रतलाम में पीएम मोदी ने कहा, केंद्र की मुफ्त राशन योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को 5 साल और बढ़ाया जाएगा।
देश हो या फिर मध्य प्रदेश, कांग्रेस के पास सिर्फ झूठी घोषणाओं का ही भोंपू है। कांग्रेस को मध्य प्रदेश के विकास का रोडमैप तक नहीं पता: पीएम मोदी
रतलाम में पीएम मोदी ने कहा कि जिस यूरिया की बोरी की कीमत विदेशों में 3,000 रुपये है, वह आज भारतीय किसानों के लिए 300 रुपये से भी कम में उपलब्ध है।
कांग्रेस के नेता फिल्मी हैं, उनके डायलॉग भी फिल्मी हैं। जब किरदार फिल्मी होंगे तो सीन भी फिल्मी ही होगा: पीएम मोदी ने रतलाम में कांग्रेस नेताओं पर कसा तंज

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को रतलाम में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मतलब राज्य में हजारों करोड़ के घोटाले, अपराधियों का बोलबाला, गरीबों से विश्वासघात, दलितों-पिछड़ों-अदिवासियों पर अत्याचार और राज्य को बीमार बनाने की गारंटी ही है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ को देखिए, 5 सालों में कांग्रेस ने इन राज्यों का क्या हाल कर दिया है। दूसरी ओर भाजपा सरकार है, जिसने न सिर्फ भारत को विश्व में 5वें नंबर की आर्थिक शक्ति बनाया है, बल्कि कोरोना के महासंकट में भी देश को पिछड़ने से बचाया है। चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद आज भारत के गौरव को नई बुलंदी मिली है, नई पहचान मिली है, जिसमें मध्य प्रदेश का भी बहुत बड़ा योगदान है। इसलिए तो आज लोग कहते हैं कि एमपी के मन में मोदी है और मोदी के मन में एमपी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश के विकास कार्यों को लेकर कहा कि डबल इंजन सरकार में यहां अभूतपूर्व विकास हुआ है। ये भाजपा ही है जिसने प्रदेश को एग्रीकल्चर, रोड, रेल नेटवर्क, शिक्षा, औद्योगिक विकास में इतना आगे बढ़ाया है। इसीलिए राज्य में भाजपा के समर्थन में अद्भुत आंधी चल रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा आपके परिवार के वर्तमान और बच्चों के भविष्य के लिए काम कर रही है। आपका सपना ही मोदी का संकल्प है। इसलिए गरीब से गरीब परिवार को समर्थ बनाना भाजपा सरकार का मिशन है। ये भाजपा सरकार ही है जिसने मध्य प्रदेश में करीब 50 लाख घर, जिसमें से 90 हजार पक्के घर रतलाम में गरीबों के लिए बनाए हैं। इनमें से अधिकतर घरों की रजिस्ट्री बहनों के नाम पर हुई है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में किसी को भी भूखा न सोना पड़े, इसलिए कोरोना के संकटकाल में गरीबों को मुफ्त राशन देने की योजना बनाई। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत देश में पिछले तीन साल से गरीबों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। वैसे तो इस योजना का समय एक महीने बाद पूरा हो रहा है। लेकिन मोदी का निश्चय है कि आने वाले पांच साल के लिए इसको बढ़ाया जाएगा। ये मोदी की गारंटी है। ताकि आने वाले पांच साल तक मेरे 80 करोड़ देशवासियों का चूल्हा जलता रहे।

