KCR ने दलित मुख्यमंत्री बनाने, युवाओं को रोजगार और किसानों को पानी उपलब्ध कराने का वायदा नहीं निभाया: तेलंगाना में पीएम मोदी
पीएम मोदी ने तेलंगाना के पहले पिछड़े वर्ग के मुख्यमंत्री बनाने के लिए भाजपा की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।
KCR ने जनता से किए वायदे तोड़े और घोटाले किए: तेलंगाना में पीएम मोदी
भाजपा सरकार में, बिना किसी देरी के गरीबों को उनका घर मिलेगा और यह मोदी की गारंटी है: तेलंगाना में पीएम मोदी
पीएम मोदी ने हल्दी किसानों के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया और तेलंगाना में BRS की तुष्टिकरण की राजनीति की आलोचना की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को तेलंगाना के गजवेल और निर्मल में दो जनसभाओं को संबोधित किया। अपनी दोनों रैलियों में पीएम मोदी ने लोगों की भारी भीड़ के बीच कांग्रेस और BRS पर जम कर निशाना साधा। गजवेल में उन्होंने राज्य के सीएम पर निशाना साधते हुए कहा, ‘KCR को आखिर दूसरी सीट पर चुनाव लड़ने की जरूरत क्यों पड़ी? इसका एक बड़ा कारण बीजेपी के उम्मीदवार एटाला राजेंद्र जी हैं और दूसरा कारण, किसानों और गरीबों का गुस्सा है’।

मल्लिकार्जुन परियोजना पर उन्होंने तेलंगाना सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि KCR ने लोगों को धोखा देने का कोई मौका छोड़ा नहीं है। इस सिंचाई परियोजना में जिन किसानों ने घर और जमीन खोया, उनको KCR ने अपने हाल पर छोड़ दिया। ऐसा पाप करने वालों को न तो भगवान मल्लिकार्जुन माफ करेंगे और न ही राज्य के गरीब और किसान।

पीएम मोदी ने कहा कि केसीआर की आदत झूठे वायदे करके उन्हें तोड़ देने की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हो या फिर BRS, इन दोनों की पहचान, भ्रष्टाचार, परिवारवाद, तुष्टिकरण और खराब कानून व्यवस्था से ही है। ये दोनों पार्टियां एक दूसरे की कार्बन कॉपी हैं। इसलिए कांग्रेस-केसीआर दोनों से सावधान रहना है। उन्होंने कहा, ‘BRS जैसी एक बीमारी का विकल्प, कभी कांग्रेस जैसी दूसरी बीमारी नहीं हो सकती। BRS और कांग्रेस इन दोनों बीमारियों का इलाज सिर्फ बीजेपी ही कर सकती है’।

पीएम ने कहा कि कांग्रेस या BRS, दोनों के कुशासन में सिर्फ कुछ परिवार ही फले-फूले। वोट गरीब, SC/ST और BC को न्याय देने के नाम पर मांगे गए और सत्ता का फायदा किसी और को हुआ। कांग्रेस ने इतने वर्षों तक आंध्र प्रदेश में सरकारें चलाईं, लेकिन BC कम्यूनिटी से किसी को तेलंगाना का सीएम नहीं बनाया गया। उन्होंने कहा, ‘अब बीजेपी ने तेलंगाना से ये वायदा किया है कि तेलंगाना को पहला BC मुख्यमंत्री बीजेपी ही देगी। यह सामाजिक न्याय केवल भाजपा से ही संभव है।

पीएम ने कहा कि कांग्रेस और BRS, दोनों ही परिवारवाद की सबसे बड़ी प्रतीक हैं। कांग्रेस ने देश में सुल्तानशाही को बढ़ावा दिया और केसीआर ने राज्य में निजामशाही को ही आगे बढ़ाया। कांग्रेस के पास बोफोर्स से लेकर हेलीकॉप्टर घोटाले में कमीशन खाने का पुराना ट्रैक रिकॉर्ड है। तेलंगाना के सीएम KCR भी स्वीकार करते हैं कि उनके MLA, 30 परसेंट कमीशन लेते हैं।

कांग्रेस पर जोरदार प्रहार करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इसने किसान, जवान और नौजवान, सबको लूटा है। वहीं उन्होंने कालेश्वरम परियोजना में हुई लूट को लेकर KCR सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि आज तेलंगाना के लाखों नौजवान KCR से पूछ रहे हैं कि उनकी नौकरियों और बेरोज़गारी भत्ते के वादे का क्या हुआ?

