पुडुचेरी की दिल्ली हाई कमान सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही: पुडुचेरी की चुनावी रैली में प्रधानमंत्री मोदी
एनडीए BEST पुडुचेरी बनाने के लिए काम करेगा। बेस्ट से मेरा मतलब है: बिजनेस हब, एजुकेशन हब, आध्यात्मिक हब और टूरिज्म हब : प्रधानमंत्री मोदी
कांग्रेस पार्टी से संबंधित विधायक, पूर्व मुख्यमंत्री के परिवार से सीधे जुड़े भ्रष्टाचार के बारे में खुलकर बात कर रहे थे : प्रधानमंत्री मोदी
मैं मनकूला विनयगर स्वामी मंदिर और श्रीनाथ गुरु सीतानंद स्वामी स्वामी देवस्थानम के प्रति श्रद्धा रखता हूं : प्रधानमंत्री मोदी

पुडुचेरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा," पुडुचेरी में कुछ खास बात है जो मुझे बार-बार यहां खींच लाती है।" उन्होंने पिछली कांग्रेस सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा, "वर्षों से नॉन परफॉर्मिंग कांग्रेस सरकारों की लंबी सूची में पिछली पुडुचेरी सरकार का एक विशेष स्थान है। पुडुचेरी की 'हाई कमान' सरकार, सभी मोर्चों पर विफल रही।"

उन्होंने कहा, "किसी भी सेक्टर को ले लीजिए- शिक्षा, मेडिकल सीटें भरना, एससी-एसटी वेल्फेयर, सिर्फ लूट थी। कांग्रेस पार्टी से संबंधित विधायक, पूर्व मुख्यमंत्री के परिवार से सीधे जुड़े भ्रष्टाचार के बारे में खुलकर बात कर रहे थे।"

कांग्रेस पार्टी की आलोचना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "मुझे राजनीति में लंबा अनुभव है, मैंने कई चुनाव देखे हैं लेकिन पुडुचेरी चुनाव-2021 अद्वितीय है क्योंकि मौजूदा मुख्यमंत्री को टिकट नहीं दिया गया है। पुडुचेरी में वी नारायणसामी के नेतृत्व वाली पिछली कांग्रेस सरकार एक आपदा थी।"

उन्होंने कहा, "इतने सालों की वफादारी, अपने नेता की चप्पलों को उठाना, अपने नेता को प्रभावित करने के लिए गलत अनुवाद करना, फिर भी टिकट नहीं मिला।"

एनडीए के विकास कार्यों के बारे में बात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "मैंने एक शब्द में पुडुचेरी के लिए अपनी दृष्टि साझा की थी-BEST। एनडीए बेस्ट पुडुचेरी बनाने के लिए काम करेगा। बेस्ट से मेरा मतलब है: बिजनेस हब, एजुकेशन हब, आध्यात्मिक हब और टूरिज्म हब।"

पुडुचेरी के महापुरुषों को याद करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "जब मैं पुडुचेरी के बारे में सोचता हूं तो भरथियार के बारे में सोचता हूं। मैं श्री अरबिंदो, सीथांधा स्वामी और थोलायकथु सिद्धार के बारे में सोचता हूं। मैं मनकूला विनयगर स्वामी मंदिर और श्रीमत गुरु सीतानंद स्वामी स्वामी देवस्थानम को नमन करता हूं।"

आगामी विधानसभा चुनावों में एनडीए के लिए सभी से मतदान करने का अनुरोध करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "मैं चार राज्यों और एक केन्द्र शासित प्रदेश में एनडीए के पक्ष में एक बड़ी लहर को देख रहा हूं।"

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Pyaaz Khaate Hai, Dimaag Nahi': PM Modi's Jhalmuri Video Breaks The Internet With 100M+ Views

Media Coverage

Pyaaz Khaate Hai, Dimaag Nahi': PM Modi's Jhalmuri Video Breaks The Internet With 100M+ Views
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने केरलम के त्रिशूर स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया
April 21, 2026
पीएम ने पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने केरलम के त्रिशूर स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे की वजह से हुई लोगों की मौतों पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री मोदी ने हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा:

"केरलम के त्रिशूर में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे के कारण हुई जनहानि के बारे में सुनकर दुख हुआ। उन लोगों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"

प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि पीएमएनआरएफ से प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

 

"തൃശൂരിലെ പടക്ക നിർമാണശാലയിലുണ്ടായ അപകടത്തിൽ നിരവധി ജീവനുകൾ പൊലിഞ്ഞ വാർത്തയറിഞ്ഞതിൽ ദുഃഖമുണ്ട്. പ്രിയപ്പെട്ടവരെ നഷ്ടപ്പെട്ടവരുടെ വേദനയിൽ പങ്കുചേരുന്നു. പരിക്കേറ്റവർ എത്രയും വേഗം സുഖം പ്രാപിക്കട്ടെ: പ്രധാനമന്ത്രി

@narendramodi."

"മരിച്ച ഓരോ വ്യക്തിയുടെയും കുടുംബത്തിന് പ്രധാനമന്ത്രിയുടെ ദേശീയ ദുരിതാശ്വാസ നിധിയിൽ (PMNRF) നിന്ന് 2 ലക്ഷം രൂപ ധനസഹായം നൽകുമെന്ന് പ്രധാനമന്ത്രി അറിയിച്ചു. പരിക്കേറ്റവർക്ക് 50,000 രൂപ വീതം നൽകും."