नारी शक्ति की बात करते हुए पीएम ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार की हर योजना के मूल में माताएं-बहनें और बेटियां हैं। उज्ज्वला योजना के कारण आदिवासी और दलित-पिछड़े परिवारों की करोड़ों बहनों को धुएं से मुक्ति मिली है। बहनों को पानी के लिए घर से दूर ना जाना पड़े, इसका बीड़ा भी हमने ही उठाया है। हर घर जल अभियान के तहत मध्य प्रदेश के लाखों परिवारों को नल से जल की सुविधा दी जा चुकी है, और वो दिन दूर नहीं, जब एमपी के हर घर में पाइप से पानी की सुविधा होगी। डबल इंजन सरकार का क्या फायदा होता है, इसका एक और उदाहरण हमारे जनधन खाते हैं। यहां मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने उन बैंक खातों के माध्यम से बहनों-बेटियों तक सीधी सहायता पहुंचाई। लाडली बहन योजना और लाडली लक्ष्मी योजना की प्रशंसा आज पूरे देश में हो रही है। माताओं-बहनों के सशक्तिकरण की सच्ची कोशिश ही भाजपा सरकार की पहचान है। भाजपा ने महिलाओं को दी एक-एक गारंटी पूरी की है। महिलाओं के लिए विधानसभा और लोकसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण की मांग पर कांग्रेस बरसों तक बैठी रही। हमने नारीशक्ति वंदन अधिनियम लाकर महिलाओं की बरसों पुरानी मांग पूरी की है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश सहित पूरा देश इस बात का साक्षी रहा है कि आदिवासी भाई-बहनों का कल्याण और उनके हितों की रक्षा भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। कांग्रेस तो ऐसी पार्टी है, जो एक परिवार से बाहर देख ही नहीं सकती। इसलिए आदिवासियों के सशक्तिकरण के लिए उसने कभी भी कोई काम नहीं किया। यहां तक कि देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति जी का कांग्रेस ने घनघोर विरोध किया था। कांग्रेस ने दिखाया कि वो आदिवासी बेटी को रोकने के लिए किस हद तक जा सकती है। इसलिए आज पूरे देश का आदिवासी समाज कांग्रेस से बहुत नाराज है। कांग्रेस को सजा देने के मूड में है।

रतलाम में रतलामी सेव का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार लोकल उत्पादों को देश-विदेश तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के तहत रतलामी सेव को चुना गया है। यहां नमकीन क्‍लस्‍टर भी स्‍थापित किया गया है। नए जो औद्योगिक क्‍लस्‍टर बन रहे हैं, उनसे भी छोटे-छोटे उद्योगों को बल मिलेगा। नए टेक्‍सटाइल पार्क से भी अनेक रोजगार बनने वाले हैं। भाजपा के शासन में 21वीं सदी का मध्य प्रदेश अब आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से लैस हो रहा है। रतलाम से भी कभी 8 लेन का एक्सप्रेस वे होकर गुजरेगा, पुरानी पीढ़ी ने ये सोचा भी नहीं होगा। दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे की वजह से ये क्षेत्र कोटा और सूरत जैसे शहरों से भी कनेक्ट हो गया है। अब यहां उद्योगों के लिए नया कॉरिडोर बनने जा रहा है। इससे एक महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र के रूप में मालवा और रतलाम की पहचान और सशक्त होगी।

कांग्रेस की झूठ की पोल खोलते हुए पीएम ने कहा कि इस पार्टी के पास सिर्फ झूठी घोषणाओं का भोंपू है। मध्य प्रदेश के विकास के लिए ठोस रोडमैप क्या होगा, ये कांग्रेस को पता तक नहीं है। क्योंकि कांग्रेस के नेताओं से लेकर उसके डायलॉग, घोषणाएं और किरदार सब फिल्मी हैं। जब किरदार फिल्मी हैं, तब सीन भी तो फिल्मी ही होगा। उन्होंने कहा कि यहां कांग्रेस के दो नेताओं के बीच कपड़े फाड़ने का कंपटीशन चल रहा है, लेकिन 3 दिसंबर को भाजपा की जीत के बाद यहां कांग्रेस में असली सिर-फुटौव्वल होगी। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के अंत में कहा कि हर चुनाव में कांग्रेस कर्जमाफी का झुनझुना लेकर आ जाती है, लेकिन कांग्रेस का इतिहास है कि कर्जमाफी का फायदा किसानों को नहीं, बल्कि कांग्रेसियों को और उनके चेले-चपाटों को ही मिलता है। जबकि भाजपा सरकार जो कहती है, वो पूरा करके दिखाती है। हम किसानों के हर छोटे-बड़े खर्चों की चिंता कर रहे हैं। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत देशभर के किसानों को 2 लाख 60 हजार करोड़ रुपये सीधे उनके बैंक खातों में भेजे गए हैं। मध्य प्रदेश में तो डबल इंजन सरकार के कारण, किसानों को डबल फायदा मिल रहा है। आज अनाज हो या फिर दलहन-तिलहन, कांग्रेस राज की तुलना में भाजपा सरकार, कहीं ज्यादा खरीद कर रही है। हाल ही में गेहूं, चना और दूसरी फसलों के MSP में भी बड़ी बढ़ोतरी की गई है। इसका लाभ मध्य प्रदेश के किसानों को भी होगा।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Chronic therapies power 11% growth in Indian pharma market in May

