प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश के कुछ इलाकों में हुई तोड़फोड़ की घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। देश के कुछ क्षेत्रों में मूर्तियों को गिराने की घटनाएं सामने आई हैं। प्रधानमंत्री ने इस संबंध में गृहमंत्री श्री राजनाथ सिंह से बातचीत की और ऐसी घटनाओं की कड़ी निंदा की है। गृह मंत्रालय ने तोड़फोड़ की ऐसी घटनाओं को गंभीरता से लिया है। गृह मंत्रालय ने राज्यों से कहा है कि वे ऐसी घटनाएं रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएं। ऐसी घटनाओं में लिप्त लोगों के खिलाफ संबंधित नियमों के अंतर्गत मामले दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
Published By : Admin |
March 7, 2018 | 10:44 IST
प्रधानमंत्री ने देश के कुछ इलाकों में हुई तोड़फोड़ की घटनाओं की कड़ी निंदा की
Login or Register to add your comment
प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के बदायूं में दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया
June 17, 2026
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के बदायूं में दुर्घटना में जानमाल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री मोदी ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया;
उत्तर प्रदेश के बदायूं में दुर्घटना में जानमाल की हानि अत्यंत दुखद है। मैं पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं: प्रधानमंत्री @narendramodi
The loss of lives due to a mishap in Badaun, Uttar Pradesh, is deeply painful. I extend my condolences to the bereaved families. Praying for the speedy recovery of the injured: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) June 17, 2026


