मालदीव की अवामी-मजलिस के स्पीकर मोहम्मद नशीद ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। वे राज्यसभा के सभापति और लोकसभा अध्यक्ष के संयुक्त निमंत्रण पर भारत आए हैं।

स्पीकर नशीद का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों की संसदों के बीच द्विपक्षीय गतिविधियां दोनों देशों के प्रगाढ़ सम्बंधों की बुनियाद हैं। प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया कि श्री नशीद के भारत आगमन से दोनों देशों की मैत्री मजबूत होगी।

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष जून में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपनी माले यात्रा के दौरान वहां की आवामी-मजलिस को भी संबोधित किया था। उसका उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने मालदीव के स्पीकर नशीद के मजबूत नेतृत्व में मालदीव में लोकतंत्र को लगातार मजबूत बनाने के प्रयासों की सराहना की। श्री मोदी ने कहा कि भारत मालदीव को स्थिर, समृद्ध और शांतिपूर्ण बनाने के लिए वहां की सरकार के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पिछले वर्ष मालदीव में नई सरकार के गठन के बाद भारत और मालदीव के बीच सम्बंधों के मजबूत बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सहयोग के प्रति श्री मोहम्मद नशीद ने धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने मालदीववासियों के कल्याण के लिए भारत द्वारा सहयोग किये जाने पर भी प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मालदीव सरकार ‘इंडिया फर्स्ट’ की नीति पर लगातार अमल करती रहेगी। उन्होंने कहा कि संसदीय शिष्टमंडल के आगमन से दोनों देशों के बीच भाईचारा और दोस्ताना सम्बंध और मजबूत होंगे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
UPI at 10: From payments pipe to backbone of India’s digital financial ecosystem

Media Coverage

UPI at 10: From payments pipe to backbone of India’s digital financial ecosystem
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने आशा भोसले जी के अस्पताल में भर्ती होने पर गहरी चिंता व्यक्त की
April 12, 2026
प्रधानमंत्री ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनकर गहरी चिंता व्यक्त की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर लिखा:

‘’आशा भोसले जी के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनकर बहुत चिंता हुई। उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।‘’