Media Coverage

Chronic therapies power 11% growth in Indian pharma market in May
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को भारत का सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर दुनिया भर के नेताओं ने बधाई दी
June 09, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को सबसे लंबे समय तक भारत का निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर दुनिया भर के नेताओं ने गर्मजोशी भरी बधाई दी है। विश्‍व भर के नेताओं ने प्रधानमंत्री के बदलाव लाने वाले शासन, 'ग्लोबल साउथ' की वकालत और एक समावेशी व आर्थिक रूप से गतिशील भारत की उनकी कल्‍पना की सराहना की।

श्रीलंका के राष्ट्रपति महामहिम अनुरा कुमारा दिसानायके ने 8 जून 2026 को प्रधानमंत्री को लिखे एक पत्र में श्रीलंका की सरकार और वहां के लोगों की ओर से उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा: "यह उपलब्धि न केवल आपके कार्यकाल की अवधि को दर्शाती है, बल्कि उस भरोसे और विश्वास का भी प्रमाण है जो दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जनता ने बार-बार आपके नेतृत्व में जताया है।" राष्ट्रपति ने भारत के उल्लेखनीय आर्थिक और सामाजिक बदलाव का भी ज़िक्र किया और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विज़न ने भारत की सीमाओं से परे, श्रीलंका सहित कई देशों के लोगों को प्रेरित किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने 4-6 अप्रैल 2025 के दौरान श्रीलंका का दौरा किया था। यह इस द्वीप देश की उनकी चौथी यात्रा थी, जिसके दौरान उन्हें 'मित्र विभूषण' से सम्मानित किया गया - यह श्रीलंका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है जो किसी विदेशी गणमान्य व्यक्ति को दिया जाता है। इस यात्रा ने भारत की 'नेबरहुड फर्स्ट' (पड़ोसी पहले) नीति को और मज़बूत किया; श्रीलंका भारत की अटूट साझेदारी से सबसे ज़्यादा लाभ उठाने वाले देशों में से एक है, जिसमें 2022 में श्रीलंका की आर्थिक मुश्किलों के दौरान भारत का अहम सहयोग भी शामिल है।

पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने एक व्‍यक्तिगत वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री मोदी को "एक रोल मॉडल और लीडरशिप की मिसाल" बताया। उन्होंने कहा - "आज 20 करोड़ से ज़्यादा लोगों को गरीबी से निकालकर बेहतर ज़िंदगी देना एक अद्भुत उपलब्धि है।" प्रधानमंत्री मारापे ने पापुआ न्यू गिनी की स्‍नेहपूर्ण दोस्ती और दोनों देशों के बीच संबंधों को और मज़बूत करने की इच्छा ज़ाहिर की। मई 2023 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पापुआ न्यू गिनी की ऐतिहासिक यात्रा भारत–प्रशांत द्वीपीय देशों के संबंधों में एक महत्वपूर्ण क्षण था। किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इस देश की यह पहली यात्रा थी। यह यात्रा भारत–प्रशांत द्वीप सहयोग मंच (एफआईपीआईसी) के तीसरे शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए की गई थी। इस यात्रा ने 'ग्लोबल साउथ' के एक प्रतिबद्ध साथी के तौर पर भारत की भूमिका पर जोर दिया।

त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर ने इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी और कहा कि "प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्‍व में भारत वैश्विक मामलों में एक प्रमुख आवाज़ बनकर उभरा है।" उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की साधारण शुरुआत से लेकर तीन कार्यकाल तक 1.4 अरब लोगों वाले देश का नेतृत्व करने तक के सफ़र पर प्रकाश डाला और विदेश नीति, आर्थिक विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर और सामाजिक-आर्थिक विकास में भारत की अहम उपलब्धियों पर बल दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने 3-4 जुलाई 2025 को त्रिनिदाद और टोबैगो की एक ऐतिहासिक यात्रा की - जो 26 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा थी - और यह यात्रा त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय प्रवासियों के आगमन की 180वीं वर्षगांठ के मौके पर हुई।