स्पेन के राष्ट्रपति महामहिम श्री पेद्रो सांचेज़ ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की।

दोनों नेताओं ने भारत-स्पेन मित्रता को प्रगाढ़ बनाने और विशेषकर रक्षा, सुरक्षा, प्रौद्योगिकी तथा अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।

दोनों देश वर्ष 2026 को भारत–स्पेन संस्कृति, पर्यटन और एआई वर्ष के रूप में मना रहे हैं।

‘एक्स’ पर अलग-अलग पोस्ट में श्री मोदी ने लिखा:

“दिल्ली में राष्ट्रपति पेद्रो सांचेज़ के साथ सार्थक मुलाकात हुई। भारत–स्पेन मित्रता को प्रगाढ़ बनाने और विशेषकर रक्षा, सुरक्षा, प्रौद्योगिकी तथा अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। हमारे देश वर्ष 2026 को भारत–स्पेन संस्कृति, पर्यटन और एआई वर्ष के रूप में मना रहे हैं। इससे जनता के बीच परस्‍पर संपर्क और मजबूत होंगे। यह देखकर खुशी हुई कि विश्वविद्यालयों का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है। इससे भी हमारे लोगों के बीच संबंध और प्रगाढ़ होंगे।

यूरोपीय संघ के साथ हुआ ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) स्पेन के साथ आर्थिक साझेदारी पर अत्यंत सकारात्मक प्रभाव डालेगा और हमारे देशों के लोगों के लिए नए अवसर प्रदान करेगा।”

@sanchezcastejon”

“Tuve una reunión productiva con el presidente Pedro Sánchez en Delhi. Hablamos de formas de fortalecer la amistad entre la India y España, especialmente en ámbitos como la defensa, la seguridad, la tecnología y otros.

Nuestros países celebran 2026 como el Año India-España de la Cultura, el Turismo y la IA. Esto profundizará los vínculos entre nuestros pueblos. Me alegra ver que también ha venido a la India una gran delegación de universidades. Esto también contribuirá en gran medida a acercar a nuestros pueblos.

El histórico acuerdo de libre comercio con la UE tendrá un impacto muy positivo en la asociación económica con España y brindará nuevas oportunidades a los ciudadanos de nuestros países.

@sanchezcastejon”

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Italy and India: A strategic partnership for the Indo-Mediterranean

Media Coverage

Italy and India: A strategic partnership for the Indo-Mediterranean
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 19 मई 2026
May 19, 2026

Exports Up, Economy Strong, World Collaborating: PM Modi's Reforms Delivering Jobs, Growth & Green Future