श्री चाबा कोरोशी ने जल संसाधन प्रबंधन व संरक्षण क्षेत्रों के समुदायों सहित सभी समुदायों के लिये भारत द्वारा की गई परिवर्तनगामी पहलों की प्रशंसा की
श्री चाबा कोरोशी ने वैश्विक संस्थानों में सुधार करने के प्रयासों में भारत की अग्रणी भूमिका के महत्त्व पर प्रकाश डाला
प्रधानमंत्री ने वैश्विक समस्याओं के समाधान के लिये संयुक्त राष्ट्र आमसभा की विज्ञान और प्रौद्योगिकी आधारित सोच की सराहना की
प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सहित बहुपक्षीय प्रणाली में सुधार के महत्त्व पर जोर दिया, ताकि समकालीन भू-राजनीतिक वास्तविकतायें परिलक्षित हो सकें

संयुक्त राष्ट्र आमसभा के 77वें सत्र के अध्यक्ष महामहिम श्री चाबा कोरोशी ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान, श्री चाबा कोरोशी ने जल संसाधन प्रबंधन व संरक्षण क्षेत्रों के समुदायों सहित सभी समुदायों के लिये भारत द्वारा की गई परिवर्तनगामी पहलों की प्रशंसा की। संशोधित बहुपक्षवादिता के प्रति भारत के प्रयासों का मान करते हुये श्री चाबा कोरोशी ने वैश्विक संस्थानों में सुधार करने के प्रयासों में भारत की अग्रणी भूमिका के महत्त्व को रेखांकित किया।

प्रधानमंत्री ने कार्यभार संभालने के बाद पहली बार भारत के द्विपक्षीय दौरे पर आने के लिये श्री चाबा कोरोशी को धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री ने वैश्विक समस्याओं के समाधान के लिये संयुक्त राष्ट्र आमसभा की विज्ञान और प्रौद्योगिकी आधारित सोच की सराहना की। प्रधानमंत्री ने श्री चाबा कोरोशी को आश्वस्त किया कि भारत संयुक्त राष्ट्र 2023 जल सम्मेलन सहित 77वीं संयुक्त राष्ट्र आमसभा के दौरान उनके अध्यक्षता कार्यकाल का पूरा समर्थन करेगा।

प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सहित बहुपक्षीय प्रणाली में सुधार के महत्त्व पर जोर दिया, ताकि समकालीन भू-राजनीतिक वास्तविकतायें परिलक्षित हो सकें।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
‘Policy paralysis’ to ‘dynamism’: PM Modi returns to SRCC, maps India’s growth in 13 years

Media Coverage

‘Policy paralysis’ to ‘dynamism’: PM Modi returns to SRCC, maps India’s growth in 13 years
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने एसआरसीसी के कार्यक्रम में जाने और वापस आने के दौरान अपनी मेट्रो यात्रा के पल साझा किए
September 05, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एसआरसीसी के कार्यक्रम में जाने और वापस आने के दौरान अपनी मेट्रो यात्रा की झलकियां साझा कीं।

एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने जानकारी दी:

“मेट्रो यात्रा के पल…

एसआरसीसी के कार्यक्रम में जाते और वापस आते समय।”