भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन की मेजबानी करना भारत के लिए गर्व की बात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
भारत और अफ्रीका के बीच आपसी सम्मान, विश्वास और एकजुटता पर आधारित ऐतिहासिक संबंध है: प्रधानमंत्री
भारत द्वारा लगभग 30 बिलियन अमेरिकी डॉलर के निवेश से अफ्रीका में रोजगार सृजन को काफ़ी बल मिला है: प्रधानमंत्री
भारत और अफ्रीका के बीच संबंधों को आगे और मजबूत करने में आईएएफएस-III एक ऐतिहासिक कदम साबित हो सकता है: प्रधानमंत्री
भारत-अफ्रीका सहयोग से संबंधित विषयों पर सीबीएसई द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में 16,000 से अधिक स्कूल भाग लेंगे

भारत 26-29 अक्तूबर के मध्य तृतीय भारत अफ्रीकी शिखर सम्मेलन 2015 का आयोजन कर गर्वित/ गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इस बार आयोजन का स्तर उल्लेखनीय रूप से बढ़ा है और हमने सभी 54 अफ्रीकी देशों एंव अफ्रीकी संघों के नेताओं को आमंत्रित किया है।

यह सम्मेलन अफ्रीका से बाहर होने वाले अफ्रीकी देशों के सबसे बड़े समारोहों में से एक होने जा रहा है, जो सुनहरे भविष्य के अन्वेषण में गहनता से सम्बद्ध होने की भारत और अफ्रीका की अभिलाषा को दर्शाता है।

भारत और अफ्रीका के मध्य पारस्परिक सम्मान, भरोसे एवं एकजुटता पर आधारित ऐतिहासिक नाता है। हाल ही में हमारे संबंधों ने प्रगति की है एवं यह पारस्परिक हित की भागीदारी के तौर पर विकसित हुए हैं।

भारत अफ्रीका में बड़ा निवेशक है एवं, क़रीब 30 बिलियन डॉलर के भारतीय निवेश ने अफ्रीका में नौकरियों के लिए महती योगदान दिया है।

मानसिक मिलाप एवं साथ मिल कर काम करने से भारत और अफ्रीका के संबंधों को प्रगाढ़ बनाने में तीसरा भारत-अफ्रीकी शिखर सम्मेलन एक युगांतरकारी घटना होगी।

भारत अफ्रीकी शिखर सम्मेलन के दौरान बहुत से अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। भारत और अफ्रीका के वाणिज्य मंत्री, व्यापारिक प्रतिनिधियों के साथ मिल कर, 23 अक्तूबर को मुलाकात करेंगे।

अग्रिम भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग संघों की ओर से 27 एवं 29 अक्तूबर को सम्मेलन स्थल पर एक व्यापार प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा। भारत एवं अफ्रीकी सहयोग की विषय-वस्तु पर सीबीएसई की ओर से आयोजित होने वाली अलग-अलग प्रतिस्पर्धाओं में 16000 से अधिक विद्यालय भाग ले रहे हैं।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM Modi inaugurates Micron’s ₹22,516-crore ATMP facility in Gujarat; calls chips ‘Regulator of 21st century’

Media Coverage

PM Modi inaugurates Micron’s ₹22,516-crore ATMP facility in Gujarat; calls chips ‘Regulator of 21st century’
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने रणजी ट्रॉफी में पहली ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर जम्मू-कश्मीर की टीम को बधाई दी
February 28, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर की क्रिकेट टीम को उनकी पहली रणजी ट्रॉफी जीत पर हार्दिक बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत टीम के असाधारण साहस, अनुशासन और अटूट संकल्प को दर्शाती है। इसे जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए एक गर्व का क्षण बताते हुए, उन्होंने उल्लेख किया कि यह जीत क्षेत्र में बढ़ते खेल प्रेम और प्रतिभा को रेखांकित करती है।

प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की कि यह उपलब्धि कई युवा एथलीटों को बड़े सपने देखने और खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करेगी।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी प्रसन्नता साझा करते हुए लिखा:

"जम्मू-कश्मीर की टीम को अपनी पहली रणजी ट्रॉफी जीत पर बहुत-बहुत बधाई! यह ऐतिहासिक विजय टीम के असाधारण साहस, अनुशासन और अटूट संकल्प को दर्शाती है। यह जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए गर्व का क्षण है और यह वहां की बढ़ती खेल प्रतिभा और उत्साह को रेखांकित करता है। मेरी कामना है कि यह उपलब्धि हमारे कई युवा एथलीटों को बड़े सपने देखने और खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करे।"