उत्तर प्रदेश के लोगों ने होली से पहले 10 मार्च को जीत के रंगारंग उत्सव मनाने की ठान ली है: फतेहपुर में पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि यूपी, फिर से बीजेपी को आशीर्वाद देने के लिए तैयार है। उन्होंने वैक्सीन ड्राइव पर सवाल उठाने के लिए 'परिवारवादियों' की आलोचना की।
बीजेपी की डबल इंजन सरकार, पिछले 2 साल से गरीबों को मुफ्त राशन दे रही है। दुनिया के बड़े देश भी अपने नागरिकों के लिए ऐसी व्यवस्था नहीं कर सके: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को यूपी के फतेहपुर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में दो चरणों में मतदाताओं के उत्साह को देखकर यह स्पष्प हो गया है कि यहां डबल इंजन की सरकार फिर से बन रही हैं। यूपी के लोगों ने सर्वांगीण विकास को देखकर यह ठान लिया है कि इस बार बीजेपी की जीत पर दस दिन पहले यानि 10 मार्च को ही होली धूमधाम से मनाएंगें।

प्रधानमंत्री मोदी ने यूपी में विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा, “बीजेपी सरकार हर वो काम कर रही है, जिससे जनता का भला हो। माताओं-बहनों को मुफ्त गैस कनेक्शन देना हो, हर घर बिजली हो, नल से जल हो, शौचालय निर्माण हो, हर गांव तक सड़क हो, पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई जो भी हो, हम उसमें गरीब जनता का हित देखते हैं।” पीएम मोदी ने कहा कि हमने जो भी काम किया है, ये परिवारवादियों को अच्छा नहीं लग रहा, क्योंकि वे गरीबों को वोट बैंक बनाकर ही रखना चाहते हैं।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, “फतेहपुर की मिर्च, झांसी की तुलसी, महोबा का पेशावरी पान ऐसे अनेक कृषि उत्पादों के लिए पूरा क्षेत्र मशहूर है। विशेष रूप से छोटे किसानों के लिए ऐसी फसलें सम्मान और समृद्धि देने वाली हैं। हम बीज से बाजार तक किसानों के लिए नई व्यवस्थाएं बना रहे हैं। किसानों के बैंक खातों में सीधे हजारों रूपये भेज रहे हैं। हम यूपी में डेयरी सेक्टर के विस्तार के लिए पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए भी निरंतर काम कर रहे हैं। यूपी में बायोगैस प्लांट का नेटवर्क बनाया जा रहा है।”

प्रधानमंत्री मोदी ने आत्मनिर्भर भारत अभियान का जिक्र करते हुए कहा, “योगी जी ने एक जनपद, एक उत्पाद योजना से यूपी के लघु, कुटीर एवं गृह उद्योगों को बढ़ावा देने का काम किया। मैं वोकल फॉर लोकल की पैरवी इसीलिए करता हूं, ताकि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिले। लेकिन ये घोर परिवारवादियों को इसमें भी दिक्कत है, क्योंकि वे मलाई नहीं खा सकते है।” उन्होंने कहा कि फतेहपुर के लोहे का सामान और यहां की बेडशीट के लिए बाजार का विस्तार तमिलनाडु, केरल, बंगाल और विदेशों तक होना चाहिेए।


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “भाजपा सरकार ने फतेहपुर के विकास की आकांक्षा को समझा और इसे आकांक्षी जिलों में शामिल किया। आज फतेहपुर आकांक्षी जिलों में तेज़ी से विकसित होने के पैमाने पर काफी ऊपर आ रहा है। फतेहपुर में मेडिकल कॉलेज शुरू हुआ है। यहां फतेहपुर में जनऔषधि केंद्रों से लोगों को सस्ती दवाइयां भी मिल रही हैं। यूपी में भाजपा सरकार ने 1100 से ज्यादा जनऔषधि केंद्र खोले हैं। इनसे हमारे गरीबों को करीब 700 करोड़ रुपये की बचत हुई है।” प्रधानमंत्री ने बुंदेलखंड के हस्तशिल्प की समृद्ध परंपरा के बारे में कहा, “हमारा बुंदेलखंड अपने खिलौने, हथकरघा, हस्तकरघा शिल्प के लिए मशहूर रहा है। हमारे जनजातीय बहन-भाइयों का हस्तशिल्प तो पूरी दुनिया में श्रेष्ठ है। हमारी सरकार ने देश में ही खिलौने बनाने वालों को प्रोत्साहन देने के लिए अपने कारीगरों को बढ़ावा देने की विशेष योजना शुरू की है।”

प्रधानमंत्री ने सिंचाई परियोजनाओं का जिक्र करते हुए कहा, “परिवारवादियों को अगर बुंदेलखंड और अवध के किसानों की जरा भी चिंता होती, तो वे इतनी सारी सिंचाई परियोजनाओं को दशकों तक लटकाए नहीं रखते। ये हमारी सरकार है, जिसने यहां के किसानों की परेशानियों को समझा। बाणसागर परियोजना, अर्जुन सहायक परियोजना, सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना, ऐसी कितनी ही परियोजनाएं डबल इंजन की सरकार ने पूरी कराई हैं। अब केन-बेतबा को लिंक करने का बीड़ा भी डबल इंजन सरकार ने उठाया है। 44 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बुंदेलखंड के हर खेत तक पानी पहुंचाया जाएगा।”

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के अंत में कहा कि फतेहपुर और आसपास के लोग भूल नहीं सकते कि पहले की सरकारों के समय यहां लोगों को बिजली के लिए तरसाया गया है। अब योगी जी की सरकार में पहले से कई गुना ज्यादा बिजली मिल रही है। हमारे लिए प्रदेश का हर गांव, हर क्षेत्र महत्वपूर्ण है, लेकिन घोर परिवारवादियों की सोच परिवार से शुरू होकर परिवार पर ही खत्म हो जाती है। ऐसी छोटी सोच से यूपी जैसा बड़ा प्रदेश नहीं चलाया जा सकता है। यही वजह है कि फिर एक बार यूपी कह रहा है- आएगी तो भाजपा ही, आएंगे तो योगी ही।

 

 

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Rural commercial vehicle retail sales growth outpaces urban: Fada data

Media Coverage

Rural commercial vehicle retail sales growth outpaces urban: Fada data
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया
August 31, 2026
प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में हुई लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया। श्री मोदी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

श्री मोदी ने प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये तथा घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना के कारण हुई लोगों की मृत्यु से अत्यंत दुखी हूँ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: प्रधानमंत्री @narendramodi