प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश के युवाओं से स्वामी विवेकानन्द के नेतृत्व उपदेश का अनुसरण करने को कहा है। श्री मोदी ने व्यक्तियों और संस्थानों के विकास में श्रद्धेय संन्यासी की प्रशंसा की। राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव के समापन सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने व्यक्ति विकास से संस्थान निर्माण के विभिन्न चक्र प्रारंभ करने में स्वामी जी के योगदान की चर्चा।

श्री मोदी ने कहा कि व्यक्ति स्वामी विवेकानन्द के प्रभाव क्षेत्र में आते हैं और संस्थान का सृजन करते हैं और यही संस्थान बाद में नए संस्थान निर्माताओं की रचना करते हैं। इससे व्यक्ति विकास से संस्थान निर्माण का विभिन्न और विपरीत चक्र प्रारंभ होता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह भारत की विशाल शक्ति है। प्रधानमंत्री ने उद्यमिता के उदाहरण के साथ इसकी व्याख्या की। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति एक बड़ी कंपनी बनाता है और कंपनी काइको सिस्टम अनेक प्रतिभावान व्यक्तियों को बढ़ावा देता है जो अपने समय में नई कंपनियां बनाते हैं।

प्रधानमंत्री ने युवाओं से हाल में घोषित राष्ट्रीय शिक्षा नीति में दिए गए लचीले और नवाचारी लर्निंग फॉर्मेट का लाभ उठाने को कहा। नीति का उद्देश्य आकांक्षाओं, कौशल, समझदारी तथा युवा की पसंद को प्राथमिकता देकर बेहतर व्यक्ति बनाना है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के युवाओं को बेहतर शिक्षा तथा बेहतर उद्यम के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा ‘‘हम देश में एक इको सिस्टम बनाने का प्रयास कर रहे हैं जिसके अभाव में युवा अक्सर बाध्य होकर विदेश की ओर देखते हैं।’’

प्रधानमंत्री ने बल देते हुए कहा कि स्वामी विवेकानन्द ने विश्वासपूर्ण, स्वच्छ हृदय, निर्भय और साहसी युवा को देश की नींव के रूप में मान्यता दी। श्री मोदी ने युवाओं के लिए स्वामी विवेकानन्द के मंत्रों को प्रस्तुत किया। शारीरिक फिटनेस के लिए विवेकानंद का मंत्र था लोहे की मांसपेशियां और फौलाद की शक्ति। सरकार फिट इंडिया मूवमेंट, योग को प्रोत्साहित कर रही है और खेलों के लिए आधुनिक सुविधाएं प्रदान कर रही है। व्यक्तित्व विकास के लिए स्वामी जी का उपदेश था“स्वयं में विश्वास करो”, नेतृत्व और टीमवर्क के लिए स्वामी जी ने कहा “सभी में विश्वास करो।”

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India Remains One Of The Fastest-Growing Economies: SBI’s Ghosh

Media Coverage

India Remains One Of The Fastest-Growing Economies: SBI’s Ghosh
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
August 16, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उन्हें असाधारण दूरदर्शिता से संपन्न एक महान राजनेता के रूप में स्मरण किया, जिन्होंने अपना जीवन राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित कर दिया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उनके विचारों और प्रयासों ने पीढ़ियों को प्रेरित किया है तथा उनके नेतृत्व ने हमारे राष्ट्र को सशक्त बनाया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अटल जी का सुशासन और जनकल्याण पर केन्द्रित दृष्टिकोण सदैव हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।

एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लिखा:

“अटल जी को उनकी पुण्यतिथि पर स्मरण कर रहा हूँ। अद्भुत दूरदृष्टि वाले एक असाधारण राजनेता, उन्होंने अपना पूरा जीवन हमारे राष्ट्र की सेवा में समर्पित कर दिया। उनके विचारों और प्रयासों ने पीढ़ियों को प्रेरित किया और उनके नेतृत्व ने हमारे राष्ट्र को सुदृढ़ बनाया। सुशासन और जन-कल्याण पर केन्द्रित उनका दृष्टिकोण हमेशा हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।"