केसीआर पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वे तेलंगाना को बर्बाद करने के बाद अब देश का नेता बनने का शौक रखने लगे हैं। इसके लिए BRS ने दिल्ली की कट्टर करप्ट पार्टी से हाथ मिला लिया।

वहीं किसानों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि KCR और कांग्रेस की सरकारें किसानों को धोखा देने में हमेशा अग्रणी रही हैं। लेकिन बीजेपी सरकार ने पहली बार छोटे किसानों की चिंता की।

निर्मल की रैली में भी पीएम ने BRS पर बरसते हुए कहा कि इसने लोगों को विश्वासघात के सिवाय कुछ नहीं दिया है। आज तेलंगाना हजारों करोड़ के कर्जे में डूबा हुआ है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बीजेपी को तेलंगाना के गरीबों की चिंता है, लेकिन BRS सरकार राज्य के गरीब कल्याण के कार्यों पर भी ब्रेक लगाती है। उन्होंने कहा, ‘मैं आपको विश्वास दिलाता हूं- जब तेलंगाना में बीजेपी की सरकार बनेगी, तो गरीबों को घर देने का काम तुरंत किया जाएगा’।

मेड इन इंडिया की चर्चा करते हुए पीएम ने कहा कि पूरी दुनिया आजकल मेड इन इंडिया का गौरवगान कर रही है। लेकिन आप देखेंगे कि BRS और कांग्रेस के नेता, कभी मेक इन इंडिया की बात नहीं करते। इसी मानसिकता की वजह से निर्मल की हज़ारों वर्षों से चली आ रही टॉयज़ परंपरा, टॉयज़ इंडस्ट्री बेहाल हो गई। यहां बीजेपी सरकार बनते ही, निर्मल टॉयज़ के लिए भी विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि एक तरफ बीजेपी सरकार फूड और टेक्सटाइल पार्क बना रही है। वहीं BRS तो भारत में धर्म के आधार पर भी आईटी पार्क बनाने की बात कर रही है।

तेलंगाना में पेट्रोल-डीजल की कीमतों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार बनते ही इस पर एक्शन लिया जाएगा, जनता के हित में फैसला लिया जाएगा।

प्रधानमंत्री मे कहा कि BRS और कांग्रेस दोनों सामाजिक न्याय के बिल्कुल खिलाफ हैं। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस ने यहां कभी भी SC/ST/BC नेताओं को आगे नहीं बढ़ने दिया। BRS ने भी दलित सीएम बनाने का वादा किया था। ST समुदाय के साथ तो कांग्रेस और BRS, दोनों ने बहुत बड़ा धोखा किया है, जबकि हमने SC/ST वेलफेयर के लिए अभूतपूर्व काम किए हैं’।

तेलंगाना के मादिगा समुदाय की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य की विकास यात्रा में इनके साथ जो अन्याय हुआ है, उसे भी बीजेपी भली-भांति समझती है। इस अन्याय का अंत करने के लिए भारत सरकार एक कमिटी का गठन कर रही है। ये कमेटी इस समुदाय को न्याय दिलाने की पहल करेगी और इनके सशक्तिकरण का एक नया रास्ता बनाएगी।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM Modi Praises Farmers For Taking India's Rich Mango Heritage To Global Markets

Media Coverage

PM Modi Praises Farmers For Taking India's Rich Mango Heritage To Global Markets
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग के साथ वार्ता की
June 01, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग के साथ सार्थक वार्ता की।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत इस बात पर सम्मानित महसूस करता है कि राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग ने राष्ट्रपति के रूप में अपने पहले विदेश दौरे के लिए भारत को चुना। उन्होंने इस बात पर भी खुशी व्यक्त की कि राष्ट्रपति ने बोधगया में भगवान बुद्ध का आशीर्वाद लेकर भारत में अपने कार्यक्रम की शुरुआत की।

 

वार्ता के दौरान, दोनों राजनेताओं ने भारत-म्यांमार संबंधों की विस्तृत समीक्षा की और द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की।

चर्चाओं में व्यापार, दुर्लभ पृथ्वी धातुओं, स्वास्थ्य सेवा, परिवहन-संपर्क, धरोहर संरक्षण और क्षमता निर्माण में सहयोग को गहरा करने के अवसर शामिल थे। दोनों पक्षों ने समुद्री सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और आपसी हित के अन्य क्षेत्रों में निकटता से काम करने पर भी सहमति व्यक्त की।

 

प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि म्यांमार भारत की 'नेबरहुड फर्स्ट', 'एक्ट ईस्ट' और भारत-प्रशांत नीतियों के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने म्यांमार के साथ भारत के संबंधों के महत्त्व की पुन: पुष्टि की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

 

“म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग के साथ सार्थक बैठक हुई। भारत में हम सम्मानित महसूस करते हैं कि उन्होंने राष्ट्रपति पद के अपने पहले विदेशी दौरे के लिए भारत को चुना। उतनी ही खुशी की बात यह भी है कि उन्होंने यह यात्रा बोधगया में भगवान बुद्ध का आशीर्वाद लेकर शुरू की। हमने भारत-म्यांमार संबंधों की पूरी श्रृंखला की समीक्षा की। म्यांमार भारत की 'नेबरहुड फर्स्ट', 'एक्ट ईस्ट' और भारत-प्रशांत नीतियों के लिए महत्वपूर्ण है।”

 

“हमारी बातचीत में व्यापार, दुर्लभ पृथ्वी धातुओं, स्वास्थ्य देखभाल, परिवहन-संपर्क, धरोहर पुनर्स्थापना और क्षमता निर्माण में सहयोग को गहरा करने के तरीके शामिल थे। हमने समुद्री सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और अन्य क्षेत्रों में भी निकटता से काम करने पर सहमति व्यक्त की।”