प्रधानमंत्री मोदी और पुर्तगाल के पीएम एंटोनियो कोस्टा ने इंडिया-पुर्तगाल इंटरनेशनल स्टार्ट-अप हब की शुरूआत की
भारत-पुर्तगाल इंटरनेशनल स्टार्ट-अप हब (आईपीआईएसएच) से एक परस्पर सहायक उद्यमशीलता साझेदारी बनाने में मदद मिलेगी
आईपीआईएसएच स्टार्ट-अप, निवेशकों, इनक्यूबेटरों, उद्यमी बनना चाह रहे लोगों और भारत में स्टार्ट-अप से जुड़े सभी हितधारकों के लिए एक प्लेटफार्म

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने आज लिस्बन में एक अनोखे स्टार्टअप पोर्टल - इंडिया-पुर्तगाल इंटरनेशनल स्टार्टअप हब (आईपीआईएसएच) की शुरुआत की।

इस प्लेटफार्म की पहल स्टार्टअप इंडिया ने की है और इसे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय एवं स्टार्टअप पुर्तगाल का सहयोग प्राप्त है। ताकि एक परस्पर सहायक उद्यमशीलता साझेदारी विकसित की जा सके।

आईपीआईएसएच में कई टूल हैं और यह बेंगलुरू, दिल्ली और लिस्बन के स्टार्टअप हॉटस्पॉट पर सूचनाएं उपलब्ध कराएगा। साथ ही इससे जुड़े दूसरे विषयों जैसे नीति, कराधान एवं वीजा विकल्पों में भी मदद करेगा। यह स्टार्टअप को सहयोग करने के लिए गो-टू-मार्केट विकसित करेगा।

आईपीआईएसएच से परस्पर क्षमता निर्माण में मदद मिलने की उम्मीद है। यह स्टार्टअप, निवेशकों और प्रासंगिक क्षेत्रों से इनक्यूबेटर के बीच संपर्क स्थापित करेगा। दोनों देशों के स्टार्टअप को गाइड करने के लिए इसके भारत एवं पुर्तगाल स्थित मानद राजदूतों का एक नेटवर्क स्थापित करने की उम्मीद है।

पृष्ठभूमि 

स्टार्टअप सेक्टर में भारत और पुर्तगाल के बीच काफी समानताएं हैं। पुर्तगाल यूरोप में व्यवसाय निर्माण की सर्वोच्च दर वाले देशों में से एक है और उद्यमशीलता के लिए सबसे संभावनाशील यूरोपीय इको-सिस्टम में से एक के तौर पर उभरा है। लिस्बन पिछले तीन साल यानी 2016 से वेब समिट - एक प्रमुख वार्षिक अंतरराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी सम्मेलन - की मेजबानी कर रहा है। पिछली वेब समिट में भारत की ओर से 70 प्रतिभागी शामिल हुए थे। इस वर्ष इस संख्या के और बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। भारत और पुर्तगाल की सरकार स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Jumbo Indian contingent comprising 768 athletes, support staff and officials for Asian Games

Media Coverage

Jumbo Indian contingent comprising 768 athletes, support staff and officials for Asian Games
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 4 सितंबर 2026
September 04, 2026

Make in India, Power India, Play for India: Multi-Sector Momentum Under PM Modi’s Leadership