कांग्रेस और इंडी गठबंधन के स्वार्थ और वोट बैंक की राजनीति ने देश का बहुत नुकसान किया है: होशियारपुर, पंजाब में पीएम मोदी
अगले पांच साल में होने वाले बड़े निर्णयों की रूपरेखा खींची जा चुकी है: होशियारपुर, पंजाब में पीएम मोदी
कांग्रेस ने 60 साल में भ्रष्टाचार में डबल पीएचडी की और अब उसके साथ कट्टर भ्रष्टाचारी पार्टी भी जुड़ गई है: होशियारपुर, पंजाब में पीएम मोदी
पंजाब को नशे से मुक्त करने के नाम पर सत्ता में आए लोगों ने नशे को ही अपनी कमाई का साधन बना दिया है: होशियारपुर में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को पंजाब के होशियारपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। 2024 के लोकसभा चुनाव में ये उनकी अंतिम रैली थी। होशियारपुर को छोटी काशी और गुरु रविदास जी की तपोभूमि बताते हुए उन्होंने कहा कि इस पुण्य भूमि पर चुनाव अभियान का समापन होना किसी सौभाग्य से कम नहीं है। पीएम ने कहा कि वे पूरे ईमानदार मन से देश की सेवा में जुटे हुए हैं, इसलिए जनता का आशीर्वाद उनके साथ है और लोगों ने तीसरी बार मोदी सरकार बनाना पक्का कर दिया है। उन्होंने कहा, ‘आज देश में आकांक्षाएं नई हैं, उम्मीदें नई हैं, आत्मविश्वास नया है। दशकों बाद ऐसा समय आया है, जब पूर्ण बहुमत वाली केंद्र सरकार जीत की हैट्रिक लगाने जा रही है। और इसकी सबसे बड़ी वजह है विकसित भारत का सपना, जिससे आज हर भारतीय जुड़ गया है’।

पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी भारत की सदी होगी। पिछले 10 साल में भारत ने जो विकास करके दिखाया है, वो अभूतपूर्व रहा है। जब देश में दमदार सरकार होती है...तो विदेशी सरकारें भी हमारा दम देखती हैं। उन्होंने कहा, ‘वीरों की इस धरती पंजाब से बेहतर कौन जानेगा कि दमदार होने का मतलब क्या होता है’।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते 10 वर्षों में गरीब से गरीब को मुफ्त अनाज और मुफ्त इलाज की सुविधा दी गई है। अब उसके पास राशन कार्ड है...आयुष्मान कार्ड है। उन्होंने कहा, ‘गुरु रविदास जी, ऐसा समाज चाहते थे, जहां जाति के आधार पर समाज में कोई भेद न हो। आज मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव सभी को मिल रहा है। ऐसी योजनाओं ने गरीब और दलित के लिए स्वाभिमान से जीना संभव किया है’।

पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार के तीसरे टर्म के अगले 125 दिन का रोडमैप तैयार कर लिया गया है. इसमें भी 25 दिन विशेष तौर पर युवाओं के लिए रखे गए हैं। इसके साथ ही अगले 5 साल में होने वाले बड़े निर्णयों की रूपरेखा भी तैयार कर ली गई है। इतना ही नहीं अगले 25 साल के विजन पर भी तेजी से काम हो रहा है।

गुरु रविदास से जुड़ी विरासत को सम्मान दिए जाने का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि काशी में उनके जन्म स्थान का विकास किया जा रहा है। मध्य प्रदेश में गुरु रविदास जी के विशाल स्मारक का शिलान्यास हुआ है। भोपाल में ग्लोबल स्किल पार्क का नाम भी गुरु रविदास जी के नाम पर रखा गया है। दिल्ली में भी तुगलकाबाद में गुरू रविदास जी महाराज का जो पवित्र स्थान है…उसे दिव्य-भव्य बनाने के लिए जमीन की विशेष मंजूरी भी ले ली गई है। उन्होंने कहा, ‘मेरी इच्छा है कि आदमपुर एयरपोर्ट का नाम भी गुरु रविदास जी के नाम पर रखा जाए। सरकार बनने के बाद इस दिशा में तेजी से काम किया जाएगा’।

