एमपी में बीजेपी सरकार सुशासन और विकास में निरंतरता की प्रतीक है: पीएम मोदी
घोटालों से भरी कांग्रेस सरकारों के विपरीत, हमने सही मायने में गरीब कल्याण को साकार किया है: पीएम मोदी
कांग्रेस पार्टी केवल भाई-भतीजावाद, राजनीतिक पक्षपात और परिवारवाद में भरोसा करती है: पीएम मोदी
कांग्रेस एमपी में चुनाव लड़ने का ढोंग कर रही है, असल में उसकी लड़ाई दो परिवारों के बेटों के बीच पार्टी पर कब्जे की है: पीएम मोदी
कांग्रेस के पास देश और राज्य के साथ-साथ अपने भविष्य के लिए भी कोई रोडमैप नहीं है: पीएम मोदी
हमारी परिवर्तनकारी नीतियों के कारण स्मार्टफोन और इंटरनेट डेटा दोनों की कीमतें बेहद कम हो गई हैं: पीएम मोदी
कांग्रेस सरकारों का ध्यान केवल गरीबों का शोषण करने और उन्हें लूटकर अपनी तिजोरियां भरने पर रहा है: पीएम मोदी
कांग्रेस, मध्य प्रदेश को अपनी पार्टी के लिए ATM की तरह इस्तेमाल करना चाहती है: पीएम मोदी
कांग्रेस पार्टी के राज में सत्ता के अहंकार, अपराध, भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और माफियाराज को बढ़ावा मिलता है: पीएम मोदी
हमारी सरकार के लिए गरीब कल्याण सबसे बड़ी प्राथमिकता है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने रविवार को मध्य प्रदेश के सिवनी और खंडवा में दो जनसभाओं को संबोधित किया। सिवनी में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ के बीच उन्होंने कहा, ‘भाजपा है, तो बेहतर भविष्य है। मध्य प्रदेश की आवाज है- एमपी के मन में मोदी, मोदी के मन में एमपी! इसलिए, फिर एक बार, भाजपा सरकार!’ प्रधानमंत्री ने कहा कि एमपी के मन में मोदी क्यों है, इसका एक बड़ा उदाहरण है, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना।

आदिवासी समुदाय का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जहां कांग्रेस सरकार में रहती है, वहां सरकारी योजनाएं एक परिवार के नाम कर देती है, एमपी के घोषणापत्र में भी सिर्फ वही एक परिवार दिखता है, जबकि हर गरीब, हर पिछड़ा, हर दलित, हर आदिवासी, भाजपा परिवार का सदस्य है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस चुनाव नहीं लड़ रही बल्कि चुनाव लड़ने का ढोंग कर रही है, उन्होंने कहा, ‘असली लड़ाई यहां इस बात पर है कि कांग्रेस पर कब्जा किसके बेटे का हो? जिनको अपने-अपने बेटों की चिंता है, वो आपके बेटे-बेटी के हित का सोच भी नहीं सकते।‘

युवाओं का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि जो इस चुनाव में पहली बार वोट डालेंगे, उन्हें ये बात खास तौर पर समझनी होगी। कांग्रेस का ना तो अपना कोई भविष्य है और ना ही उसके पास एमपी के युवाओं के भविष्य के लिए कोई रोडमैप है। जबकि भाजपा, युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए काम कर रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा की बहुत बड़ी प्राथमिकता है कि गरीबों और मध्यम वर्ग का जीवन आसान बने। एक समय था जब लोगों को छोटी-छोटी बातों के लिए भी सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे। लेकिन भाजपा ने सारी सुविधा अब फोन पर ही उपलब्ध करा दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नहीं होती तो मोबाइल और मोबाइल सेवाएं भी कई गुना महंगी होती।

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा, ‘कांग्रेस पर कभी भरोसा नहीं किया जा सकता। कांग्रेस का नारा रहा है- गरीब की जेब साफ, काम हाफ से भी हाफ। यानि कांग्रेस विकास का काम नहीं करती लेकिन गरीब की जेब जरूर साफ कर देती है। जबकि भाजपा सरकार की पूरी कोशिश लोगों का खर्च कम करने की रही है।‘

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘अब तो लोग इन्हें आयुष्मान आरोग्य मंदिर बुलाने लगे हैं। ऐसी सुविधाओं का सबसे अधिक लाभ हमारी माताओं-बहनों को हो रहा है।‘

देश के छोटे किसानों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इतने साल के अपने शासन में कांग्रेस ने छोटे किसानों को सबसे ज्यादा नजरअंदाज किया है। कांग्रेस ने कभी भी, छोटे किसानों के लिए योजनाएं नहीं बनाईं।

अपनी दूसरी जनसभा में खंडवा में समर्थकों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 21वीं सदी में मध्य प्रदेश को विकास की एक नई ऊंचाई पर पहुंचना है। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस ने MP को बीमारू राज्य बना दिया था। कांग्रेस ने अपने भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद से MP को एक बहुत बड़े गड्ढे में धकेल दिया था। ये भाजपा है जिसने बहुत मेहनत करके उसे इस गहरे गड्ढे से बाहर निकाला है। इसलिए हमें MP को कांग्रेस के चंगुल से बचाकर रखना है।

आकांक्षी जिलों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इन जिलों में कैसे काम होता है, ये खंडवा में भी दिख रहा है और अब यहां कि नई पहचान अब देश के बिजली केंद्र के रूप में हो रही है।

पीएम मोदी ने कहा, ‘एक इंजन केंद्र सरकार का, एक इंजन राज्य सरकार का, मिलकर राज्य के विकास को डबल ताकत दे देते हैं। तभी डबल तेजी से विकास होता है। मध्य प्रदेश का विकास तेज हो सके, इसके लिए मुझे यहां भी लगातार भाजपा की ही सरकार चाहिए’। मध्य प्रदेश के लोगों को कांग्रेस से बहुत सावधान रहने का आग्रह करते हुए उन्होंने कहा, ‘सत्ता की भूखी कांग्रेस आज समाज को बांटने के लिए साजिशें रच रही है। कांग्रेस लोगों को बांटकर वोट की फसल काटना चाहती है। कांग्रेस को रोकने के लिए मध्य प्रदेश के लोगों का एकजुट रहना बहुत जरूरी है।

 देश के गरीबों को सबसे बड़ी जाति बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के लिए गरीब कल्याण सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इसके साथ ही भाजपा, आदिवासी सशक्तिकरण के लिए भी प्रतिबद्ध है।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PLI 2.0: India bets big on making more of the smartphone at home

Media Coverage

PLI 2.0: India bets big on making more of the smartphone at home
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 29 मई 2026
May 29, 2026

Every Sector, Every Citizen: How PM Modi’s Vision is Transforming India Across All Fronts