प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज इस्‍लामी गणराज्‍य अफगानिस्‍तान के पूर्व राष्‍ट्रपति हामिद करज़ई से फोन पर बात की।

प्रधानमंत्री ने अफगानिस्‍तान में शांतिपूर्वक एवं ऐतिहासिक सत्‍ता परिवर्तन और राष्‍ट्रीय एकता सरकार सुनिश्चित करने के लिए श्री करज़ई के नेतृत्‍व की सराहना करते हुए उन्‍हें बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री करज़ई की बुद्धिमत्ता, साहस और दूरदर्शिता के बिना ऐसा संभव नहीं होता। श्री मोदी ने कहा कि करज़ई के नेतृत्‍व में अफगानिस्‍तान सशक्‍त, शांत, समावेशी, समृद्ध और लोकतांत्रिक अफगानिस्‍तान बनाने की दिशा में बड़ी प्रगति हासिल की है। राष्‍ट्रपति पद पर रहते हुए करज़ई ने बहुत कठिन अवधि में अफगानिस्‍तान को शान्ति, समृद्धि और स्थिरता के रास्‍ते पर लाने में सफलतापूर्वक सहयोग दिया जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

प्रधानमंत्री ने भारत-अफगानिस्‍तान के संबंधों को मजबूत बनाने में करज़ई के योगदान का स्‍मरण किया। श्री मोदी ने कहा कि भारत और अफगानिस्‍तान दोनों देशों में नई सरकारे बनी हैं जिन्‍हें आपसी संबंधों को बढ़ाने में करज़ई के मार्गदर्शन की जरूरत है।

श्री करज़ई ने कहा कि वे भारत के साथ अपने संबंधों को याद रखे हुए हैं। किसी और देश ने अफगानिस्‍तान के लिए इतना नहीं किया। भारत ने अपने सीमित संसाधनों के बावजूद अफगानिस्‍तान को सहायता दी। श्री करज़ई ने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि अफगानिस्‍तान की नई सरकार भारत-अफगानिस्‍तान संबंधों को मजबूत बनाने को उच्‍च प्राथमिकता देगी।

श्री मोदी ने कहा कि करज़ई के लिए भारत दूसरा घर रहा है और वह हमारे विशेष मित्र बने रहेंगे। प्रधानमंत्री ने श्री करज़ई को शीघ्र भारत आने का निमंत्रण दिया। श्री करज़ई ने कहा कि उन्‍हें शीघ्र भारत यात्रा की प्रतीक्षा है।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Indian economy set for robust growth, stronger markets after May 1: WTC

Media Coverage

Indian economy set for robust growth, stronger markets after May 1: WTC
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने ब्राजील में आयोजित प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय चीज और डेयरी उत्पाद प्रतियोगिता Mundial do Queijo do Brasil 2026 में भारतीय चीज़ बनाने वालों की उल्लेखनीय उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी
April 22, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ब्राजील में आयोजित प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय चीज और डेयरी उत्पाद प्रतियोगिता Mundial do Queijo do Brasil 2026 में भारतीय चीज़ बनाने वालों की उल्लेखनीय उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है। यह चीज़ और डेयरी उत्पादों के लिए जीवंत अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता है। चार भारतीय उत्पादों ने पदक जीते, जिनमें 1 सुपर गोल्ड, 2 गोल्ड और 1 सिल्वर पदक शामिल हैं। 

श्री मोदी ने कहा, "सुपर गोल्ड Eleftheria Gulmarg (Brie Style) ने जीता; गोल्ड पदक Yak Churpi-Soft (Nordic Farm, Leh, Ladakh) और Eleftheria Brunost (Whey Cheese) ने जीते; जबकि सिल्वर पदक Eleftheria Kaali Miri (Belper Knolle Style) ने जीता।" 

प्रधानमंत्री ने पुरस्कार विजेताओं के प्रयासों की सराहना की जिनमें मौसम नारंग और थेनले नुरबू शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी उपलब्धियाँ भारत के कारीगरी वाले डेयरी क्षेत्र (artisanal dairy sector) को मिल रही बढ़ती वैश्विक पहचान को दर्शाती हैं। 

प्रधानमंत्री ने 'X' पर पोस्ट किया: 

"भारत का चीज़ (Cheese) वैश्विक मंच पर अपनी छाप छोड़ रहा है... 

भारत ने Mundial do Queijo do Brasil 2026 में शानदार शुरुआत की है। यह चीज़ और डेयरी उत्पादों के लिए जीवंत अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता है। चार भारतीय उत्पादों ने पदक जीते, जिनमें 1 सुपर गोल्ड, 2 गोल्ड और 1 सिल्वर पदक शामिल हैं। 

सुपर गोल्ड Eleftheria Gulmarg (Brie Style) ने जीता; गोल्ड पदक Yak Churpi-Soft (Nordic Farm, Leh, Ladakh) और Eleftheria Brunost (Whey Cheese) ने जीते; जबकि सिल्वर पदक Eleftheria Kaali Miri (Belper Knolle Style) ने जीता। मौसम नारंग और थेनले नुरबू को बधाई। 

ऐसी सफलताएँ विश्व मंच पर भारत के कारीगरी वाले डेयरी क्षेत्र को और अधिक मज़बूत बनाती हैं।"