कांग्रेस-जेडीएस दिखावे के लिए दो दल हैं, लेकिन दिल से और अपनी करतूतों से ये दोनों एक ही हैं। ये दोनों परिवारवादी हैं दोनों करप्शन को बढ़ावा देते हैं :चित्रदुर्ग में पीएम
कांग्रेस ने 2014 से पहले के 10 सालों में जितने मेडिकल कॉलेज बनाए, बीजेपी सरकार ने उससे दोगुने सिर्फ 9 वर्ष में बना लिए हैं : चित्रदुर्ग में पीएम मोदी
कांग्रेस को प्रभु श्रीराम से तो तकलीफ रही है, अब उसे जय बजरंगबली बोलने वाले भी बर्दाश्त नहीं : होसपेट में पीएम मोदी
विजयनगर, कर्नाटक का सबसे युवा जिला है। अलग जिला बनाने की आपकी लंबे समय से मांग थी। बीजेपी ने ही इसे बनाया है: होसपेट में पीएम मोदी
जब हम सूडान में फंसे सभी भारतीयों को वापस लाने की दिशा में काम कर रहे हैं, तब कांग्रेस ने उस संकट के साथ भी राजनीति करना शुरू कर दिया: सिंधानुर में पीएम मोदी
कांग्रेस का ध्यान हमेशा हमेशा अपने एक परिवार की तऱफ रहा इसलिए उसने कभी सामान्य मानवी के परिवार पर, उनकी जरूरतों पर ध्यान नहीं दिया: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक में मंगलवार को चित्रदुर्ग, विजयनगर और सिंधानुर में तीन चुनावी रैलियों को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी विकसित कर्नाटक के रोडमैप के साथ आशीर्वाद मांग रही है। बीजेपी ने जो शानदार संकल्प पत्र जारी किया है, उसमें अन्न, अभय, अभिवृद्धि, अक्षरा और आरोग्य जैसे जनता से जुड़े सभी विषयों पर फोकस किया गया है। बीजेपी कर्नाटक की विरासत को कभी तबाह नहीं होने देगी और वह कांग्रेस-जेडीएस की तुष्टिकरण की राजनीति के आगे चट्टान बनकर खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास तो दो ही मुद्दे हैं। पहला, रिटायरमेंट के नाम पर वोट मांगना और दूसरा, गाली देकर लोगों को भड़काना। कभी कांग्रेस ओबीसी समाज को तो कभी लिंगायत समुदाय को गालियां दे रही है। मुझे भी ये 90 से ज्यादा गालियां दे चुके हैं और सेंचुरी की तरफ बढ़ रहे हैं।

प्रधानंमत्री मोदी ने विजयनगर में कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि कांग्रेस को प्रभु श्रीराम से तो तकलीफ रही ही है, अब अपने मैनिफेस्टो में बजरंगबली को भी ताले में बंद करने का निर्णय लिया है। पहले प्रभु श्री राम को ताले में बंद किया और अब जय बजरंगबली बोलने वालों को। लेकिन, बीजेपी कर्नाटक को देश का नंबर-1 राज्य बनाने के लिए संकल्पबद्ध है। कर्नाटक बीजेपी का संकल्प पत्र विरासत और विकास के साझा सूत्र पर बल देने वाला है। वह राज्य की मान-मर्यादा और संस्कृति पर कोई भी आंच नहीं आने देगी। बीजेपी कर्नाटक के सर्वांगीण विकास और नौजवानों को नए अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है।


कर्नाटक के समृद्ध इतिहास पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि विजयनगर साम्राज्य और उसकी संस्कृति देश का गौरव है। श्री कृष्णदेव राय ने अपने सुशासन से विजयनगर साम्राज्य को अमर बना दिया। पुराणों में भी इस क्षेत्र के बारे में लिखा गया है और इतिहास की महान गाथाओं में भी इसका वर्णन है। कृष्णदेव राय ने कई अलग-अलग देशों के साथ व्यापार को मजबूती दी थी। आज का भारत उस गौरवशाली इतिहास से प्रेरित होकर उन्हीं के बताए रास्ते पर निरंतर आगे बढ़ रहा है।

कांग्रेस की खस्ता हालत पर पीएम मोदी ने कहा, “एक समय था, जब कांग्रेस इस घमंड में रहती थी कि पूरे भारत में पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक उसका शासन है। लेकिन आज भारत की जनता ने कांग्रेस को गिने-चुने राज्यों तक समेट दिया है।“ उन्होंने कहा कि जिन 3 राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहां भी उसकी करप्शन की भूख मिट नहीं रही। इसलिए अब वो कर्नाटक के लोगों की कमाई पर नजर गड़ाए हुए है। कांग्रेस कर्नाटक को अपनी लूट का ATM बनाना चाहती है। राज्य की जनता को कांग्रेस की इस चाल से बहुत ही सावधान रहना है।

