भारत की एक गाथा हम बचपन में बुंदेले हरबोलों से सुनते थे और एक गाथा आज हम दुनिया को सुना रहे हैं: पीएम मोदी
कांग्रेस में प्रधानमंत्री से लेकर पार्टी अध्यक्ष तक को रिमोट से चलाने की परम्परा: पीएम मोदी
कांग्रेस एक समाज को दूसरे समाज से लड़ाकर कुर्सी पर कब्जा करने का खेल खेलती है: पीएम मोदी
हम खजाना लुटाने की नहीं बल्कि देश को आन-बान-शान के साथ आगे ले जाने की गारंटी देते हैं: पीएम मोदी
कांग्रेस के 'लापता मॉडल' में बिजली, सड़क, पानी, रोजगार, युवाओं का भविष्य और किसानों का कल्याण सब लापता हो जाते हैं: गुना में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को मध्य प्रदेश के दमोह, गुना और मुरैना में तीन जनसभाओं को संबोधित किया। दमोह की चुनावी सभा में लोगों की भारी भीड़ के बीच उन्होंने देश की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि आज जमीन से लेकर अंतरिक्ष तक भारत का गौरवगान हो रहा है। भारत का चंद्रयान वहां पहुंचा है, जहां दुनिया का कोई देश नहीं पहुंच पाया। भारत में हुए G 20 सम्मेलन की प्रशंसा पूरे विश्व में हुई है। भारत के युवा बेटे-बेटियां खेल के हर मैदान में आज नए रिकॉर्ड बना रहे हैं, लेकिन भारत का ये गौरवगान संभव ना हो पाता, अगर एमपी का इतना आशीर्वाद ना होता।

प्रधानमंत्री ने गरीबी की चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेताओं की नीयत ठीक नहीं थी, जबकि आज भाजपा के सेवाकाल में देश गरीबी से बाहर निकल रहा है। देश की बढ़ती आर्थिक ताकत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जब किसी देश का आर्थिक सामर्थ्य बढ़ता है, तो गरीबों पर खर्च करने के लिए देश के पास पैसे भी ज्यादा आते हैं। इसलिए आज का ये समय, कांग्रेस से सबसे ज्यादा सावधान रहने का है।

भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘अगर गलती से भी कांग्रेस मध्य प्रदेश में सरकार में आ गई, तो हर काम में 85 परसेंट कमीशन तय कर देगी। फिर ना यहां विकास होगा और ना ही कोई काम। प्रधानमंत्री ने गरीब कल्याण का जिक्र करते हुए इसे भाजपा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। मुफ्त राशन की गारंटी योजना का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘ये मोदी है जो अपने 80 करोड़ देशवासियों को मुफ्त राशन की गारंटी दे रहा है। अब मैंने ये निश्चय किया है कि आने वाले 5 वर्षों तक लाभार्थियों को मुफ्त राशन मिलता रहेगा।‘

बुंदेलखंड के फर्स्ट टाइम वोटर्स से प्रधानमंत्री ने एक विशेष बात कही, उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड को कांग्रेस ने सिर्फ सूखा और पलायन दिया। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस भी जानती है कि एमपी का युवा इनके भ्रष्ट और अक्षम ट्रैक रिकॉर्ड पर विश्वास नहीं करता। इसलिए ये लोग झूठ का पिटारा लेकर घूम रहे हैं’।

पीएम मोदी ने कहा कि दमोह जिले में ही 150 से अधिक सिंचाई परियोजनाओं का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि केन-बेतवा लिंक नहर के बनने से दमोह सहित पूरे बुंदेलखंड के लाखों किसानों का जीवन बदल जाएगा।

गुना में हुई अपनी दूसरी जनसभा में भी प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में एक तरफ डबल इंजन की सरकार है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस के डबल घातक लोग हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने यहां विकास का जो मॉडल विकसित किया था, वो था ‘लापता मॉडल’।

पीएम ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार, महिलाओं को सशक्त बनाने वाली भाजपा सरकार है। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस के नेताओं को सिर्फ अपने बेटे-बेटियों के भविष्य की ही चिंता होती है। आपके बच्चों के वर्तमान और भविष्य की चिंता भाजपा ही करती है’।

प्रधानमंत्री की तीसरी जनसभा मुरैना में हुई। वहां भाजपा के विकास की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में जबसे भाजपा की डबल इंजन सरकार बनी है, तबसे राज्य के विकास को नई ऊर्जा मिल रही है और इसका प्रमाण चंबल क्षेत्र में दिखता है।

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा के लिए गरीब-मध्यम वर्ग, दलित, पिछड़े, आदिवासी परिवारों के बच्चों का भविष्य बनाना ही सर्वोपरि है। उन्होंने कहा, ‘आपका सपना ही, मोदी का संकल्प है। मैं इसी संकल्प को सिद्ध करने में ईमानदारी से जुटा हूं’।

देश के सैनिकों की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने चार दशक तक हमारे सैनिकों की बात नहीं सुनी। आज के नौजवानों के लिए ये जानना जरूरी है कि कांग्रेस ने हमेशा देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने कहा, ‘आज का भारत, नया भारत है। आज की सेना आतंकियों को करारा जवाब देती है। घर में घुसकर जवाब देती है’।

 देश के गरीबों और वंचितों की चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस कहती है- देश के साधन-संसाधन पर पहला अधिकार मुसलमानों का है। हमारे लिए, देश के संसाधनों पर पहला हक गरीबों और वंचितों का है। मोदी के लिए देश में गरीब ही सबसे बड़ी जाति है’।

 

 

 

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India records highest-ever startup surge with 55,200 recognised in FY26

Media Coverage

India records highest-ever startup surge with 55,200 recognised in FY26
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 18 अप्रैल 2026
April 18, 2026

From Tap Water to 40,000 Manuscripts: Modi’s Vision Delivers Jobs, Clean Energy & Civilisational Pride