पीएम ने कहा कि विकसित होते भारत के सामने कुछ चुनौतियां भी हैं। कांग्रेस और इंडी गठबंधन की स्वार्थ की राजनीति, वोट बैंक की राजनीति ने देश का बहुत नुकसान किया है। इनका वोट बैंक प्रेम ही था कि बंटवारे के समय ये हमारे करतारपुर साहिब पर भारत का अधिकार नहीं जता पाए। यही लोग हैं जो अपने वोट बैंक के लिए लगातार राम मंदिर का विरोध कर रहे हैं। अपनी तुष्टिकरण की इसी राजनीति की वजह से इंडी गठबंधन CAA का भी विरोध कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अपनी सरकार के 10 साल में उन्होंने लगातार SC-ST-OBC के आरक्षण की रक्षा की है। ये उनका संकल्प है कि किसी भी हाल में दलितों-पिछड़ों-आदिवासियों का आरक्षण छीनने नहीं दिया जाएगा। भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। कांग्रेस ने 60 साल में भ्रष्टाचार में डबल पीएचडी की है और अब कांग्रेस के साथ एक और कट्टर भ्रष्टाचारी पार्टी भी जुड़ गई है। ये भयंकर झूठवादी पार्टी भी है। जो पंजाब को नशे से मुक्त करने के नाम पर आए थे। लेकिन इन्होंने नशे को ही अपनी कमाई का साधन बना दिया है। इन्होंने पंजाब को गैंगवॉर में झोंक दिया है। आज दिल्ली से लेकर पंजाब तक इनके कारनामे दुनिया देख रही है।

पंजाब को वीरों की धरती बताते हुए पीएम ने कहा कि इंडी गठबंधन के लोग हर कदम पर वीरों का अपमान करते हैं। यही लोग हैं जिन्होंने जनरल विपिन रावत को गली का गुंडा कहा था। यही लोग हैं जिन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक पर हमारी सेनाओं से सबूत मांगे थे। यही लोग हैं जो 62 की लड़ाई में चीन को क्लीन चिट देकर भारत की फौज का अपमान कर रहे हैं। कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने हमारी सेनाओं को कमजोर करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी थी। जबकि उनका लक्ष्य, भारत की सेनाओं को सबसे ज्यादा आधुनिक, सामर्थ्यवान और आत्मनिर्भर बनाना है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले 5 साल गरीब, किसान, नौजवान और नारीशक्ति के उत्कर्ष के होंगे।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM-KUSUM 2.0 aims to help farmers generate RE alongside crops: Joshi

Media Coverage

PM-KUSUM 2.0 aims to help farmers generate RE alongside crops: Joshi
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने सुख, समृद्धि और ज्ञान के लिए आशीर्वाद मांगते हुए संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
September 10, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने सभी के कल्याण, शुभता, सुरक्षा, शांति, ज्ञान और समृद्धि के लिए आशीर्वाद की कामना का भाव रखने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया। इस सुभाषितम में भगवान इंद्र, भगवान सूर्य, भगवान गरुड़ और भगवान बृहस्पति से आशीर्वाद की कामना की गई है।

प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत सुभाषितम साझा किया-

“स्वस्ति न इन्द्रो वृद्धश्रवाः।
स्वस्ति नः पूषा विश्ववेदाः।
स्वस्ति नस्तार्क्ष्यो अरिष्टनेमिः।
स्वस्ति नो बृहस्पतिर्दधातु॥”

सुभाषित का अर्थ है कि वैभवशाली भगवान इंद्र हमें सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दें। संपूर्ण ब्रह्मांड के ज्ञाता और सबका पालन-पोषण करने वाले भगवान सूर्य हमारे लिए मंगलकारी हों। विघ्‍नों का नाश करने वाले भगवान गरुड़ हम सबकी रक्षा करें। ज्ञान के देवता भगवान बृहस्पति हमें शांति सद्बुद्धि और समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करें।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर लिखा;

“स्वस्ति न इन्द्रो वृद्धश्रवाः।
स्वस्ति नः पूषा विश्ववेदाः।
स्वस्ति नस्तार्क्ष्यो अरिष्टनेमिः।
स्वस्ति नो बृहस्पतिर्दधातु॥”