सतना में पीएम मोदी ने कहा, यह जनता के वोटों का चमत्कार है जिसने देश के दुश्मनों के साहस को विफल कर दिया है।
पीएम मोदी ने कहा, आपका एक वोट बीजेपी को मध्य प्रदेश में सरकार बनाने, दिल्ली में मोदी को मजबूत करने और कांग्रेस को सत्ता से दूर रखने में मदद करेगा।
सतना में पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस के पास मध्य प्रदेश के लिए विकास का कोई रोडमैप नहीं है।
गाड़ियों में एक रिवर्स गियर होता है जो उन्हें पीछे की ओर ले जाता है। ऐसा ही रिवर्स गियर कांग्रेस विकास की गाड़ी में लगाने की एक्सपर्ट है: छतरपुर में पीएम मोदी
भाजपा राज्य के विकास से देश के विकास के मंत्र पर काम कर रही है: नीमच में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के सतना, छतरपुर और नीमच में तीन जनसभाओं को संबोधित किया। सतना में कांग्रेस पर जोरदार हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, ‘आपके एक वोट ने ऐसा कमाल किया है कि देश के दुश्मनों के हौसले पस्त हैं। इस बार भी एमपी के चुनाव में आपका हर वोट, त्रिशक्ति की ताकत से भरा हुआ है। आपका एक वोट यहां फिर से भाजपा की सरकार बनाने जा रहा है’।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का झूठ का गुब्बारा फूट गया है और कांग्रेस के झूठ के गुब्बारे की हवा निकल गई है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के पास एमपी के विकास का कोई रोडमैप नहीं है। इसलिए कांग्रेस के थके-हारे चेहरों में यहां के युवाओं को कोई भविष्य नहीं दिखता।

अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘आजकल अयोध्या में बन रहे प्रभु राम के भव्य मंदिर की चर्चा है। पूरे देश में खुशी की लहर है। सौभाग्य से भरे इस पावन कालखंड में, मेरे मन में एक बात बार-बार आती है। राम काज कीन्हे बिनु मोहि कहां विश्राम...अब रुकना नहीं है, थकना नहीं है और विश्राम का तो सवाल ही पैदा नहीं होता’।

मध्य प्रदेश के विकास की चर्चा करते हुए पीएम ने कांग्रेस पर जोरदार हमला किया, उन्होंने कहा कि एमपी को जिस अंधेरे कुएं में कांग्रेस ने धकेल दिया था, उस अंधेरे कुएं से भाजपा उसे बाहर निकाल लाई है। अब तेज विकास का समय आया है, सबके विकास का समय आया है।

गरीब कल्याण की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘गरीबों का घर हो, मुफ्त राशन हो, मुफ्त इलाज हो, आज इन पर भाजपा सरकार लाखों करोड़ रुपए खर्च कर रही है। यानि देश का पैसा गरीबों के काम आ रहा है‘।

पीएम मोदी ने कहा कांग्रेस किस तरह गरीबों का हक छीनती है, उसका जीता जागता प्रमाण है, ‘फर्जी लाभार्थी घोटाला’।

पीएम ने कहा कि सतना सहित पूरे विंध्य क्षेत्र के विकास को तेज करना है। पर्यटन के विकास के लिए केंद्र की भाजपा सरकार रामायण सर्किट के बहुत बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। इसके अलावा आने वाले समय में यहां दूसरे उद्योगों का भी विस्तार किया जाएगा।

छतरपुर की अपनी दूसरी जनसभा में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने ना तो बुंदेलखंड की मिट्टी की ताकत को समझा, ना ही देश की आन-बान-शान बढ़ाने का काम किया। गुलामी की मानसिकता से भरी हुई कांग्रेस को ना कभी देश का विकास समझ आया और न ही देश की विरासत से उसे कोई लेना-देना रहा।

पीएम ने कहा कि भाजपा सरकार में छतरपुर में 1 लाख से अधिक गरीब परिवारों को पीएम आवास योजना के घर भी मिले हैं, जिनको ये घर अभी नहीं मिला है, उनको भी 3 दिसंबर के बाद भाजपा सरकार पक्का घर देगी।

पीएम मोदी ने विकास को लेकर भी कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि जैसे रिवर्स गियर में चलने वाली गाड़ी, हमें पीछे ले जाती है, वैसे ही कांग्रेस भी रिवर्स गीयर की एक्सपर्ट है। इसलिए रिवर्स गीयर लगाने वाली कांग्रेस से एमपी के लोगों को बहुत सावधान रहना है’।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को हमेशा सिर्फ वोट की फसल की चिंता ही रही है। किसान के खेत प्यासे हैं, इसकी परवाह कांग्रेस को ना कल थी और ना आज है। उन्होंने कहा, ‘जब भी कांग्रेस बड़े वादे करे, ये मान लीजिए कि वो आपको मीठा जहर देने की तैयारी कर रही है। देश के कई राज्यों में ऐसा हो चुका है। इसलिए ही तो मैं कहता हूं...कांग्रेस आई...तबाही लाई’।

नीमच में अपनी तीसरी जनसभा में पीएम ने कहा कि राष्ट्रभक्ति, राष्ट्ररक्षा औऱ एकजुटता के संस्कार यहां की मिट्टी के कण-कण में हैं। लेकिन कांग्रेस देश की इसी मिट्टी को धोखा देने का काम करती है। उन्होंने कहा, ‘सत्ता के लालच में कांग्रेस ने हमेशा समाज को बांटने का काम किया है, फूट डालो और राज करो की नीति पर चली है। कांग्रेस की कुनीति से देश में आतंक और अराजकता को बढ़ावा मिला है’।

भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस सरकारों पर प्रहार करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘ कांग्रेस चाहे केंद्र में रही हो या फिर राज्य में, उसने हमेशा भ्रष्टाचार के नए रिकॉर्ड बनाए हैं’।

पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के इतने दशक तक, गरीब, दलित, ओबीसी, आदिवासी, छोटी-छोटी ज़रूरतों के लिए मोहताज रहा। कांग्रेस की वजह से सालों-साल से हमारे देश में गरीब के हक में लूट की समस्या विकराल होती गई, लेकिन कांग्रेस ने जो समस्या पैदा की, उसका समाधान भी भाजपा ने ही किया।

कांग्रेस पर जोरदार प्रहार करते हुए पीएम ने कहा कि कांग्रेस देश को टेक्नोलॉजी में जानबूझकर पीछे रखकर भी पैसे कमा लेती है। क्योंकि टेक्नोलॉजी आएगी, तो नई व्यवस्थाएं बनाएंगी और ये कांग्रेस को बिल्कुल पसंद नहीं आता।

मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए अद्भुत काम किया है। इसकी पूरे देश में प्रशंसा हो रही है।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Indian Railways approve projects worth ₹630 crore across Gujarat, Bihar, and West Bengal

Media Coverage

Indian Railways approve projects worth ₹630 crore across Gujarat, Bihar, and West Bengal
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने संस्कृत सुभाषितम् साझा कर अभयदान और जीवन बचाने की महत्ता बताई
September 02, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने अभयदान और जीवन रक्षा के गुणों को दर्शाने वाला संस्कृत सुभाषितम् साझा किया।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर लिखा:

"अभयस्यैव यो दाता तस्यैव सुमहत्फलम्।

न हि प्राणसमं दानं त्रिषु लोकेषु विद्यते॥"

जो व्यक्ति लोगों के भय को दूर करता है, वह विशेष पुण्य प्राप्त करता है और तीनों लोकों में जीवन रक्षा से बढ़कर कोई मूल्यवान उपहार नहीं है।