ह्योगो प्रांत में एकत्रित सभा को सम्बोधित करते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी ने साल 2007 और 2012 में कोबो के साथ जुड़ाव को याद किया। पीएम ने कहा कि “हमारे सम्बन्ध पूरी तरह से भरोसे और आपसी विश्वास से परिपूर्ण हैं। गुजरात के साथ सम्बन्ध सुधारने के लिए गवर्नर ईडो के भी प्रयासों के लिए धन्यवाद।”

पीएम ने कहा कि “ह्योगो में इंडस्ट्रीज़ की अधिक से अधिक भागीदारी और जुड़ाव जापान और भारत के एमएसएमई क्षेत्र को फायदा पहुंचाएगा, जिसके लिए यह परिवर्तनकारी सिद्ध हो सकता है।”

व्यापार और वाणिज्य में भारतीय समुदाय के बारे में बातें करते हुए पीएम ने कहा कि “कोबे में भारतीय समुदाय का लंबे समय से व्यापार और वाणिज्यिक सम्बन्ध रहे हैं। मैं कोबे में रहने वाले सभी वासियों को उनके पोर्ट के 150 साल हो जाने की खुशी में शुभकामनाएं देता हूं।”

प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री अबे ने गुजरात सरकार और ह्योगो प्रान्त के बीच सहयोग को बढ़ावा देने वाले समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Rameswaram temple in backdrop as Modi welcomes leaders

Media Coverage

Rameswaram temple in backdrop as Modi welcomes leaders
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एशिया कप जीतने पर बधाई दी
September 14, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशिया कप जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम का आत्मविश्वास, निरंतरता और शानदार जज़्बा पूरी तरह दिखाई दिया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आशा व्यक्त की कि यह जीत देश भर के लाखों युवाओं को खेलने तथा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा;

“भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का पल!

एशिया कप जीतने पर महिला टीम को बधाई। पूरे टूर्नामेंट के दौरान उनका आत्मविश्वास, निरंतरता और उल्लेखनीय जज़्बा पूरी तरह देखने को मिला।

यह विजय देशभर के लाखों युवाओं को खेल के प्रति आकर्षित और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करे।”