कजाखस्तान पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत  
प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री मसीमोव से मुलाकात कर भारत-कजाखस्तान संबंधों को मजबूत करने के लिए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की
प्रधानमंत्री मोदी ने असीम उत्साह के साथ योग दिवस मनाने के लिए कजाखस्तान के लोगों की प्रशंसा की #YogaDay
श्री मोदी ने अस्ताना में नजरबायेव विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधित किया
प्रधानमंत्री ने भारत कजाखस्तान सूचना एवं संचार उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन किया
प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री मसीमोव ने भारत-कजाखस्तान व्यापार गोलमेज सम्मेलन में भाग लिया

7 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कजाखस्तान की राजधानी अस्ताना पहुंचे जहाँ गर्मजोशी से उनका स्वागत किया गया। कजाखस्तान के प्रधानमंत्री श्री करीम मसीमोव ने स्वयं हवाई अड्डे पर श्री मोदी का स्वागत किया।

वहां पहुंचे के तुरंत बाद श्री मोदी ने अपने हार्दिक स्वागत के लिए प्रधानमंत्री मसीमोव को धन्यवाद दिया और फेसबुक पर अस्ताना शहर की कुछ तस्वीरें भी साझा की।

I am happy to be in Kazakhstan, India's very valued friend in Central Asia. Thank you PM Karim Massimov for the memorable welcome.

Posted by Narendra Modi on Tuesday, July 7, 2015

It is slightly overcast in this wonderful city of Astana, Kazakhstan.

Posted by Narendra Modi on Tuesday, July 7, 2015

दोनों प्रधानमंत्रियों ने व्यापक वार्ता कर भारत और कजाखस्तान के बीच सहयोग बढ़ाने के विभिन्न तरीकों पर चर्चा की। श्री मोदी ने अपनी इस बैठक को अत्यंत उपयोगी एवं फलदायी बताया।

प्रधानमंत्री ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में पूरे उत्साह के साथ भाग लेने के लिए कजाखस्तान के लोगों की तारीफ की। फेसबुक पर पोस्ट के माध्यम से अपनी खुशी जाहिर करते हुए श्री मोदी ने उनसे यह आग्रह किया कि वे अपने उत्साह को बनाए रखें एवं योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाएं। उन्होंने अस्ताना और अल्माटी में उत्साह एवं जूनून के साथ योग दिवस मनाने के लिए वहां के लोगों की सराहना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अस्ताना में नजरबायेव विश्वविद्यालय के छात्रों को भी संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह विश्वविद्यालय राष्ट्रपति नजरबायेव की उस सोच को दिखाता है जिसमें शिक्षा राष्ट्र की प्रगति और नेतृत्व का आधार है। श्री मोदी ने यह भी कहा कि 2011-12 में यूएन सुरक्षा परिषद की सदस्यता के लिए भारत का समर्थन करने में कजाखस्तान की उदारता को भारतीय कभी नहीं भूल सकते।

श्री मोदी ने कहा कि भारत और मध्य एशिया, दोनों ने एक-दूसरे को काफी प्रभावित किया है। उन्होंने भारत के साथ राजनीति, रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में कजाखस्तान के बढ़ते सहयोग पर अपना संतोष जताया।

प्रधानमंत्री ने एक ऐसी एशियाई सदी बनाने का आह्वान किया जिसमें पूरा एशिया एकजुट हो न कि अलग-अलग, दक्षिण, पश्चिम, पूर्व या मध्य एशिया। श्री मोदी ने अपने भाषण के अंत में अब्दुर्रहीम ओत्कुर की कुछ पंक्तियां दोहराईं।

At Nazarbayev University, I talked about the need to work together to build the Silk Route of 21st century. https://nm4.in/1fk5T7p

Posted by Narendra Modi on Tuesday, July 7, 2015

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत-कजाखस्तान सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन किया उन्होंने एलएन गुमिलेव यूरेशिया राष्ट्रीय विश्वविद्यालय का भी दौरा किया।

भारत-कजाखस्तान व्यापार गोलमेज सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने देश के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और व्यापार जगत के अन्य प्रमुखों से बातचीत की। उन्होंने भारत और कजाखस्तान के बीच आर्थिक संबंधों को और आगे बढ़ाने की बात कही। श्री नरेन्द्र मोदी ने कजाखस्तान की कंपनियों से भारत में निवेश करने का भी आग्रह किया। इस व्यापार सम्मलेन में अंतरिक्ष, साइबर सुरक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों पर भी वार्ता हुई।

दोनों प्रधानमंत्रियों ने ओवीएल और काज़मुनेगाज द्वारा सतपायेव तेल ब्लॉक के प्रथम समन्वेशी ड्रिलिंग का भी शुभारंभ किया।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Indian public relations industry pegged to reach ₹4,500 cr by 2030: Report

Media Coverage

Indian public relations industry pegged to reach ₹4,500 cr by 2030: Report
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ पर पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषितम
July 03, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज से शुरू हुई पावन-पुनीत श्री अमरनाथ यात्रा के अवसर पर भगवान शिव के सभी भक्तों को शुभकामनाएं देते हुए संस्कृत सुभाषितम् साझा किया:

“वाग्बुद्धिचित्तकरणैश्च तपोभिरुग्रैः
शक्यं समाकलयितुं न यदीयरूपम्।

तं भक्तिभावसुलभं शरणं नतानां
नित्यं भजाम्यऽमरनाथमहं दयालुम्॥"

इसका अर्थ है, "जिनके स्वरूप को वाणी, बुद्धि, चित और इंद्रियों के द्वारा यहां तक कि कठोर तपस्याओं से भी नहीं जाना जा सकता और जो भक्ति भाव से सहज प्राप्त हो जाते हैं और नतमस्तक भक्तों के आश्रय हैं, उन दयालु भगवान अमरनाथ की मैं नित्य आराधना करता हूं।“

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा:

समस्त शिवभक्तों को पावन-पुनीत श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं! बाबा बर्फानी के दिव्य दर्शन की यह यात्रा आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।

जय बाबा बर्फानी!

वाग्बुद्धिचित्तकरणैश्च तपोभिरुग्रैः
शक्यं समाकलयितुं न यदीयरूपम्।

तं भक्तिभावसुलभं शरणं नतानां
नित्यं भजाम्यऽमरनाथमहं दयालुम्॥