कांग्रेस ने दशकों तक आदिवासी भाई-बहनों की उपेक्षा की और उन्हें इरादतन विकास से वंचित रखा: पीएम मोदी
जब भी कांग्रेस की सरकार बनी, उसने हमेशा नक्सलवाद और आतंकवाद को बढ़ावा दिया है: पीएम मोदी
कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार में मानव और मादक पदार्थों की तस्करी में वृद्धि के कारण सरगुजा में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है: पीएम मोदी
अयोध्या में जल्द ही भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होगा और यह मोदी की गारंटी की पूर्ति है: पीएम मोदी
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के वादे झूठ और धोखे पर आधारित है क्योंकि उनकी रुचि केवल लोगों को लूटने और अपना खजाना भरने में है: पीएम मोदी
'सबका साथ, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के मंत्र पर चलने वाली भाजपा छत्तीसगढ़ के विकास और समृद्धि के लिए संकल्पबद्ध है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ के बिश्रामपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। रैली में उमड़ी लोगों की भीड़ को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर जम कर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा, ‘दशकों तक कांग्रेस के लिए आदिवासियों का कोई वजूद ही नहीं था। जबकि भाजपा ने हमेशा आदिवासी कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। क्या कभी आपने भी सोचा था कि आदिवासी परिवार से निकली एक बेटी, देश की राष्ट्रपति बनेगी? कांग्रेस ने उन्हें रोकने और अपमान की बहुत कोशिश की थी, लेकिन जब भी आदिवासी हितों की बात आई, तो भाजपा ने सरकार की तिजोरी खोल दी।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की एक और बड़ी नाकामयाबी यह रही है कि जब-जब कांग्रेस सरकार आती है, तब-तब देश में आतंकवादियों और नक्सलियों के हौसले बढ़ते हैं और जिस-जिस राज्य में कांग्रेस सत्ता में होती है, वहां अपराध का, लूटपाट का राज चलता है। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस सरकार में सरगुजा क्षेत्र में मानव तस्करी और नशे का कारोबार, बेतहाशा बढ़ गया है। यहां बहनों-बेटियों को अपराधी निशाना बना रहे हैं। हमारे आदिवासी और गरीब परिवारों की अनेकों बच्चियां गायब हुई हैं। इतना ही नहीं, कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति के कारण, यहां तीज-त्योहार मनाना तक मुश्किल हो गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा गरीबों को सिर्फ झूठे नारे दिए। उन्होंने कहा, ‘पांच दशक से कांग्रेस बोल रही है कि गरीबी हटाएंगे। लेकिन ये कहते-कहते कांग्रेस के नेता खुद हर साल और अमीर होते जा रहे हैं। जबकि भाजपा सरकार गरीबी हटाने के लिए पूरी ईमानदारी से काम कर रही है। आपका ये मोदी, गरीबी से ही निकलकर यहां पहुंचा है, इसलिए गरीबों का दुख-दर्द समझता है।

देशभर में गरीब परिवारों को मिल रहे मुफ्त राशन की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस योजना को पांच साल तक और बढ़ाया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा जो कहती है उसे कर दिखाती है। मुफ्त इलाज की सुविधा हो, हर घर में शौचालय, उज्ज्वला का गैस कनेक्शन या फिर महिला आरक्षण का कानून और तीन तलाक के खिलाफ कानून, भाजपा सरकार ने सारी गारंटी पूरी की।

अयोध्या में भव्य राम मंदिर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा- ये संकल्प भी अब सिद्ध हो रहा है। वहीं देश में 4 करोड़ से अधिक परिवारों को पक्के घर की गारंटी का फायदा मिल चुका है। वहीं छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार गरीबों को पक्के घर नहीं मिलने दे रही है। लेकिन छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की विदाई के बाद भाजपा सरकार यहां के लोगों को पक्का घर बनाकर देगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि एक तरफ भाजपा का संकल्प पत्र है तो दूसरी तरफ कांग्रेस का झूठ है। कांग्रेस ने तो महादेव के नाम पर भी घोटाला कर दिया। इस घोटाले की चर्चा आज देश-विदेश में हो रही है। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस ने अपनी तिजोरी भरने के लिए आपके बच्चों से सट्टेबाजी कराई, आपका पैसा लूटा।‘ उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय पर निशाना साधते हुए कहा, ‘क्या 30 टके कक्का, खुलेआम सट्टा चला रहे थे?’ जो घोटाले का सबसे बड़ा आरोपी है, वो टीवी पर आकर कह रहा है कि उसने मुख्यमंत्री को 500 करोड़ रुपए से ज्यादा की रिश्वत दी है। क्या ऐसे आरोपों से घिरे मुख्यमंत्री को एक दिन भी सीएम की कुर्सी पर रहना चाहिए?

छत्तीसगढ़ के युवाओं का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस के नेताओं को कभी आपके बेटे-बेटियों और आने वाली पीढ़ियों की परवाह नहीं रही है। आपके बच्चे बेरोजगार रहें, इससे कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ता।

वहीं प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के किसानों का सवाल उठा कर राज्य की सरकार को पानी-पानी कर दिया। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस ने तो यहां के किसानों को भी झूठ के कुचक्र में फंसाकर रखा है। कांग्रेस वाले दावा करते हैं कि इन्होंने छत्तीसगढ़ के किसानों का कर्ज माफ किया है। लेकिन सच्चाई यही है कि इसमें भी कांग्रेस ने घोटाला ही किया है। ये भाजपा है जो किसानों के छोटे-छोटे खर्चों का भी ध्यान रख रही है।‘ तेंदुपत्ता संग्राहकों के साथ कांग्रेस के धोखे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘छत्तीसगढ़ की नई भाजपा सरकार अधिक दाम पर ज्यादा से ज्यादा तेंदुपत्ता भी खरीदेगी और उन्हें ज्यादा बोनस भी देगी।

पीएम मोदी ने कहा कि सूरजपुर का ये पूरा इलाका खनिजों विशेष कर कोयले के लिए जाना जाता है, लेकिन कांग्रेस की सरकार ने आपके कोयले में भी घोटाला कर दिया, वहीं भाजपा, इस कोयला क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि 3 दिसंबर को जैसे ही कांग्रेस सरकार जाएगी, वैसे ही यहां विकास की गति और तेज की जाएगी। नए प्रोजेक्ट आएंगे, यहां का औद्योगिक विकास तेज किया जाएगा।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM Modi Conferred With Slovakia’s 'Order Of The White Double Cross', His 33rd Global Honour So Far

Media Coverage

PM Modi Conferred With Slovakia’s 'Order Of The White Double Cross', His 33rd Global Honour So Far
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के लिए अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे के निर्माण की प्रतिबद्धता दोहराई
June 16, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि पिछले दशक में बुनियादी ढांचे का रिकॉर्ड स्तर पर उन्नयन हुआ है। उन्होंने देश के लोगों के लिए अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया है ताकि विकसित भारत के स्‍वप्‍न को साकार किया जा सके।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट में‍ लिखा :

“पिछले दशक में बुनियादी ढांचे का रिकॉर्ड स्तर पर उन्नयन हुआ है। हम अपने देश के लोगों के लिए अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं ताकि विकसित भारत के हमारे स्‍वप्‍न को साकार किया जा सके।

#12YearsOfNayaBharatNirman”