पिछले 9 सालों से हमारी सरकार देश में इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने पर काफी पैसा खर्च कर रही है: दौसा में पीएम मोदी
राजस्थान को 'बीमारू' राज्य कहकर चिढ़ाया जाता रहा, लेकिन बीजेपी राजस्थान को देश के सबसे मजबूत राज्यों में से एक बना रही है: दौसा में पीएम मोदी
कांग्रेस जिस तरह से अटकाना, लतकाना और भटकना की अपनी राजनीति करती है, उसके कारण राज्य की अधिकांश विकास परियोजनाएं अटकी हुई हैं: दौसा में पीएम मोदी
हमारी सरकार ने ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया है ताकि ओबीसी वर्ग को संवैधानिक संरक्षण मिले: राजस्थान के दौसा में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को राजस्थान के दौसा में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले देश के सबसे आधुनिक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के दिल्ली-दौसा-लालसोट हिस्से के लोकार्पण का जिक्र करते हुए इसे राजस्थान और देश के विकास का उत्सव बताया। पीएम मोदी ने कहा, “इस एक्सप्रेस-वे से दौसा के अलावा, अलवर, भरतपुर, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी और कोटा जिलों को लाभ होगा। इससे ना सिर्फ दिल्ली तक का सफर आसान होगा, बल्कि दिल्ली जैसे बड़े बाजार तक दूध-फल-सब्जी और दूसरे उत्पादों के पहुंचने का सस्ता भी और आसान हो जाएगा।“

प्रधानमंत्री ने भारत को आधुनिक बनाने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर के तेज विकास पर जोर देते हुए कहा, ”भारत में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर होना जरूरी है। इसलिए बीते 9 वर्षों से केंद्र सरकार रोड, रेल, घर, पानी, बिजली, ऐसे हर इंफ्रास्ट्रक्चर पर खूब सारा पैसा खर्च कर रही है। रेल-रोड पर लाखों के इस खर्च का बहुत बड़ा लाभ हमारे राजस्थान को भी हो रहा है।“

केंद्र सरकार के प्रयासों से राजस्थान में हो रहे तेज विकास का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि दशकों तक राजस्थान को कुछ लोगों ने बीमारू राज्य कहकर चिढ़ाया है। लेकिन भाजपा, इसे विकसित भारत का सबसे मजबूत आधार बना रही है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से राजस्थान, दिल्ली और मुंबई से कनेक्ट हो रहा है। ये दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को और ताकतवर बनाने का काम करेगा।

लोगों की भारी भीड़ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब इंफ्रास्ट्रक्चर बनता है तब भी रोज़गार देता है और बनने के बाद भी व्यापार-कारोबार, उद्योग धंधों को बल देता है। वैस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इसका साढ़े 5 सौ किलोमीटर से अधिक हिस्सा राजस्थान में है। इससे राज्य सीधे गुजरात और महाराष्ट्र के बंदरगाहों से जुड़ेगा। इससे राजस्थान में उद्योग लगाना और ज्यादा आसान हो जाएगा। तीन और सड़क परियोजनाओं पर काम शुरू होने की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इससे विकास को गति मिलने के साथ कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा दिल्ली से दौसा के बीच दूरी कम होने से राजस्थान आने वाले टूरिस्ट सड़क के रास्ते ज्यादा आएंगे तो राजस्थान में ट्रांसपोर्ट सेक्टर में युवाओं के लिए भी अवसर बढ़ेंगे, साथ ही पर्यटन सेक्टर को भी इससे फायदा होगा। पीएम ने कहा, “आज देश विरासत भी और विकास भी के मंत्र के साथ आगे बढ रहा हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्वदेश दर्शन योजना के तहत भी राजस्थान में काम किया गया है। पिछले 9 वर्षों में उन क्षेत्रों और वर्गों पर भी विशेष ध्यान दिया है, जो विकास से वंचित थे। हमने वंचितों को वरीयता दी है।“

मोटे अनाज यानि श्रीअन्न की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मोटे अनाज को देश में नई पहचान दी गई है। राजस्थान के श्रीअन्न बाजरा, श्रीअन्न ज्वार, को तो सब जानते ही हैं। इस श्री अन्न को देश-विदेश में मार्केट मिले, किसानों को अधिक प्रोत्साहन मिले, इसके लिए अनेक कदम इस साल के बजट में उठाए गए हैं। इसका सीधा लाभ राजस्थान के सूखा प्रभावित छोटे किसानों को होगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि राजस्थान को बीते वर्षों में केंद्र सरकार की एक और प्राथमिकता का भी लाभ मिला है। ये प्राथमिकता राष्ट्रीय सुरक्षा की है। इतना ही नहीं बीते 9 वर्षों में सैनिकों की सुविधा से लेकर सम्मान तक, हर स्तर पर काम किया है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस की सरकारें सीमा से जुड़े गांवों और शहरों का इसलिए विकास नहीं करती थीं क्योंकि वो डरती थीं। वो डरती थीं कि कहीं दुश्मन आया तो हमारी ही बनाई सड़कों से चलकर देश के भीतर आ जाएगा। मुझे समझ नहीं आता कि कांग्रेस क्यों हमेशा हमारे सैनिकों के शौर्य, उनकी बहादुरी को कम करके आंकती है।“

राजस्थान के लोगों से भाजपा को मिले भरपूर प्यार और समर्थन का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अगर बीते पांच सालों में राजस्थान में डबल इंजन की पावर लगी होती, तो यहां और तेज विकास होता। विकास को लेकर कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिस तरह चीजों को अटकाने-भटकाने और लटकाने की राजनीति करती है, उसमें विकास के कार्य अधिकतर पटक ही दिए जाते हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान से बीते कुछ समय में जिस तरह की खबरें लगातार आ रही हैं, उनका संदेश एक ही है कि राजस्थान की संस्कृति, परंपरा और गौरव को बचाना है, तो राज्य में भाजपा सरकार को वापस लाना ही होगा। क्योंकि योजनाओं और कार्यक्रमों को जमीन पर लागू करने का कांग्रेस का कोई इरादा नहीं होता।

राजस्थान में बदलाव की बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि राज्य को अस्थिर सरकार से मुक्ति चाहिए, अनिश्चितता से मुक्ति चाहिए, इसके साथ ही स्थिर और विकास वाली सरकार चाहिए। तभी राजस्थान में कानून का राज स्थापित हो पाएगा और राज्य तेज विकास के रास्ते पर चल पाएगा।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Indian economy navigated well external uncertainties: RBI Bulletin

Media Coverage

Indian economy navigated well external uncertainties: RBI Bulletin
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने युवाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए पेपर लीक मामलों में फास्ट-ट्रैक कोर्ट की घोषणा की
July 23, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज रेखांकित किया कि देश के युवाओं का कल्याण और उनका उज्ज्वल भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने पेपर लीक में शामिल लोगों को त्वरित और सख्त सजा सुनिश्चित करने के लिए फास्ट-ट्रैक अदालतें स्थापित करने का निर्णय लिया है। श्री मोदी ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने के लिए संबंधित अधिकारियों और विभागों को निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह निर्णय छात्रों के हितों की रक्षा के लिए उठाए जा रहे कड़े कदमों की श्रृंखला में एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्रधानमंत्री ने कड़ा संदेश देते हुए स्पष्ट किया कि देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होगी और उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए कहा:

“देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा। इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए, सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों की श्रृंखला में ये एक महत्वपूर्ण कदम है।

युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।"