐतिहासिक लड़ाइयों का नेतृत्व किया है। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने मणिपुर की महिलाओं और बहनों-बेटियों की आशाओं-आकांक्षाओं को समझा और उनके लिए दिन-रात मेहनत की। पीएम आवास योजना के तहत मणिपुर में 60 हजार से ज्यादा घर बनाए जा रहे हैं। इसमें से ज्यादातर मालिकाना हक महिलाओं का ही है।

बीजेपी सरकार ने राज्य के सवा लाख से ज्यादा घरों को बिजली के कनेक्शन से जोड़ा है। मणिपुर की माताओं-बहनों को उज्ज्वला योजना के तहत डेढ़ लाख बिजली कनेक्शन मुफ्त दिए। उनकी पीने के पानी की समस्या दूर करने के लिए डबल इंजन की भाजपा सरकार ने हर घर जल अभियान चलाया। इसका असर यह हुआ कि पहले 25 हजार घरों की तुलना में आज मणिपुर के करीब 3 लाख घरों में पाइप से पानी पहुंचने लगा है।“



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के अंत में कहा कि गरीबों के लिए काम तभी संभव है जब डबल इंजन के साथ ईमानदारी, सेवाभाव और जनता के सामर्थ्य पर विश्वास करने वाली सरकार हो। डबल इंजन की सरकार ने पिछले 5 सालों में मणिपुर में Sports और startups के कल्चर को बढ़ावा दिया है। मैरीकॉम और मीराबाई चानू जैसे करिश्माई खिलाड़ियों की धरती मणिपुर में देश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाई गई है। इससे इस क्षेत्र को इंटरनेशनल स्पोर्ट्स हब बनने में मदद मिलेगी।

मणिपुर समेत पूरे नॉर्थ ईस्ट में स्पोर्ट्स टैलेंट को बढ़ावा देने के लिए सरकार के प्रयासों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश की वजह से ओलंपिक्स में भारत ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। वहीं मणिपुर के जनजातीय गौरव की बात करते हुए उन्होंने रानी गाइदिन्ल्यू के नाम पर म्यूजियम और इनर लाइन परमिट का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने मणिपुर के लोगों की हर मांग पूरी की है। लोगों से एनडीए के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि अगर डर और हिंसा के उन पुराने दिनों को वापस नहीं लौटने देना है, तो सिर्फ बीजेपी को ही वोट देना है और राज्य में एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार बनानी है।

 

इंफाल का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Foreign traveller calls India's Vande Bharat sleeper a “Five-Star Hotel on Rails”; and the Internet agrees

Media Coverage

Foreign traveller calls India's Vande Bharat sleeper a “Five-Star Hotel on Rails”; and the Internet agrees
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर स्काईरूट एयरोस्पेस की टीम को बधाई दी
July 18, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज स्काईरूट एयरोस्पेस की टीम से बात की और विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर उन्हें बधाई दी। श्री मोदी ने कहा कि यह भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक महत्वपूर्ण क्षण है। हमारे निजी क्षेत्र की बढ़ती भागीदारी नए आयाम खोल रही है और नवाचार को गति दे रही है।

श्री मोदी ने कहा, "यह उपलब्धि अनगिनत युवाओं को बड़े सपने देखने और निडर होकर नवाचार करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।"

श्री मोदी ने X पर पोस्ट किया;

मैंने स्काईरूट एयरोस्पेस की टीम से बात की और विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर उन्हें बधाई दी।

यह भारत की अंतरिक्ष यात्रा का एक निर्णायक क्षण है। हमारे निजी क्षेत्र की बढ़ती भागीदारी नए आयाम खोल रही है और नवाचार को गति दे रही है।

यह उपलब्धि अनगिनत युवाओं को बड़े सपने देखने और निडर होकर नवाचार करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।