विश्वपटल पर भारत की गौरवशाली भूमिका का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि आज पूरी दुनिया चाहती है कि भारत हर क्षेत्र में बड़ी भूमिका निभाए। महामारी, युद्ध और प्राकृतिक आपदाओं से आए संकट के बीच दुनिया भारत को बहुत उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। आज भारत दुनिया की टॉप-5 अर्थव्यवस्था में से एक है। हमारा लक्ष्य तेजी के साथ भारत को टॉप-3 इकोनॉमी में शामिल करना है। इसमें कर्नाटक को लीडर की भूमिका निभानी है। इसलिए हम कर्नाटक को देश का नंबर 1 राज्य बनाना चाहते हैं।


प्रधानमंत्री ने कहा कि आजकल कांग्रेस कर्नाटक में गारंटियों का बंडल लेकर बैठ गई है। जो पार्टी देशवासियों का विश्वास खो चुकी हो, जिसके खुद के अस्तित्व पर संकट हो, वो गारंटी के नाम पर सिर्फ झूठ बोल सकती है। कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड गारंटी पूरी करने का नहीं,बल्कि गरीबों को लूटने का रहा है। कभी कांग्रेस ने गरीबी हटाने की गारंटी दी थी। कांग्रेस राज में गरीबी नहीं कम हुई, लेकिन कांग्रेस के नेता अरबपति-खबरपति जरूर बन गए। कर्जमाफी से लेकर हर घर बिजली पहुंचाने की गारंटी तक सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस ने झूठ ही बोला है। उन्होंने कहा कि अब यह साफ हो गया है कि कांग्रेस योजनाओं की गारंटी की बात तो करती है, लेकिन उसका मकसद कुछ और होता है। उसकी नजर हर योजना में 85 प्रतिशत कमीशन पर होती है।

पीएम मोदी ने चित्रदुर्ग की रैली में भी कांग्रेस और जेडीएस से सावधान रहने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस-जेडीएस दिखावे के लिए जरूर दो दल हैं, लेकिन दिल और करतूतों से दोनों एक ही है। ये दोनों परिवारवादी हैं, दोनों करप्शन को बढ़ावा देते हैं और दोनों समाज को बांटने की राजनीति करते हैं। इन दोनों दलों की प्राथमिकता कभी कर्नाटक का विकास करने की नहीं रही है। अपर भद्रा इरीगेशन प्रोजेक्ट कांग्रेस-जेडीएस के कुशासन का प्रमाण है। बीजेपी की डबल इंजन सरकार ने इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का संकल्प लिया है। इसके लिए साढ़े 5 हजार करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। इस सिंचाई परियोजना से चित्रदुर्ग सहित पूरे क्षेत्र के लाखों किसानों का जीवन बदल जाएगा। डबल इंजन सरकार बनते ही हाईवे, रेलवे, एयरपोर्ट के लिए बजट में कई गुना वृद्धि की है, इससे कर्नाटक के चौतरफा विकास में नई गति आई है। बीजेपी सरकार ने राज्य में योजनाओं के जरिए सुरक्षा के सात घेरों को तैयार किया है।

प्रधानमंत्री की तीसरी रैली सिंधानुर में हुई। यहां पीएम ने कहा कि कर्नाटक बीजेपी ने बहुत ही शानदार संकल्प पत्र जारी किया है। बीजेपी कर्नाटक की विरासत को तबाह नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि अच्छे-बुरे की पहचान संकट के समय होती है। जब भी देश पर संकट आया है, कांग्रेस-जेडीएस के नेताओं ने उस पर राजनीति की है। अभी सूडान में हाहाकार मचा है। हम वहां से एक-एक भारतीय को सुरक्षित वापस लाने में दिन-रात जुटे हैं। लेकिन कांग्रेस के नेताओं ने इस पर भी राजनीति की और यहां अनेक परिवारों को भड़काने का प्रयास किया। यूक्रेन संकट हो या कोरोना का वैश्विक संकट, इन्होंने हमेशा अडंगा लगाने का ही काम किया है।

अपने संबोधन के अंत में प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस हर प्रकार से कोशिश कर रही है कि कैसे कर्नाटक की महान परंपरा को अपमानित किया जा सके। इसके पास विकास से जुड़ा ना कोई मुद्दा है और ना ही कोई विजन। इनके नेता स्नेह और अपनत्व से अभिभूत कर्नाटक के लोगों की मान-मर्यादा का भी ध्यान नहीं रख रहे हैं। पहले खड़गे जी ने मुझे सांप कहा और फिर उनके पुत्र ने कमान संभाल ली। एक ‘लायक पिता’ ने जो कहा और उनके ‘लायक पुत्र’ ने जिन शब्दों का इस्तेमाल किया, उस पर टिप्पणी करना भी सही नहीं समझता। उनके इन अमर्यादित बयानों का जवाब कर्नाटक की जनता ही देगी।

 

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s pharmaceutical sector records transformative growth over 12 years, strengthening affordable healthcare and self-reliance

Media Coverage

India’s pharmaceutical sector records transformative growth over 12 years, strengthening affordable healthcare and self-reliance
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 19 जून 2026
June 19, 2026

Appreciation for India’s Domestic Growth and Rising Global Influence under PM Modi’s Leadership