"PM: Indian Railways will not be privatized

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज स्‍पष्‍ट तौर पर कहा कि भारतीय रेलवे का निजीकरण नहीं किया जाएगा। वह वाराणसी में डीजल लोकोमोटिव वर्क्स के विस्तारीकरण के शुभारंभ पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य निजी निवेश की सहायता से रेलवे को आधुनिक और विकसित बनाना है। इस कार्य के लिए सार्वजनिक धन का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि यह गरीबों का धन है और इसका उपयोग उनकी आधारभूत जरूरतों जैसे स्वास्थ्य और शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए ही किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि निजी निवेश का इस्तेमाल रेलवे को आधुनिक और सेवा केंद्रित बनाने के लिए किया जाएगा ताकि यह राष्ट्र के विकास में बढ़चढ़ कर योगदान दे सके।

श्री मोदी ने कहा कि रेलवे को उचित और प्रशिक्षित मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए चार रेल विश्वविद्यालय स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि रेलवे को केवल परिवहन के एक साधन के रूप में ही नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि यह आर्थिक विकास का महत्वपूर्ण आधार भी साबित हो सकती है। श्री मोदी ने रेल कर्मचारियों से सर्वश्रेष्ठ सेवाएं सुनिश्चित करने में योगदान देने का भी अनुरोध किया।

प्रधानमंत्री ने इससे पहले उच्च क्षमता वाले नए डीजल लोकोमोटिव को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने इसे देश की विकसित स्वदेशी क्षमताओं का एक उदाहरण बताया और इसे अपने ‘मेक इन इंडिया’ विजन की मिसाल कहा। इस अवसर पर श्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के ‘जय जवान जय किसान’ नारे को याद करते हुए कहा कि इस नारे ने किसानों को अपने देश को खाद्य उत्पादन में आत्म निर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि ‘मेक इन इंडिया’ विजन भी हम सबको अपनी सभी जरूरतें पूरी करते हुए आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के डाक और रेल नेटवर्क के बूते ग्रामीण विकास को नई गति प्रदान की जा सकती है।

इस अवसर पर रेल मंत्री श्री सुरेश प्रभु भी उपस्थित थे।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Sacred relics of Buddha from National Museum reach Ladakh as Leh marks Buddha Purnima

Media Coverage

Sacred relics of Buddha from National Museum reach Ladakh as Leh marks Buddha Purnima
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से सफलता पर आधारित संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
April 30, 2026

Prime Minister Shri Narendra Modi today shared a Sanskrit Subhashitam highlighting that enthusiasm and positive energy inspire a person to remain consistently active in their actions.

The Prime Minister noted that this unwavering enthusiasm leads all those efforts to success which a person resolves to accomplish.

The Prime Minister posted on X:

"कर्मशील और ऊर्जावान देशवासी ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं, जिनके परिश्रम से विकास की नई राहें तय होती हैं। इनके प्रयासों से देश समृद्धि, आत्मनिर्भरता और उन्नति के शिखर को छूता है।

अनिर्वेदो हि सततं सर्वार्थेषु प्रवर्तकः।

करोति सफलं जन्तोः कर्म यच्च करोति सः॥"
Enthusiasm and positive energy inspire a person to remain consistently active in their actions. This unwavering enthusiasm leads all those efforts to success which a person resolves to accomplish.