प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारत सरकार के सभी सचिवों के साथ एक अनौपचारिक बातचीत की। 7, रेस कोर्स रोड स्थित पंचवटी लॉन में हुई इस बातचीत के बाद सबने चाय पी।

innr_sec_0104

बातचीत के दौरान, प्रधानमंत्री ने आये हुए अधिकारियों को एक टीम बताते हुए पिछले दस महीनों में इस टीम द्वारा किये गए अच्छे कार्यों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने विशेष रूप सेकोल ब्लॉक की नीलामी और प्रधानमंत्री जन-धन योजना में मिली सफलता का उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री ने एक बार फिर सभी सचिवों से आग्रह किया कि वे नियमित रूप सेएक दूसरे से परामर्श करें ताकि विभिन्न विभागों एवं मंत्रालयों के बीच कोई दूरी न रहे और निर्णय लेने की प्रक्रिया में तेजी लायी जा सके। उन्होंने कहा कि इस टीम में “संवादहीनता” पूरी तरह से अनुचित है।

प्रधानमंत्री ने दोहराया कि सरकार के अधिकारियों के पास लक्ष्य बनाने, इसकी सुरक्षा करने और ईमानदारीपूर्वक निर्णय लेने की स्वतंत्रता होनी चाहिए और इसे सुनिश्चित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

innr_sec_2_0104

वित्तमंत्री श्री अरुण जेटली, नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री अरविंद पनगड़िया, नीति आयोग के सदस्यश्री बिबेक देबरॉय, कैबिनेट सचिव श्री अजित सेठ, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव श्री नृपेन्द्र मिश्राऔर प्रधानमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव श्री पी के मिश्रा इस अवसर पर उपस्थित थे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
The entrepreneurs building a self-reliant India

Media Coverage

The entrepreneurs building a self-reliant India
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने सिक्किम के नामची में सुरंग ढहने से हुई जानमाल की हानि पर दुख व्यक्त किया
July 21, 2026
प्रधानमंत्री ने पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सिक्किम के नामची में निर्माणाधीन सुरंग के ढहने से हुई जानमाल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। श्री मोदी ने कहा कि घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में साझा किया:

सिक्किम के नामची में निर्माणाधीन सुरंग के ढहने से हुई जानमाल की हानि से मैं व्यथित हूं। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं कामना करता हूं कि घायल व्यक्ति शीघ्र स्वस्थ हों।

"प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगीः पीएम @narendramodi"