बीजेपी- हर स्कीम को स्कैम मुक्त करेगी। कट, कमीशन पर रोक लगाएगी : कांथी में प्रधानमंत्री मोदी
आज पश्चिम बंगाल पूछ रहा है कि अम्फान की राहत किसने लूटी? गरीब का चावल का किसने लूटा? : प्रधानमंत्री मोदी
बंगाल का किसान भूल नहीं सकता कि कैसे दीदी ने उसके साथ निर्ममता दिखाई है। दीदी ने आपको पीएम किसान सम्मान निधि से वंचित रखा : प्रधानमंत्री मोदी
जिस बंगाल ने पूरे भारत को बन्दे मातरम की भावना में बांधा है उस बंगाल में ममता दीदी 'बोहिरागोतो' की बात कर रही हैं: प्रधानमंत्री मोदी

“संथाल आंदोलन हो, चुआड़ आंदोलन हो, ताम्रलिप्त जातीय सरकार का गठन हो, हर क्रांति के समय मेदिनीपुर अग्रणी रहा है। इस धरती ने देशप्राण वीरेंद्र नाथ शासमल, मां मातंगिनी हाजरा, शहीद खुदीराम बोस, क्रांतिकारी हेमचन्द्र कानूनगो, सुशील कुमार धारा जैसे अनेक क्रांतिवीर दिए हैं। आजादी के लिए लड़ने वाले हर नायक-नायिका को सम्मान देने के लिए पूरा देश अमृत महोत्सव मना रहा है। आजादी के 75 साल के उत्सव में पश्चिम बंगाल का विशेष महत्व है। आजादी की लड़ाई में दिए गए हर योगदान को भावी पीढ़ी तक पहुंचाना भाजपा सरकार की प्राथमिकता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के कांथी में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ये उद्गार व्यक्त किए। केंद्र सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, “यह बीजेपी सरकार का ट्रैक रिकॉर्ड है कि उसकी हर योजना के केंद्र में नारीशक्ति है, माताएं, बहनें, बेटियां हैं। बीजेपी की केंद्र सरकार ने बहनों के लिए शौचालय-इज्जतघर बनवाए, बीजेपी की सरकार ने बिजली का कनेक्शन दिया, एलपीजी गैस कनेक्शन दिया, पक्के घर की रजिस्ट्री बहनों के नाम की। कोरोना काल में सैकड़ों करोड़ रुपए की सीधी मदद बहनों के जनधन बैंक खातों में पहुंचाई। अब बीजेपी की केंद्र सरकार पूरे देश में बहनों की पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए घर-घर जल पहुंचाने की योजना चला रही है।”

पश्चिम बंगाल में भाजपा के संकल्प पत्र और बंगाल के लिए भावी योजनाओं को रेखांकित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “बहनों-बेटियों के लिए जो काम केंद्र की भाजपा सरकार कर रही है, उसको डबल इंजन की सरकार कई गुणा बढ़ाने वाली है। बंगाल में बीजेपी का संकल्प पत्र भी सामने आ चुका है। मैं बंगाल बीजेपी को इसके लिए बधाई देता हूं। बंगाल बीजेपी ने बंगाल के लोगों की आवश्यकताओं को देखते हुए, यहां के नौजवानों, यहां की महिलाओं, यहां के किसानों के विकास को ध्यान में रखते हुए यह संकल्प पत्र तैयार किया है। बीजेपी सरकार यहां के किसानों के हक के 3 साल के पैसे भी सीधे आपके खाते में जमा करेगी। भूमिहीन किसानों, मछुआरे साथियों के लिए भी बंगाल बीजेपी ने हजारों रुपए की सीधी सहायता तय की है। यही डबल इंजन की सरकार की ताकत है, जो अब बंगाल में दिखेगी।“ उन्होंने कहा, “मेदिनीपुर, भारत की कृषि आत्मनिर्भरता का भी बहुत बड़ा केंद्र है। खेती में फसलों को लेकर यहां नए-नए प्रयोग हो रहे हैं। यहां अनेक जगह हमारे किसान Prawn Farming में जुटे हैं। भाजपा लोकल के लिए वोकल है। वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट के तहत हर जिले के अहम उत्पादों को विकसित करने के लिए काम कर रही है। यहां के काजू किसान हों, पान किसान हों, जूट किसान हों, आलू और नारियल किसान हों- हर किसी को आत्मनिर्भर भारत अभियान का लाभ मिलेगा। जूट किसानों के लिए तो केंद्र सरकार निरंतर कदम उठा रही है। गेहूं की पैकेजिंग शत-प्रतिशत जूट से हो रही है। प्लास्टिक की पैकेजिंग की जगह अब जूट के पैकेट देश में उपयोग हो रहे हैं।“

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा , “आत्मनिर्भर भारत के लिए भाजपा, ब्लू इकोनॉमी पर बल दे रही है। ऐसा विकास जिसमें समुद्री किनारे पर बसे हर परिवार की, हर मछुआरे साथी की भागीदारी हो। इसी सिलसिले में कुछ दिन पहले ही हल्दिया पोर्ट के विकास के लिए अनेक परियोजनाएं शुरू की गई थीं। भाजपा की डबल इंजन की सरकार हल्दिया को नदी जलमार्गों से कनेक्ट कर रही है। पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश के स्टील प्लांट्स और अन्य उद्योगों के लिए जो आयात और निर्यात होगा, हल्दिया उसका अहम सेंटर बनने वाला है। सिर्फ हल्दिया ही नहीं, बल्कि डबल इंजन की सरकार इस पूरे क्षेत्र को, मेदिनीपुर को पोर्ट लेड डेवलपमेंट के लाभ से जोड़ रही है। केंद्र सरकार पेटुआघाट फिशिंग हार्बर के आधुनिकीकरण के लिए भी कदम उठा रही है। ये सारे प्रयास यहां के नौजवानों के लिए रोजगार के नए अवसर बनाएंगे।”

पश्चिम बंगाल के विकास के लिए युवा वर्ग को आगे आने का आह्वान करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “आज जो युवा 25 साल के हैं और जो फर्स्ट टाइम वोटर हैं, उनके लिए भी यह समय बहुत अहम है। यहां के युवाओं के सामने आने वाले 25 साल के पश्चिम बंगाल के निर्माण का दायित्व है। इसलिए, आशोल पोरिबोरतोन आज पश्चिम बंगाल की जरूरत है। शोनार बांग्ला का शंखनाद होता हुआ हर कोई यहां सुन रहा है।
डबल इंजन की भाजपा सरकार शोनार बांग्ला देगी !
हमारा स्वप्न- शोनार बांग्ला !
हमारा संकल्प- शोनार बांग्ला !
हमारा सिद्धांत- शोनार बांग्ला !
इसलिए इस बार- बीजेपी सरकार !
इस बार- जोर से छाप, कमल छाप !”

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
How India’s Rs 175 crore Diving Support Craft projects strengthen Navy’s underwater capabilities

Media Coverage

How India’s Rs 175 crore Diving Support Craft projects strengthen Navy’s underwater capabilities
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Governor of Jharkhand meets Prime Minister
August 03, 2026